लाइव न्यूज़ :

आम आदमी पार्टी के स्वयंसेवक 26 जनवरी को ‘ट्रैक्टर परेड’ में होंगे शामिल

By भाषा | Updated: January 19, 2021 21:19 IST

Open in App

चंडीगढ़, 19 जनवरी आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने मंगलवार को कहा कि पार्टी 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों के ‘ट्रैक्टर परेड’ में हिस्सा लेगी।

आप की पंजाब इकाई के अध्यक्ष भगवंत मान ने यह घोषणा की। इसी दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि किसानों का प्रदर्शन ‘ दुनिया का सबसे बड़ा प्रदर्शन’ बन गया है क्योंकि इसमें शांतिपूर्ण तरीके से बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

मान ने कहा कि राज्य के प्रत्येक गांव से पार्टी के स्वयंसेवक ट्रैक्टर के साथ परेड में शामिल होंगे।

संगरूर के सांसद ने एक बयान में कहा, ‘‘आप इस प्रदर्शन में एक राजनीतिक पार्टी के रूप में नहीं बल्कि एक किसान के रूप में शामिल होगी।’’

वहीं उन्होंने यह भी दावा किया कि यह पार्टी आम लोगों की पार्टी है और जिनमें से ज्यादातर किसान और श्रमिक हैं।

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ तीन ‘काले कानूनों’ को वापस लेने की लड़ाई नहीं है बल्कि देश के संविधान की ‘रक्षा’ करने की लड़ाई है।

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर मार्च निकालना किसानों का संवैधानिक अधिकार है लेकिन सरकार इसे ‘छीनने’ की कोशिश रही है। मान ने भाजपा नीत सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार किसानों के प्रदर्शन को कुचलने के लिए ‘सभी तरह के हथकंडे’ अपना रही है।

तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विभिन्न किसान संगठनों ने कहा है कि वे दिल्ली में गठतंत्र दिवस के अवसर पर ‘ट्रैक्टर रैली’ निकालने के प्रस्ताव पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने घोषणा की है कि वे दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर ‘ट्रैक्टर रैली’ निकालेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर