लाइव न्यूज़ :

आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मृतक किसानों के परिजनों से मुलाकात की

By भाषा | Updated: October 6, 2021 21:34 IST

Open in App

लखनऊ, छह अक्टूबर आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को लखीमपुर खीरी पहुंचकर मृतक किसानों के परिजनों से मुलाकात की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शोकाकुल परिवार के सदस्यों से फोन पर बात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। केजरीवाल ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

पार्टी ने एक ट्वीट में कहा, '' आप का प्रतिनिधिमंडल लखीमपुर खीरी पहुंचा। सांसद संजय सिंह, विधायक हरपाल चीमा, विधायक राघव चड्ढा और अन्य ने मृतक किसान नछत्तर सिंह के परिजनों से मुलाकात की।''

ट्वीट में कहा गया, "मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़ित परिवार से फोन पर बात की।"

इससे पहले सांसद संजय सिंह ने वीडियो ट्वीट करके कहा, '' मैं सीतापुर में 55 घंटे तक पुलिस हिरासत में रहा। मैंने पूछा था कि क्या मृतक किसानों के परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त करना अपराध है? लेकिन सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। अब मुझे अकेले लखीमपुर जाने की इजाजत है, जहां पंजाब के नेता मुझसे मिलेंगे और फिर हम पीड़ितों के परिवारों से मिलने जाएंगे।''

उन्होंने कहा, “यह स्पष्ट है कि केंद्रीय राज्य मंत्री या उनके बेटे के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। क्या निष्पक्ष जांच संभव है? मंत्री के तीन वाहन किसानों को कुचलते हैं और फिर भी वह देश के गृह राज्य मंत्री बने हुए हैं।''

गौरतलब है कि पिछले रविवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर किए बड़े हमले, 25 से अधिक लोगों की मौत?, जवाब में ईरान ने इजराइल और पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए