लाइव न्यूज़ :

पंजाब चुनाव: केजरीवाल का वादा, 'अगर AAP सरकार आई तो नहीं होगी किसी भी धर्म ग्रंथ की बेअदबी'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2021 16:31 IST

आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता अरविंद केजरीवाल ने बेअदबी मामले में पंजाब के लोगों से ये वादा किया कि अगर उनकी सरकार आएगी तो राज्य में इस तरह की घटनाएं नहीं होंगी।

Open in App

चंडीगढ़: आगामी पंजाब चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ताबड़तोड़ रैलियां कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को पार्टी के प्रचार के लिए पंजाब के गुरदासपुर पहुंचे। जहां उन्होंने धारीवाल में जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में केजरीवाल ने बेअदबी मामले में पंजाब के लोगों से ये वादा किया कि अगर उनकी सरकार आएगी तो राज्य में इस तरह की घटनाएं नहीं होंगी। इसके साथ ही पंजाब चुनाव 2022 के लिए पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है।

केजरीवाल ने कहा, 'कुछ लोग पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं'

केजरीवाल ने कहा, कुछ लोग चुनाव से पहले पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछली बार भी ऐसा ही हुआ। 2017 चुनाव से पहले मॉल में बम ब्लास्ट हुआ, 2015 में बेअदबी की गई। दोषियों को आज तक सजा नहीं मिली। उन्होंने कहा, अगर राज्य में 'आप' की सरकार आएगी तो किसी भी धर्म ग्रंथ की बेअदबी नहीं करने दी जाएगी। आम आदमी पार्टी पंजाब को एक अच्छी, ईमानदार, सख़्त और स्थिर सरकार देगी। जब ऐसी सरकार होगी तभी बेअदबी रुकेगी। तभी न्याय मिलेगा। 

AAP पार्टी ने की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी

पंजाब चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है जिसमें, 18 कैंडिडेट के नाम शामिल हैं। आम आदमी पार्टी अब तक अपने 58 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। एक सर्वे में भी यह दावा किया गया है कि चुनाव में आम आदमी पार्टी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। हालांकि पार्टी ने अब तलक अपना चेहरा घोषित नहीं किया है। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालपंजाब विधानसभा चुनावआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र