लाइव न्यूज़ :

स्कूली शिक्षा पर आम आदमी पार्टी का आरोप 'घटिया' : अमरिंदर

By भाषा | Updated: June 12, 2021 22:03 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 'गुप्त' मित्रता के आम आदमी पार्टी के आरोप को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को 'घटिया' करार दिया । स्कूली शिक्षा के लिए प्रदर्शन ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) 2019-20 में केंद्र द्वारा पंजाब को पहला स्थान दिया गया है । इस पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री सिसोदिया का बयान आया था जिसके जवाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह प्रतिक्रिया दी है।

सिसोदिया ने शनिवार को दावा किया कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में बहुत खराब व्यवस्था है और माता पिता अपने बच्चों को निजी स्कूल में भेजना पसंद करते हैं। आम आदमी पार्टी के नेता ने दावा किया कि पंजाब को पहला स्थान इ​सलिये मिला है क्योकि प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की प्रधानमंत्री मोदी के साथ 'गुप्त' मित्रता है।

आप नेता के आरोपों का करारा जवाब देते हुये, मुख्यमंत्री ने कहा कि आप नेतृत्व चुनावी राजनीति में इतना मशगूल है कि उसे स्कूली शिक्षा जैसे बुनियादी चीजों में भी चुनावी साजिश दिख रही है।

कैप्टन ने बयान जारी कर कहा कि सच्चाई यह है कि आम आदमी पार्टी पिछले चार साल से अधिक समय से पंजाब के राजीनीतिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने में ​विफल रही है । इसकी शुरुआत 2017 के चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन से हुई,और 2022 के विधानसभा चुनावों की झलक भी पार्टी देख रही है ।

कैप्टन ने सिसोदिया से कहा, ''पंजाब आइये, मैं आपको हमारा स्कूल दिखाउंगा ।'' उन्होंने कहा कि राज्य के स्कूलों में सुधार उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में थी, और केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा हाल ही में जारी रैंकिंग उन प्रयासों की सफलता को दर्शाती है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री के आरोपों को खारिज करते हुये कैप्टन ने कहा, ''अगर आप सच में दिल्ली की शिक्षा प्रणाली को सुधारना चाहते हैं तो आप मेरे साथ 'जुगलबंदी' कर सकते हैं और चीजों को कैसे बेहतर किया जाता है यह मैं आपको सिखाउंगा ।''

कैप्टन ने कहा कि जब उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था तो इंडेक्स में पंजाब का स्थान 22 वां था । उन्होंने बताया कि उसके बाद से प्रदेश के स्कूल शिक्षा में जबरदस्त परिवर्तन आया है।

उन्होने कहा, ''आपकी राजनीतिक बयानबाजी से यह सफलता कम नहीं होने वाला है । मुख्यमंत्री ने सिसोदिया की टिप्पणियों को ‘खट्टे अंगूर’ का एक स्पष्ट उदाहरण करार दिया क्योंकि एनसीआर दिल्ली सूची में छठे स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे