लाइव न्यूज़ :

गंगोत्री सीट पर कर्नल कोठियाल को उतारेगी आम आदमी पार्टी

By भाषा | Updated: July 1, 2021 20:31 IST

Open in App

देहरादून, एक जुलाई आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत गंगोत्री विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ते हैं तो वहां से कर्नल अजय कोठियाल उनके प्रत्याशी होंगे ।

यहां सियासी हलकों में मुख्यमंत्री रावत के उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री सीट से उपचुनाव में उतरने की अटकलें हैं ।

पौड़ी से लोकसभा सांसद रावत ने इस वर्ष 10 मार्च को मुख्यमंत्री पद संभाला था और अब सितंबर तक उन्हें विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होना है । प्रदेश में इस समय दो विधानसभा सीटें रिक्त हैं जिनमें से गढ़वाल क्षेत्र में स्थित गंगोत्री सीट से रावत के उपचुनाव लड़ने की प्रबल संभावनाएं जताई जा रही हैं ।

बुधवार को मुख्यमंत्री के अचानक दिल्ली जाने और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद यह माना जा रहा है कि इस दौरान दोनों नेताओं के बीच उपचुनाव के बारे में चर्चा हुई ।

भाजपा विधायक गोपाल सिंह रावत का इस वर्ष अप्रैल में निधन होने से गंगोत्री सीट रिक्त हुई है। हांलांकि, अभी तक चुनाव आयोग ने उपचुनाव की घोषणा नहीं की है ।

इस वर्ष अप्रैल में आप में शामिल हुए कर्नल कोठियाल उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्रधानाचार्य रह चुके हैं और केदारनाथ आपदा के बाद पुनर्निर्माण कार्यों के लिए भी सराहना पा चुके हैं ।

अब वह एक संस्थान चलाते हैं जहां वह स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें सैन्य बलों में शामिल होने की प्रेरणा देते हैं ।

सोशल मीडिया में जारी एक वीडियो में कर्नल कोठियाल मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के गंगोत्री से चुनाव लड़ने पर आप द्वारा उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने का निर्णय लेने पर अपनी पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए दिखाई दे रहे हैं ।

आप के संस्थापक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट में कर्नल कोठियाल को बधाई दी है । केजरीवाल ने कहा, '‘कर्नल साहिब, शुभकामनाएँ । आपने फ़ौज में अपनी जान की बाज़ी लगाकर देश की रक्षा की। अब उत्तराखंड आपकी ओर देख रहा है। यहाँ की भ्रष्ट राजनीति भी साफ़ करनी है ।'’

कर्नल कोठियाल ने भी टवीट किया, '‘पाँच वर्षों में भाजपा ने उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया...। मैं सौभाग्यशाली हूँ कि मेरी पार्टी ने मुझे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के सामने गंगोत्री उपचुनाव लड़ने का मौक़ा दिया है। मैं गंगोत्री के कई गाँवों में गया। लोग बहुत दुखी हैं। मुझे विश्वास है कि इस बार जनता की जीत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र