लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल मॉडल के आधार पर पंचायत चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

By भाषा | Updated: March 31, 2021 20:17 IST

Open in App

लखनऊ, 31 मार्च आम आदमी पार्टी (आप) उत्तर प्रदेश के आगामी पंचायत चुनाव में केजरीवाल मॉडल के जरिए मतदाताओं को लुभाने का प्रयास करेगी।

आप के राज्यसभा सदस्य और पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में पंचायत सदस्य पद के 500 प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार ने बिजली, पानी, चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है। हम उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में लोगों के बीच जाकर केजरीवाल मॉडल को बताएंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी के समर्थन से पंचायत सदस्य पद पर जीते हुए प्रत्याशियों को आगामी विधानसभा चुनाव में भी पार्टी टिकट देकर चुनाव लड़ने का मौका दे सकती है।

सिंह ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की गतिविधियां समझ से परे हैं। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को प्रत्याशी को चुनाव चिह्न मिलेगा। वह 12 अप्रैल को पोस्टर बैनर छपवाएगा, फिर 17 को चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा, जबकि 19 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव है। ऐसे में महज पांच दिन में एक प्रत्याशी भला अपना प्रचार 50,000 जनता के बीच कैसे कर पाएगा?

उन्होंने बताया कि पर्चा खरीदने के लिए महज एक खिड़की है जहां भाजपा के लोग साठगांठ कर पर्चा खरीद ले रहे हैं, लेकिन बाकी दलों और निर्दलीय और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं।

सिंह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रत्याशियों का बुरा हाल है। उत्तर प्रदेश के किसान ही नहीं, बल्कि देश के किसान भारतीय जनता पार्टी की दमनकारी नीतियों से बेहद आहत और गुस्से में हैं।

उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग से इस मसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू