लाइव न्यूज़ :

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिये आप ने 18 और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया

By भाषा | Updated: December 24, 2021 22:29 IST

Open in App

चंडीगढ़, 24 दिसंबर पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिये आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को 18 और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की । पार्टी अब तक कुल 58 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुकी है । आप की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

पंजाब में विधानसभा की कुल 117 सीटें हैं ।

बयान के अनुसार आज जिन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गयी है उनमें सज्जन सिंह चीमा सुलतानपुर लोधी से, फिल्लौर से प्रेम कुमार, होशियारपुर से पंडित ब्रह्म शंकर जिम्पा, अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, अटारी से जसविंदर सिंह, बाबा बकाला से दलवीर सिंह टोंग और आनंदपुर साहिब से हरजोत सिंह बैंस शामिल हैं ।

इसमें कहा गया है कि जगदीप गोल्डी कम्बोज जलालाबाद से चुनाव लड़ेंगे जहां शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल भी मैदान हैं ।

अन्य उम्मीदवारों में खेमकरण से सरवन सिंह धून, लुधियाना सेंट्रल से अशोक पप्पी, सार्दूलगढ़ से गुरप्रीत बनवाली, शतराना से कुलवंत सिंह बाजीगर, चब्बेवाल से हरमिंदर सिंह संधू, बलाचौर से संतोष कटारिया,बाघा पुराना से अमृतपाल सिंह सुखानंद, भूच मंडी से मास्टर जगशीर सिंह, जैतो से अमोलक सिंह और पटियाला ग्रामीण से डा बलबीर सिंह शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र