आप ने पंजाब विस चुनाव के लिए 15 और प्रत्याशियों की घोषणा की

By भाषा | Updated: December 26, 2021 19:52 IST2021-12-26T19:52:23+5:302021-12-26T19:52:23+5:30

AAP announces 15 more candidates for Punjab Assembly elections | आप ने पंजाब विस चुनाव के लिए 15 और प्रत्याशियों की घोषणा की

आप ने पंजाब विस चुनाव के लिए 15 और प्रत्याशियों की घोषणा की

चंडीगढ़, 26 दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 15 और उम्मीदवारों की घोषणा की।

यह पार्टी की चौथी सूची है और इसके साथ ही आप अब तक 73 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। पंजाब में विधानसभा की 117 सीट हैं।

पार्टी नेता राघव चड्ढा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी घोषणा की। रूपनगर से पार्टी ने दिनेश चड्ढा को टिकट दिया है। फिलहाल अमरजीत सिंह संदोआ इस सीट से आप के विधायक हैं।

संदोआ डेढ़ साल बाद दिसंबर 2020 में आप में फिर शामिल हुए थे। वह कुछ समय के लिए सत्तारूढ़ कांग्रेस में चले गए थे।

सूची के अनुसार, रणजीत सिंह राणा भोलाथ से, इंद्रजीत कौर नकोदर से, गुरधियान सिंह मुकेरियां से, करमवीर सिंह दसूया से, जसवीर सिंह गिल उर्मुर से, लखबीर सिंह फतेहगढ़ साहिब से और तरुणप्रीत सिंह खन्ना से चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी ने हाकम सिंह को रायकोट से, देविंदर सिंह को धर्मकोट से और आशु बांगर को फिरोजपुर मध्य से टिकट दिया है।

अमनदीप सिंह बलुआना से, विजय सिंगला मानसा से, नरिंदर कौर संगरूर से और कुलजीत सिंह रंधावा डेरा बस्सी से चुनाव लड़ेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: AAP announces 15 more candidates for Punjab Assembly elections

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे