लाइव न्यूज़ :

आम आदमी पार्टी ने 34 सदस्यीय नए कार्यकारी निकाय का चुनाव किया

By भाषा | Updated: September 12, 2021 00:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 सितंबर आम आदमी पार्टी (आप) की राष्ट्रीय परिषद ने शनिवार को 34 सदस्यीय कार्यकारी निकाय का चुनाव किया, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं।

राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित करने वाले केजरीवाल ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी टिकट और पदों की आकांक्षा के बजाय समाज और देश के लिए काम करके अपनी योग्यता साबित करने के लिए कहा।

पार्टी के एक सूत्र ने कहा, ''बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित 34 नेताओं के नाम चुनाव के लिए परिषद के सदस्यों के सामने रखे गए थे। परिषद ने सभी को सर्वसम्मति से समर्थन दिया।''

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अजय कोठियाल, पंजाब के लोकसभा सांसद भगवंत मान, गुजरात के नेता ईशुदान गढ़वी और गोपाल इटालिया भी कार्यकारी निकाय के लिए चुने गए।

कार्यकारिणी के अन्य उल्लेखनीय निर्वाचित सदस्यों में राज्यसभा सांसद संजय सिंह और सुशील गुप्ता, दिल्ली के विधायक राघव चड्ढा, दिलीप पांडे, राखी बिरलान, आतिशी और दुर्गेश पाठक शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को छोड़कर केजरीवाल सरकार के सभी मंत्री भी कार्यकारिणी में चुने गए।

परिषद की बैठक में लगभग 350 सदस्यों ने भाग लिया। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और गुजरात में आगामी विधानसभा चुनावों सहित राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा के लिए रविवार को नयी कार्यकारिणी की बैठक होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह