क्रिकेटर हरभजन सिंह पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार बने, पार्टी ने घोषणा की

By विशाल कुमार | Updated: March 17, 2022 14:31 IST2022-03-17T14:22:41+5:302022-03-17T14:31:13+5:30

राज्य की 5 राज्यसभा की सीटों अगले महीने रिक्त होने वाली हैं और इसके लिए चुनाव आयोग पहले ही अधिसूचना जारी कर चुका है। राज्यसभा के लिए की कुल 5 सीटों के लिए पंजाब में 31 मार्च को वोट डाले जाएंगे।

aam-aadmi-party-to-send-cricketer-harbhajan-singh-to-rajya-sabha-from-punjab | क्रिकेटर हरभजन सिंह पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार बने, पार्टी ने घोषणा की

क्रिकेटर हरभजन सिंह पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार बने, पार्टी ने घोषणा की

Highlightsहरभजन सिंह ने पिछले साल 24 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।पंजाब सरकार हरभजन सिंह को एक खेल विश्वविद्यालय की कमान सौंप सकती है।चुनाव से ठीक पहले 'टर्बनेटर' हरभजन सिंह के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज थीं।

पंजाब: पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह इस साल राज्यसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब के उम्मीदवार होंगे। पार्टी ने इसकी घोषणा की है। आम आदमी पार्टी को इस महीने के अंत तक राज्यसभा में पांच सीटें मिलने वाली हैं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब की नवगठित राज्य सरकार भी हरभजन सिंह को एक खेल विश्वविद्यालय की कमान सौंप सकती है। सिंह ने पिछले साल 24 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

फरवरी में हुए पंजाब चुनाव से ठीक पहले 'टर्बनेटर' हरभजन सिंह के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज थीं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा था कि हमारे पास (हरभजन और भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह) हैं। देखते हैं।

हालांकि, भज्जी ने बाद में अफवाहों को खारिज कर दिया था। इसके बाद वह तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ भी नजर आए थे लेकिन अब आप ने उनके राज्यसभा जाने की घोषणा कर दी है।

मालूम हो कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब की सियासत में आतिशी पारी खेलते हुए विधानसभा की 117 सीटों में से 92 पर जीत दर्ज की थी।

राज्य की 5 राज्यसभा की सीटों अगले महीने रिक्त होने वाली हैं और इसके लिए चुनाव आयोग पहले ही अधिसूचना जारी कर चुका है। राज्यसभा के लिए की कुल 5 सीटों के लिए पंजाब में 31 मार्च को वोट डाले जाएंगे। इस कारण उम्मीद की जा रही है कि राज्यसभा में इन 5 सीटों की मदद से आम आदमी पार्टी के सदस्यों की संख्या 3 से 8 हो जाएगी।

Web Title: aam-aadmi-party-to-send-cricketer-harbhajan-singh-to-rajya-sabha-from-punjab

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे