‘आप’ ने भाजपा पर लगाया अनाज मंडी अग्निकांड पर राजनीति करने का आरोप

By भाषा | Updated: December 8, 2019 18:10 IST2019-12-08T18:10:05+5:302019-12-08T18:10:05+5:30

‘आप’ के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा कि यह ‘शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण’ है कि भाजपा आग लगने की घटना पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ सवाल उठाए जा रहे हैं तो भाजपा शासित एमसीडी को लाइसेंस देने के लिए जवाबदेह ठहराना चाहिए।’’

'AAP' accuses BJP of doing politics on the grain market fire | ‘आप’ ने भाजपा पर लगाया अनाज मंडी अग्निकांड पर राजनीति करने का आरोप

कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने रविवार की घटना के लिए अरविंद केजरीवाल नीत सरकार को जिम्मेदार बताया है।

Highlightsआम आदमी पार्टी ने अनाज मंडी में लगी भीषण आग के मामले पर भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली नगर निगम की जिम्मेदारी है

आम आदमी पार्टी ने अनाज मंडी में लगी भीषण आग के मामले पर भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शासित नगर निगम को घातक घटना के लिए जवाबदेह ठहराना चाहिए। ‘आप’ के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली नगर निगम की जिम्मेदारी है कि वह उस फैक्टरी को बंद करें जो अवैध रूप से चलाई जा रही है।

‘आप’ के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा कि यह ‘शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण’ है कि भाजपा आग लगने की घटना पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ सवाल उठाए जा रहे हैं तो भाजपा शासित एमसीडी को लाइसेंस देने के लिए जवाबदेह ठहराना चाहिए।’’ पुलिस ने बताया कि उत्तर दिल्ली की अनाज मंडी की एक फैक्टरी में रविवार सुबह भीषण आग लग गई जिसमें 43 मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य जख्मी हो गए। दिल्ली सरकार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और सात दिन के अंदर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

दमकल कर्मियों के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत नाजुक है। कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने रविवार की घटना के लिए अरविंद केजरीवाल नीत सरकार को जिम्मेदार बताया है। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ घटनास्थल का दौरा करने वाले प्रदेश भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने कहा कि इलाके में बिजली की तारें लटक रही हैं, लेकिन बार-बार शिकायतें करने के बाद भी सरकारी एजेंसियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है। कांग्रेस ने भी आप सरकार और भाजपा शासित नगर निगम को घटना के लिए जिम्मेदार बताया है। 

Web Title: 'AAP' accuses BJP of doing politics on the grain market fire

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे