Aaj ki Taja Khabar: शोपियां में मुठभेड़ जारी, सेना ने ढेर किए 5 आतंकी
By पल्लवी कुमारी | Updated: June 7, 2020 17:44 IST2020-06-07T07:12:18+5:302020-06-07T17:44:14+5:30

प्रतीकात्मक तस्वीर
भारत में कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच 25 मार्च से जारी लॉकडाउन के चौथे चरण के खत्म होने के बाद सरकार ने अनलॉक-1 की शुरुआत की है। आज इसका सातवां दिन है। इसके तहत चरणबद्ध तरीके से कई रियायतें दी जा रही हैं। सरकार ने इसी के तहत बेहद संक्रमण क्षेत्रों के बाहर सभी शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थलों को आठ जून से फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। हालांकि, मॉल में सिनेमा हॉल, गेमिंग जोन और बच्चों के खेलने के स्थानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है।
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 2,46,628 हो चुकी है। इसमें 1,20,406 सक्रिय मामले हैं और 1,19,293 ठीक हो चुके हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 6,929 हो चुकी है।
तमाम खबरों के ताजा अपडेट और कोरोना वायरस और लॉकडाउन की हर अपडेट के लिए इस Live Blog के साथ बने रहें।
07 Jun, 20 : 05:41 PM
Jammu Kashmir Encounter: शोपियां में मुठभेड़ समाप्त, सेना ने ढेर किए 5 आतंकी
सुरक्षाबलों ने कश्मीर के शोपियां में पांचआतंकियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ अभी जारी है। दो से तीन और आतंकियों के घेरे में होने की खबर है। पत्थरबाजों को घटनास्थल पर एकत्र होने से रोकने की खातिर अतिरक्ति फोर्स तैनात की गई है और इंटरनेट बंद कर दिया गया।
सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के रेबन गांव में आतंकी छिपे हैं। सूचना के आधार पर सेना की 1-आरआर, सीआरपीएफ की 178 बटालियन और एसओजी के जवानों ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। जवानों ने मोर्चा संभालने से पहले आतंकियों से समर्पण करने की बात भी कही। लेकिन आतंकी सुरक्षाबलों को निशाना बनाते रहे। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और पांच आतंकियों को मार गिराया।
07 Jun, 20 : 04:32 PM
अमित शाह ने कहा- बिहार की जनता ने मोदी की झोली को पहले भी वोटों से भरा है, आगे भी भरेगा
07 Jun, 20 : 02:56 PM
मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा- अगस्त के बाद खुलेंगे स्कूल-कॉलेज
मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि स्कूलों और कॉलेजों को अगस्त 2020 के बाद खोला जाएगा। रमेश पोखरियाल ने एक इंटरव्यू में यह बात कही है।
07 Jun, 20 : 01:02 PM
दिल्ली: शराब पर लगा 70 फीसदी कोरोना टैक्स खत्म करेगी केजरीवाल सरकार
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने 10 जून 2020 से सभी श्रेणियों की शराब के अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) पर लगाए गए 70 प्रतिशत 'विशेष कोरोना शुल्क' को वापस लेने का फैसला किया है।
Delhi Government has decided to withdraw the 'special corona fee' levied at 70% of the maximum retail price on all categories of liquor, with effect from 10th June 2020. pic.twitter.com/vDn3LPcA8p
— ANI (@ANI) June 7, 2020
07 Jun, 20 : 12:32 PM
दिल्ली सरकार और प्राइवेट अस्पताल दिल्ली के लिए आरक्षित रहेंगे, दिल्ली सीएम
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली सरकार के 10,000 बेड हैं, केंद्र सरकार के भी 10,000 बेड हैं। कैबिनेट ने ये फैसला लिया है कि दिल्ली के अस्पताल केवल दिल्ली के लोगों के लिए रिज़र्व होने चााहिए, केंद्र सरकार के अस्पताल सबके लिए खुले रहेंगे। कुछ निजी अस्पताल ऐसे हैं जो खास किस्म की सर्जरी करते हैं जो सर्जरी बाकी देशभर में उपलब्ध नहीं है। ऐसे अस्पताल पूरे देश के लोगों के लिए खुले रहेंगे।
Delhi hospitals will be available for the people of Delhi only, while Central hospitals will remain open for all: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal. #COVID19pic.twitter.com/W66TrJmCr3
— ANI (@ANI) June 7, 2020
07 Jun, 20 : 12:11 PM
हम कल से दिल्ली के बॉर्डर खोल रहे हैं: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
We are opening Delhi borders from tomorrow: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal pic.twitter.com/MHMFXaDgGC
— ANI (@ANI) June 7, 2020
07 Jun, 20 : 12:08 PM
पिछले 24 घंटों में एक पुलिसकर्मी कोरोना वायरस पॉजिटिव- महाराष्ट्र पुलिस
महाराष्ट्र पुलिस ने कहा, पिछले 24 घंटों में एक पुलिसकर्मी कोरोना वायरस पॉजिटिव आया है। महाराष्ट्र पुलिस में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,562 हो गई है, मौतों का आंकड़ा 33 है।
In the last 24 hours, one police personnel tested positive for #COVID19. Total number of positive cases in Maharashtra Police rises to 2,562, death toll at 33: Maharashtra Police pic.twitter.com/5U0lIAGcA7
— ANI (@ANI) June 7, 2020
07 Jun, 20 : 11:09 AM
राजस्थान में कोरोना वायरस के 48 नए मामले, कुल संख्या 10,385 हुई
राजस्थान में कोरोना वायरस के 48 नए मामले सामने आए हैं और 3 मौतें हुई हैं, राज्य में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 10,385 हो गई है और कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा 234 है। राज्य में कोरोना वायरस सक्रिय मामलों की संख्या 2,545 है।
Rajasthan reports 48 new #COVID19 positive cases and 3 deaths, taking the total number of cases in the state to 10385 and death toll to 234. Number of active cases stands at 2545: Rajasthan Health department pic.twitter.com/gndz8jxa6j
— ANI (@ANI) June 7, 2020
07 Jun, 20 : 11:05 AM
देश में कल से धार्मिक स्थल खुल रहे हैं, दिल्ली में तैयारी पूरी, मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए निशान लगाए गए
दिल्ली: अनलॉक-1 में मिली छूट के बाद देश में कल से धार्मिक स्थल खुल रहे हैं। इसके लिए कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में तैयारियां कर ली गई हैं, मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए निशान लगाए गए हैं।
Delhi: Preparations underway at Hanuman Temple near Connaught Place, as Ministry of Home Affairs has allowed re-opening of places of worship from tomorrow pic.twitter.com/SGIwbPSM6b
— ANI (@ANI) June 7, 2020
07 Jun, 20 : 11:02 AM
राजस्थान: महाराणा प्रताप की मूर्ति के उद्घाटन समारोह में कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां, कांग्रेस विधायक भी थे शामिल
राजस्थान के बारां जिले में कल (6 जून) एक गांव में स्थित प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की मूर्ति के उद्घाटन समारोह के दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया। समारोह में कांग्रेस विधायक भी शामिल थे।
राजस्थान: कल बारां जिले के एक गांव में स्थित प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की मूर्ति के उद्घाटन समारोह के दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया। समारोह में कांग्रेस विधायक भी शामिल थे। pic.twitter.com/1XPjvIvEis
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2020
07 Jun, 20 : 10:31 AM
ICMR- अब तक कुल 46,66,386 सैंपल टेस्ट हुए हैं
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) अब तक कुल 46,66,386 सैंपल टेस्ट हुए हैं, जिनमें से 1,42,069 सैंपल का टेस्ट पिछले 24 घंटों में हुआ है।
Total 46,66,386 samples have been tested till now, of which 1,42,069 samples have been tested in the last 24 hours: ICMR (Indian Council of Medical Research) pic.twitter.com/6cAIygxVOy
— ANI (@ANI) June 7, 2020
07 Jun, 20 : 10:04 AM
भारत में 24 घंटे में 9,971 नए मामले, 287 मौतें, कुल संक्रमितों की संख्या 2,46,628 हुई
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 9,971 मामले सामने आए और 287 मौतें हुईं। ये भारत में कोरोना वायरस के मामलों में एक दिन में हुई सबसे बड़ी बढ़त है।
देश में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,46,628 है, इसमें 1,20,406 सक्रिय मामले, 1,19,293 ठीक हो चुके मामले और 6,929 मौतें शामिल हैं।
India reports the highest single-day spike of 9971 new #COVID19 cases; 287 deaths in the last 24 hours. Total number of cases in the country now at 246628, including 120406 active cases, 119293 cured/discharged/migrated and 6929 deaths: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/x1YQDTqWPb
— ANI (@ANI) June 7, 2020
07 Jun, 20 : 09:17 AM
सर गंगा राम अस्पताल पर FIR बहुत निंदनीय है-दिल्ली मेडिकल एसोसिएश
दिल्ली मेडिकल एसोसिएश ने कहा है कि जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री कोरोना वायरस के मरीज़ों को भर्ती करने और उनका टेस्ट करने के लिए डॉक्टरों को चेतावनी दे रहे हैं और अस्पतालों को धमका रहे हैं उसकी दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन कड़ी निंदा करता है। सर गंगा राम अस्पताल पर FIR बहुत निंदनीय है।
Delhi Medical Association strongly condemns the way Delhi CM is warning the doctors & threatening hospitals about #COVID19 patients' admissions&tests. FIR on Sir Ganga Ram Hospital is highly condemnable and demoralizing for the whole medical fraternity: Delhi Medical Association pic.twitter.com/SsirANUdVC
— ANI (@ANI) June 7, 2020
07 Jun, 20 : 09:03 AM
अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 749 मौतें हुईं
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 749 मौतें हुईं, अमेरिका में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का कुल आंकड़ा 1,09,791 हुआ: AFP न्यूज एजेंसी
07 Jun, 20 : 08:29 AM
दिल्ली-यूपी बॉर्डर गाजीपुर में पुलिस आने जाने वाले गाड़ियों की चेकिंग कर रही है
Delhi: Police personnel check vehicles at Ghazipur-Ghaziabad (Uttar Pradesh) border. #COVID19pic.twitter.com/8umeMAFmFS
— ANI (@ANI) June 7, 2020
07 Jun, 20 : 08:26 AM
दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर की जा रही है गाड़ियों की चेकिंग
पुलिस दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर से गुजरने वाली सभी गाड़ियों की चेकिंग कर रही है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक जून को दिल्ली बॉर्डर को एक हफ्ते के लिए सील कर दिया था।
Police check vehicles at Delhi-Gurugram border as people commute through the route.
— ANI (@ANI) June 7, 2020
Delhi CM Arvind Kejriwal on June 1 had announced that the national capital borders will be sealed for the next one week and only essential services will be exempted. pic.twitter.com/q8ZfMQy1op
07 Jun, 20 : 08:13 AM
दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी के बीच आज सुबह लोग गाजीपुर सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंचे।
Delhi: People arrive at Ghazipur fruit and vegetable market to make purchases, amid #COVID19 pandemic. pic.twitter.com/pRDZcew4Ir
— ANI (@ANI) June 7, 2020
07 Jun, 20 : 07:15 AM
कोविड-19 मामलों की संख्या में स्पेन को पीछे छोड़ भारत बना पांचवां सबसे प्रभावित देश
भारत शनिवार (6 जून) को स्पेन को पीछे छोड़कर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित दुनिया का पांचवां देश बन गया है। अमेरिका के जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़कर दो लाख 45 हजार 670 हो गए हैं।
पिछले 24 घंटे से भी कम समय में भारत इस महामारी के मामलों की संख्या की दृष्टि से इटली और स्पेन से भी आगे निकल गया। अब अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन ही इस मामले में उससे आगे हैं। इस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार स्पेन में अब तक इस महामारी के 2 लाख 41 हजार 310 मामले सामने आ चुके हैं।