आप ने नगर निगम उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

By भाषा | Updated: February 6, 2021 19:54 IST2021-02-06T19:54:55+5:302021-02-06T19:54:55+5:30

AAP announces candidates for Municipal Corporation by-election | आप ने नगर निगम उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

आप ने नगर निगम उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

नयी दिल्ली, छह फरवरी आम आदमी पार्टी ने राजधानी में नगर निगमों की छह सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उपचुनाव के लिए मतदान 28 फरवरी को होना है।

आप द्वारा शनिवार को जारी बयान के अनुसार, कल्याणपुरी वार्ड 8 ई से धीरेंद्र (बंटी गौतम), त्रिलोकपुरी के वार्ड 2 ई से विजय कुमार, चौहान बांगर वार्ड 41ई से मोहम्मद ईशराक खान, रोहिणी सी32एन वार्ड से रामचन्द्र और शालिमार बाग उत्तर के 62 एन वार्ड संख्या से सुनीता मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है।

बयान के अनुसार, इन सभी नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में अच्छा काम किया है और पार्टी ने काम के आधार पर उनका चुनाव किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: AAP announces candidates for Municipal Corporation by-election

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे