पंजाब चुनाव: केजरीवाल का वादा, 'अगर AAP सरकार आई तो नहीं होगी किसी भी धर्म ग्रंथ की बेअदबी'
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2021 16:31 IST2021-12-24T16:30:15+5:302021-12-24T16:31:02+5:30
आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता अरविंद केजरीवाल ने बेअदबी मामले में पंजाब के लोगों से ये वादा किया कि अगर उनकी सरकार आएगी तो राज्य में इस तरह की घटनाएं नहीं होंगी।

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को पार्टी के प्रचार के लिए पंजाब के गुरदासपुर पहुंचे। (File Photo)
चंडीगढ़: आगामी पंजाब चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ताबड़तोड़ रैलियां कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को पार्टी के प्रचार के लिए पंजाब के गुरदासपुर पहुंचे। जहां उन्होंने धारीवाल में जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में केजरीवाल ने बेअदबी मामले में पंजाब के लोगों से ये वादा किया कि अगर उनकी सरकार आएगी तो राज्य में इस तरह की घटनाएं नहीं होंगी। इसके साथ ही पंजाब चुनाव 2022 के लिए पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है।
केजरीवाल ने कहा, 'कुछ लोग पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं'
केजरीवाल ने कहा, कुछ लोग चुनाव से पहले पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछली बार भी ऐसा ही हुआ। 2017 चुनाव से पहले मॉल में बम ब्लास्ट हुआ, 2015 में बेअदबी की गई। दोषियों को आज तक सजा नहीं मिली। उन्होंने कहा, अगर राज्य में 'आप' की सरकार आएगी तो किसी भी धर्म ग्रंथ की बेअदबी नहीं करने दी जाएगी। आम आदमी पार्टी पंजाब को एक अच्छी, ईमानदार, सख़्त और स्थिर सरकार देगी। जब ऐसी सरकार होगी तभी बेअदबी रुकेगी। तभी न्याय मिलेगा।
अगर AAP की सरकार आएगी तो किसी भी धर्म ग्रंथ की बेअदबी नहीं करने दी जाएगी... आम आदमी पार्टी पंजाब को एक अच्छी, ईमानदार, सख़्त और स्थिर सरकार देगी। जब ऐसी सरकार होगी तभी बेअदबी रुकेगी। तभी न्याय मिलेगा: AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवालhttps://t.co/0h8klv13cm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 24, 2021
AAP पार्टी ने की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी
पंजाब चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है जिसमें, 18 कैंडिडेट के नाम शामिल हैं। आम आदमी पार्टी अब तक अपने 58 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। एक सर्वे में भी यह दावा किया गया है कि चुनाव में आम आदमी पार्टी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। हालांकि पार्टी ने अब तलक अपना चेहरा घोषित नहीं किया है।
Aam Aadmi Party releases the third list of candidates for Punjab Assembly elections 2022. pic.twitter.com/hGDP84wIly
— ANI (@ANI) December 24, 2021