लाइव न्यूज़ :

आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' का निर्माण पूरा हुआ

By भाषा | Updated: September 17, 2021 17:32 IST

Open in App

मुंबई, 17 सितंबर अभिनेता आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के निर्माण का काम पूरा हो गया है। फिल्म के निर्माताओं ने शुक्रवार को इस बात की घोषणा की।

'लाल सिंह चड्ढा' का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शन्स, वायकॉम18 स्टूडियोज और पैरामाउंट पिक्चर्स ने मिलकर किया है। इस फिल्म में करीना कपूर भी हैं।

आमिर की यह फिल्म हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स की 1994 में आई फिल्म ‘‘फॉरेस्ट गंप’’ का आधिकारिक रूपांतरण है। फिल्म की शूटिंग पिछले साल शुरू हुई थी और इसके दृश्यों को देश के 100 अलग-अलग स्थानों पर फिल्माया गया है।

फिल्म के निर्माताओं के मुताबिक, शूटिंग अभी हाल में ही पूरी हुई है। शूटिंग पूरी होने के बाद कलाकारों और क्रू के अन्य सदस्यों ने सेट पर ही इसका जश्न मनाया। फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है, जिन्होंने आमिर खान और ज़ायरा वसीम अभिनीत, 2017 में आई फिल्म ‘‘सीक्रेट सुपरस्टार’’ के साथ अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी।

अतुल कुलकर्णी ने एरिक रोथ के साथ मिलकर फिल्म की पटकथा लिखी है। रोथ ने ही हैंक्स की फिल्म के लिए 1986 के उपन्यास को पटकथा के रूप में लिखा था।

'लाल सिंह चड्ढा' इस साल क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!