लाइव न्यूज़ :

आम आदमी पार्टी सरकार ने एमसीडी संचालित टीकाकरण केन्द्र बंद करा दिये: भाजपा

By भाषा | Updated: June 2, 2021 18:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून भाजपा ने दिल्ली सरकार पर धन जारी नहीं करके, वित्तीय आवंटन घटाकर या कोविड टीकाकरण केन्द्र बंद करने जैसे तरीके अपनाकर शहर के भगवा पार्टी शासित नगर निगमों को पंगु बनाने का बुधवार को आरोप लगाया।

दिल्ली भाजपा के प्रमुख आदेश गुप्ता, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी और पार्टी सांसद मीनाक्षी लेखी ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार नगर निकायों को अपंग बना रही है।

दिल्ली में तीन नगर निगम हैं। जिनमें दक्षिण दिल्ली नगर निगम, उत्तरी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम शामिल हैं।

बिधूड़ी ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने ''निजी स्वास्थ्य केन्द्रों से मिलीभगत'' करके नगर निगमों (एमसीडी) द्वारा संचालित सभी कोविड टीकाकरण केन्द्रों को बंद करा दिया।

उन्होंने कहा, ''एमसीडी 200 से अधिक टीकाकरण केन्द्र चला रही थी और वहां 10 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाए जा चुके थे, लेकिन सरकार ने निजी अस्पतालों से मिलीभगत करके एमसीडी द्वारा संचालित सभी टीकाकरण केन्द्रों को बंद करा दिया और अब लोगों को निजी अस्पतालों में पैसे देकर टीका लगवाना पड़ रहा है। ''

बिधूड़ी ने कहा, ''अगर दिल्ली सरकार ने समय पर हमें टीके उपलब्ध कराए होते तो लोग हमारी एमसीडी द्वारा संचालित टीकाकरण केन्द्रों पर मुफ्त में टीके लगवाते और उन्हें निजी अस्पतालों में इस जाकर इसके लिये पैसे न देने पड़ते।''

भाजपा नेताओं ने आप पर तीन नगर निगमों के खिलाफ ''राजनीतिक द्वेष'' रखने का भी आरोप लगाया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष गुप्ता ने कहा, ''एक ओर तो बीते सात साल में दिल्ली सरकार का बजट 37,450 से बढ़कर 69,000 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली सरकार द्वारा एमसीडी को पिछले साल दिया गया कोष 6,828 करोड़ रुपये से घटकर 6,172 रह गया है। एक साल के अंदर इसमें 656 करोड़ रुपये की कमी की गई है।''

भाजपा ने दिल्ली सरकार पर एमसीडी को पंगु बनाने का आरोप लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे