लाइव न्यूज़ :

बदायूं की घटना के विरोध में नोएडा में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: January 7, 2021 17:08 IST

Open in App

नोएडा(उप्र),सात जनवरी उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक महिला की कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या की घटना के विरोध में आम आदमी पार्टी ने सेक्टर-19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली के विधायक मदनलाल ने कहा कि बदायूं में महिला के साथ हुई घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है और मामले की जानकारी होने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करने के बजाए दो दिन तक घटना को छिपाए रखा।

आप के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने कहा कि बदायूं की घटना की उच्च स्तरीय जांच कराके दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस