लाइव न्यूज़ :

आमिर खान, किरण राव ने तलाक लेने का किया फैसला

By भाषा | Updated: July 3, 2021 12:56 IST

Open in App

मुंबई, तीन जुलाई अभिनेता आमिर खान और निर्माता-निर्देशक किरण राव ने शादी के 15 साल बाद शनिवार को तलाक लेने के अपने फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि वे नया अध्याय शुरू करने को तैयार हैं। दोनों ने कहा कि वे बतौर माता-पिता बच्चे की परवरिश मिलकर करेंगे।

दोनों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि फिल्मों, अपने गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) पानी फाउंडेशन तथा अन्य परियोजनाओं के लिए साथ मिलकर काम करते रहेंगे। आमिर खान (56) और किरण राव (47) की पहली मुलाकात 2001 में अभिनेता की फिल्म ‘लगान’ के सेट पर हुई थी और उन्होंने दिसंबर 2005 में शादी कर ली। दिसंबर 2011 में उनके परिवार में आजाद राव खान का जन्म हुआ।

बयान में कहा गया, ‘‘इन 15 खूबसूरत वर्षों में हमने एक साथ जीवन भर के अनुभव, आनंद और हंसी-खुशी साझा की है और हमारा रिश्ता केवल विश्वास, सम्मान और प्यार में बढ़ा है। हम अपने जीवन में अब पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि एक-दूसरे के लिए सह माता-पिता और परिवार के रूप में एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे।’’ बयान में कहा गया, ‘‘हमने कुछ समय पहले अलगाव की प्रक्रिया शुरू की थी और अब इस व्यवस्था को औपचारिक रूप देने में सहज महसूस कर रहे हैं। अलग-अलग रहने के बावजूद अपने जीवन को एक विस्तारित परिवार की तरह साझा करते हैं।’’

खान और राव ने कहा कि वे अपने बेटे आजाद के प्रति समर्पित माता-पिता बने रहेंगे, जिसका वे एक साथ पालन-पोषण करेंगे। बयान में कहा गया, ‘‘हमारे रिश्ते के इस सफर में निरंतर समर्थन और समझ के लिए हमारे परिवारों और दोस्तों का बहुत-बहुत धन्यवाद और उनके बिना हम इस पर आगे नहीं बढ़ पाते। हम अपने शुभचिंतकों से शुभकामनाएं और आशीर्वाद चाहिए और आशा करते हैं कि हमारी तरह आप इस तलाक को अंत के रूप में नहीं बल्कि एक नई यात्रा की शुरुआत के रूप में देखेंगे।’’

‘‘कयामत से कयामत तक’’, ‘‘सरफरोश’’, ‘‘3 इडियट्स’’, ‘‘तलाश’’ और ‘‘दंगल’’ जैसी चर्चित फिल्मों के स्टार खान ने पहले रीना दत्त से शादी की थी। उनसे दो बच्चे हैं- बेटा जुनैद खान और बेटी इरा खान। खान आगामी दिनों में ‘‘लाल सिंह चड्ढा’’ में नजर आएंगे, जो टॉम हैंक्स की प्रशंसित फिल्म ‘‘फॉरेस्ट गंप’’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फिल्म का निर्माण राव कर रही हैं, जिन्होंने ‘‘दंगल’’ और ‘‘सीक्रेट सुपरस्टार’’ सहित कई अन्य फिल्मों के निर्माण में सहयोग दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित