लाइव न्यूज़ :

सिद्धू के इमरान को ‘‘बड़ा भाई’’ कहने को आम आदमी पार्टी ने बेहद चिंताजनक बताया

By भाषा | Updated: November 20, 2021 22:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को कथित रूप से ‘‘बड़ा भाई’’ बताने वाला एक वीडियो सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को कहा कि यह ‘‘बेहद चिंताजनक’’ है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पंजाब में आम आदमी पार्टी के राजनीतिक मामलों के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने सवाल किया कि क्या सिद्धू और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भारतीय जवानों की शहादत की कद्र नहीं करते?

चड्ढा ने एक ट्वीट किया, ‘‘यह बेहद चिंता की बात है कि पंजाब के सत्तारूढ़ दल के प्रमुख और मुख्यमंत्री, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और पाकिस्तान के लिए अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं, एक ऐसा देश जो आतंकवाद को प्रायोजित करता है, आतंकी मॉड्यूल को अंजाम देता है, पंजाब में टिफिन बम और ड्रोन हथियार, मादक पदार्थ भेजता है।

चड्ढा ने सवाल किया, ‘‘क्या सिद्धू और चन्नी हमारे जवानों की शहादत को महत्व नहीं देते?’’ सिद्धू का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है, जिसमें एक पाकिस्तानी अधिकारी इमरान खान की ओर से उनका स्वागत करते दिखते हैं और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि खान उनके ‘‘बड़े भाई’’ जैसे हैं और वह उन्हें बहुत प्यार करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर