लाइव न्यूज़ :

आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लिए किए गए मेरे कार्य को हमेशा पहचाना:सिद्धू

By भाषा | Updated: July 13, 2021 17:41 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 जुलाई कांग्रेस की पंजाब इकाई में जारी कलह को दूर करने के पार्टी आलाकमान के प्रयासों के बीच कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (आप) ने हमेशा ही पंजाब के लिए किए गए उनके कार्य एवं दूरदर्शिता को पहचाना है।

इससे एक दिन पहले आप की पंजाब इकाई के अध्यक्ष भगवंत मान ने सिद्धू पर कटाक्ष करते हुए उनसे कहा था कि वह सत्तारूढ़ कांग्रेस द्वारा कथित तौर पर राज्य की निजी बिजली कंपनियों से प्राप्त ''कोष'' के बारे में ट्वीट करें। इसके बाद सिद्धू की यह टिप्पणी सामने आयी है।

सिद्धू ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, '' हमारे विपक्षी दल आप ने हमेशा ही पंजाब के लिए किए गए मेरे कार्य एवं दूरदर्शिता को पहचाना है। चाहे वह 2017 से पहले मेरे द्वारा उठाए गए बेअदबी, ड्रग्स, किसानों के मुद्दे, भ्रष्टाचार एवं बिजली संकट के मुद्दे हों जिनका सामना पंजाब की जनता को करना पड़ रहा था या फिर आज जिस तरह मैंने 'पंजाब मॉडल' पेश किया है। वे साफतौर पर जानते हैं कि वास्तव में पंजाब के लिए कौन लड़ रहा है?''

उन्होंने कहा, '' अगर विपक्ष मुझसे सवाल करने का साहस करता भी है , तब भी वे मेरे जन हितैषी एजेंडा को नजरअंदाज नहीं कर सकते।''

कांग्रेस नेता सिद्धू ने आप नेताओं के उन पुराने वीडियो को भी साझा किया जिनमें वे सिद्धू द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों की सराहना कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल