लाइव न्यूज़ :

आम आदमी पार्टी ने ईडीएमसी से अपने पार्षदों के निलंबन को गैर-कानूनी बताया

By भाषा | Updated: November 18, 2021 20:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) से अपने पार्षदों के निलंबन को गैर-कानूनी करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि महापौर ने यह कार्रवाई आप के पार्षदों को भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने से रोकने के लिए की है।

आप विधायक आतिशी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ईडीएमसी सदन से आप के पार्षदों के निलंबन के फैसले को चुनौती देने के लिए पार्टी अदालत का दरवाजा खटखटाएगी।

ईडीएमसी के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने बुधवार को कहा था कि उन्होंने विपक्षी आप के 17 सदस्यों को 15 दिनों के लिए सदन से निलंबित कर दिया है, क्योंकि वे सदन की कार्यवाही के दौरान "कदाचार में लिप्त" पाए गए थे।

हालांकि, आप के पार्षद और ईडीएमसी में विपक्ष के नेता मनोज कुमार त्यागी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि उनके पास पार्टी के 15 पार्षदों के निलंबन के बारे में सूचना है। त्यागी भी उन निलंबित सदस्यों में शामिल हैं।

आतिशी ने संवाददाताओं से कहा, “आप के 15 पार्षदों को निलंबित कर दिया गया है, क्योंकि सत्तारूढ़ भाजपा में नगर निगम में भ्रष्टाचार और दिल्ली में डेंगू के प्रसार को रोकने में उसकी विफलता के मुद्दे पर सवालों का सामना करने का साहस नहीं है।"

आप की विधायक ने कहा, “आप के पार्षदों को निलंबित करना पूरी तरह से गैर-कानूनी है। हम इसके खिलाफ अदालत जाएंगे।”

महापौर अग्रवाल पर निशाना साधते हुए त्यागी ने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ पार्षदों ने सदन की कार्यवाही के दौरान आप की महिला पार्षदों के खिलाफ 'अभद्र टिप्पणी' की, लेकिन उन्होंने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

आप पार्षद ने कहा, “कुछ भाजपा पार्षदों ने हमारी महिला पार्षदों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की जो बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण थी। हमने उनके निलंबन की मांग की है। लेकिन महापौर ने उन्हें निलंबित करने की बजाय आप पार्षदों को निलंबित कर दिया, जबकि नागरिक निकाय के मेयर को तटस्थ माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!