लाइव न्यूज़ :

आप ने केंद्र पर उसके नेताओं को ईडी के जरिए निशाना बनाने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: September 13, 2021 20:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 सितंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उसके राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक 'मनगढ़ंत' मामले में नोटिस भेजा है।

पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार आप नेताओं को निशाना बना रही है क्योंकि भाजपा, आप की प्रगति और अन्य राज्यों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की 'लोकप्रियता' से घबराई हुई है।

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ''दिल्ली में, उन्होंने हमें आयकर विभाग, केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), दिल्ली पुलिस के जरिए हराने की कोशिश की, लेकिन हमने 62 सीटें जीतीं। जैसे-जैसे हम पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और गुजरात में मजबूत हो रहे हैं - हमें ईडी का नोटिस मिलता है! भारत के लोग ईमानदार राजनीति चाहते हैं और भाजपा की ये रणनीति कभी सफल नहीं होगी, इससे वे हमें और मजबूत बनाएंगे।''

ईडी के सूत्रों ने बताया कि पंजाब से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ चल रहे धन शोधन मामले में पंकज गुप्ता से पूछताछ की जानी है।

सूत्रों ने कहा कि एजेंसी ने मार्च में एक मादक पदार्थ मामले में जांच के तहत खैरा के परिसरों पर छापे मारे थे और कुछ लेनदेन से संबंधित दस्तावेज बरामद किए थे जिसके तार गुप्ता सें जुड़े पाए गए थे।

आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ईडी के नोटिस में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव गुप्ता को 22 सितंबर की पूर्वान्ह्र साढ़े 11 बजे एजेंसी के कार्यालय में पेश होने को कहा गया है।

चड्ढा ने आरोप लगाया, ''आप को सताने की एक अंतहीन कोशिश में, मोदी सरकार की पसंदीदा एजेंसी ईडी को सेवा में लगाया गया है और आप को एक प्रेम पत्र (नोटिस) भेजा गया है। उन्होंने (ईडी) धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 की कुछ धाराओं के तहत पार्टी के राष्ट्रीय सचिव को नोटिस भेजा है।''

आप के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि दिल्ली की जनता राजनीतिक लाभ के लिए आप नेताओं द्वारा हर महीने किए जाने वाले ऐसे ''नाटकों'' से तंग आ चुकी है।

कपूर ने कहा, ''आज (सोमवार) फिर हमने बिना किसी सबूत के आम आदमी पार्टी द्वारा दोहराए जा रहे राजनीतिक उत्पीड़न पर बयानबाजी सुनी। लोगों को पता है कि सस्ती लोकप्रियता के वास्ते यह नाटक, पांच राज्यों में चुनाव होने तक जारी रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर