लाइव न्यूज़ :

छह राज्यों में चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी : केजरीवाल

By भाषा | Updated: January 28, 2021 14:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी, छह राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव लड़ेगी।

केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की नौवीं राष्ट्रीय परिषद की बैठक में यह घोषणा की।

उन्होंने कहा, “अन्य पार्टियों का कोई विजन नहीं है और इसीलिए वह अतीत की बात कर रही हैं। आम आदमी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो भविष्य की बात कर रही है और उसके पास 21वीं तथा 22वीं शताब्दी का विजन है।”

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा, “अगले दो सालों में आम आदमी पार्टी, छह राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव लड़ेगी।”

उन्होंने कहा, “मैं पार्टी के सदस्यों से आग्रह करता हूं कि वे देशभर में पार्टी को मजबूत करें। संगठन को बड़े स्तर पर मजबूत करना होगा। देश हमारे लिए महत्वपूर्ण है और आम आदमी पार्टी इसे चलाएगी और हमें पार्टी के विकास के लिए काम करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए