लोकसभा चुनावः आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की इन 6 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, नहीं होगा कांग्रेस से गठबंधन

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 2, 2019 14:19 IST2019-03-02T14:08:24+5:302019-03-02T14:19:28+5:30

आम आदमी पार्टी के संयोजक गोपाल राय ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली की सात में से छह सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए।

Aam Aadmi Party Declaration of candidates for the upcoming Loksabha Polls in Delhi | लोकसभा चुनावः आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की इन 6 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, नहीं होगा कांग्रेस से गठबंधन

लोकसभा चुनावः आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की इन 6 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, नहीं होगा कांग्रेस से गठबंधन

आम आदमी पार्टी के संयोजक गोपाल राय ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली की सात में से छह सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर अभी उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया गया है। इसी के साथ कांग्रेस पार्टी के साथ उनके गठबंधन की अटकलों पर विराम लग गया है। पार्टी ने छह सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर अकेले ही चुनाव लड़ने का फैसला किया है। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों कहा था कि वो कांग्रेस से गठबंधन करना चाहते हैं लेकिन उन्होंने इसके लिए दरवाजे बंद कर लिए हैं। कांग्रेस ने केजरीवाल के बयान को झूठ करार देते हुए कहा कि गठबंधन के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी से कोई बात नहीं हुई। हालांकि इस मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेताओं ने गहन मंथन किया था। माना जाता है कि शीला दीक्षित दिल्ली में गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं।

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की सूचीः-

आम आदमी पार्टी के संयोजक गोपाल राय ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली की सात में से छह सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर अभी प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं हुआ। गोपाल राय ने कहा कि जल्दी ही इस सीट पर भी घोषणा की जाएगी। 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार हैंः-

1. नई दिल्ली- बृजेश गोयल
2. पूर्वी दिल्ली- आतिशी
3. उत्तर पूर्व दिल्ली- दिलीप पांडेय
4. दक्षिणी दिल्ली - राघव चड्ढा
5. चांदनी चौक- पंकज गुप्ता
6. उत्तर पश्चिम दिल्ली- गुगन सिंह


Web Title: Aam Aadmi Party Declaration of candidates for the upcoming Loksabha Polls in Delhi