लाइव न्यूज़ :

छह राज्यों में चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी : केजरीवाल

By भाषा | Updated: January 29, 2021 00:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदर्मी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी, छह राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव लड़ेगी।

केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की नौवीं राष्ट्रीय परिषद की बैठक में यह घोषणा की।

उन्होंने कहा, “अन्य पार्टियों का कोई विजन नहीं है और इसीलिए वे अतीत की बात कर रही हैं। आम आदमी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो भविष्य की बात कर रही है और उसके पास 21वीं तथा 22वीं शताब्दी का विजन है।”

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा, “अगले दो सालों में आम आदमी पार्टी, छह राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव लड़ेगी।”

उन्होंने कहा, “मैं पार्टी के सदस्यों से आग्रह करता हूं कि वे देशभर में पार्टी को मजबूत करें। संगठन को बड़े स्तर पर मजबूत करना होगा। देश हमारे लिए महत्वपूर्ण है और आम आदमी पार्टी इसे चलाएगी और हमें पार्टी के विकास के लिए काम करने की जरूरत है।”

इस बीच, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पार्टी के संविधान में कुछ ऐसे प्रावधान थे जिनके चलते इसकी प्रगति में बाधा आ रही थी और अब इन्हें संशोधित किया गया है।

उन्होंने कहा, '' राष्ट्रीय परिषद की बैठक में हमने आम आदमी पार्टी के संविधान में कुछ प्रावधानों के संशोधन का निर्णय लिया है। पिछले नौ साल के अनुभव के मुताबिक, हमने पाया कि कुछ प्रावधानों के चलते पार्टी की प्रगति में रुकावट आ रही है। ऐसे में खासकर नए राज्यों में संगठन खड़ा करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।''

संशोधन के बारे में बताते हुए सिसोदिया ने कहा कि पूर्व में आप के संविधान के मुताबिक, सबसे छोटी इकाई बूथ स्तरीय निर्धारित की गई थी, जिसे अब संशोधित कर जिला स्तरीय किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल