लाइव न्यूज़ :

बुजुर्गों को दर्शन करने अयोध्या भेजने की मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना पर आप, भाजपा में तकरार

By भाषा | Updated: March 11, 2021 20:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मार्च मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त में अयोध्या की यात्रा कराने की घोषणा के एक दिन बाद भाजपा ने उन पर राम नाम का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार के कार्यक्रम को लेकर भाजपा का विरोध ‘‘बेतुका’’ है और कहा कि जनभावना को ध्यान में रखते हुए यह घोषणा की गयी।

केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा को संबोधित करते हुए बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थयात्रा की घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा था, ‘‘मैं भगवान राम और हनुमान का भक्त हूं। हम दिल्ली की जनता की सेवा के लिए राम राज्य की संकल्पना से प्रेरित 10 सिद्धांतों का पालन कर रहे हैं।’’

आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार पहले से ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ चला रही है जिसके तहत दिल्ली के वरिष्ठ नागरिक मुफ्त में तीर्थयात्रा करते हैं। इसके तहत यात्रा, भोजन और ठहरने पर आने वाला सभी खर्च दिल्ली सरकार वहन करती है।

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा, ‘‘सच ये है कि केजरीवाल दिल्ली के लोगों को गुमराह कर राजनीतिक मकसद से श्री राम और हनुमान के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं जो कि धार्मिक और सामाजिक दोनों तरीके से गलत है।’’

उन्होंने कहा कि विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा खुद को भगवान राम और भगवान हनुमान का भक्त बताए जाने का बयान ‘‘हास्यास्पद हथकंडा’’ है।

कपूर ने दावा किया कि केजरीवाल दर्शन करने कभी अयोध्या नहीं गए। उन्होंने कहा, ‘‘ना तो उन्होंने (केजरीवाल) ना ही उनकी पार्टी ने अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए कोई योगदान दिया। विहिप ने एक महीने तक चंदा संग्रह अभियान चलाया लेकिन ऐसी कोई सूचना नहीं है कि आम आदमी पार्टी ने कोई योगदान दिया।’’

आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार की अयोध्या तीर्थयात्रा योजना का भाजपा द्वारा विरोध करना समझ से परे है।

भारद्वाज ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें लगा था कि भाजपा में कम से कम कुछ लोग तीर्थयात्रा योजना की सराहना करेंगे लेकिन इसके बजाए वह इस घोषणा से निराश हो गए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें बताएं क्या दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता अपने माता-पिता को कभी तीर्थयात्रा पर नहीं ले गए। दिल्ली सरकार उनकी मुफ्त तीर्थयात्रा की व्यवस्था करेगी।’’

भारद्वाज पर हमला करते हुए दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता ने केजरीवाल से पूछा कि क्या वह सौरभ भारद्वाज से सहमत हैं और अगर नहीं तो गुप्ता के अभिभावकों के बारे में निजी टिप्पणी करने के लिए उनको अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया