आप ने एनडीएमसी पर संपत्ति कर घोटाले का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: April 5, 2021 20:08 IST2021-04-05T20:08:10+5:302021-04-05T20:08:10+5:30

AAP accuses NDMC of property tax scam | आप ने एनडीएमसी पर संपत्ति कर घोटाले का आरोप लगाया

आप ने एनडीएमसी पर संपत्ति कर घोटाले का आरोप लगाया

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को दावा किया कि भाजपा शासित उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने संपत्ति कर की वसूली में 1400 करोड़ रूपये का घोटाला किया है।

आप प्रवक्ता आतिशी ने कहा कि एनडीएमसी ने 2017 में 5.75 लाख संपत्तियों से कर वसूला था जबकि पिछले साल बस 4.25 लाख संपत्तियों से ही कर वसूला गया।

भाजपा की ओर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

आतिशी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एनडीएमसी के महापौर ने कुछ दिनों पहले कहा था कि संपत्तियों की संख्या बढ़ने से नगर निकाय के संपत्ति कर संग्रहण में वृद्धि हुई है जबकि आंकड़े विपरीत बताते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले दो-तीन सालों में कर वाली संपत्तियां जो 2017 की 5.75 लाख थीं, घटकर 2020 में 4.25 लाख रह गयीं। ऐसे में संपत्तियों में वृद्धि के माध्यम से कर में वृद्धि का दावा करना बिल्कुल झूठ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: AAP accuses NDMC of property tax scam

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे