Aaj Ki Taja Khabar: दिल्लीः पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,178 नए मामले, एक दिन में सर्वाधिक केस
By विनीत कुमार | Updated: November 6, 2020 22:27 IST2020-11-06T07:49:48+5:302020-11-06T22:27:35+5:30

6 नवंबर: कोरोना लाइव अपडेट, ताजा खबरें
देश और दुनिया की तमाम खबरों के अपडेट समेत कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी हर जानकारी के लिए 6 नवंबर के इस Live Blog के साथ बने रह सकते हैं। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब 84लाख के पार हो गए हैं। भारत में अब तक एक लाख 24 हजार से ज्यादा लोगों की मौत भी कोरोना से चुकी है। राहत की बात ये है कि 77 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण से ठीक भी अब तक हुए हैं।
दूसरी ओर अमेरिका में मंगलवार को हुए राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव के नतीजों पर भी नजर रहेगी। मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या जो बाइडेन, कौन अगला राष्ट्रपति होगा, इसका फैसला कुछ देर में हो सकता है।
कोरोना की बात करें तो भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना मामलों की कुल संख्या अभी 84,11,724 है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 5,20,773 है। दूसरी ओर 77,65,966 मरीज ठीक/डिस्चार्ज भी हो चुके हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 1,24,985 हो गई है। ये आंकड़े शुक्रवार (6 नवंबर) सुबह तक के हैं।
आज की अन्य खबरों की बात करें तो पश्चिम बंगाल दौरे पर गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह का आज दूसरा दिन होगा। वे दो दिनों के राज्य के दौरे पर हैं। इस दौरान वे राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं और पार्टी की रणनीति पर भी बात कर रहे हैं।
वहीं, चारा घोटाले के चार विभिन्न मामलों में सजायाफ्ता लालू यादव के खिलाफ दुमका कोषागार से गबन के मामले में जमानत पर आज सुनवाई होगी। इस मामले में जमानत मिलने पर लालू जेल से बाहर आ जायेंगे। चारा घोटाले के चार मामलों में लालू को सजा मिली है, जिनमें से चाईबासा के दो मामले व देवघर के मामले में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है।
खेलों की बात करें तो IPL-2020 अब अपने अंतिम चरण में है। इसी क्रम में आज सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर आमने-सामने होंगे। यह एलिमिनेटर मैच होगा। अबु धाबी में यह मुकाबला शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा। इसे हारने वाली टीम लीग से बाहर हो जाएगी और जबकि जीत हासिल करने वाली टीम दूसरे क्वॉलीफायर में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी।
06 Nov, 20 : 06:40 PM
कब तक ऐसे इमोशनल ब्लैकमेल करेंगे।ऐसे कमज़ोर,कायर,मज़बूर इंसान क्यों CM बनना चाहते हैं?बिहार की राजनीति से संन्यास लीजिए और केंद्र में जाकर राजनीति कीजिए।बिहार गरीबी और भूखमरी में नं. 1 तो जनता क्यों वोट दे? :नीतीश कुमार के 'अंतिम चुनाव' वाले बयान पर पप्पू यादव, जन अधिकार पार्टी
06 Nov, 20 : 05:22 PM
हम सभी को कोरोना के बाद की दुनिया के लिए तैयार होना होगा। इससे उत्पन्न होने वाली चुनौतियों और अवसरों के लिए हम सभी को एक नए सिरे से तैयार रहना होगा: पीएम मोदी
06 Nov, 20 : 05:22 PM
मैं आशा करता हूं कि कोरोना की स्थिति सुधरने के बाद हमें इटालियन पार्लियामेंट मेंबर्स का भारत में स्वागत करने का मौका मिलेगा: भारत-इटली वर्चुअल शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी
06 Nov, 20 : 05:22 PM
मैं इटली में #COVID19 के कारण हुए नुकसान के लिए भारत के सभी लोगों की तरफ से संवेदना व्यक्त करता हूं। जब दुनिया के अन्य देशों को कोरोना वायरस का पता चल रहा था और इसे समझने की कोशिश कर रहे थे, उस समय आप इसका सामना कर रहे थे : PM मोदी, भारत-इटली वर्चुअल शिखर सम्मेलन में
06 Nov, 20 : 05:22 PM
कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह 'सामाजिक समूह संवाद' कार्यक्रम में हिस्सा लिया और विभिन्न समुदाय के लोगों से मुलाकात की।
06 Nov, 20 : 04:03 PM
उत्तर प्रदेश: अयोध्या में होने वाली दीपोत्सव की तैयारियां काफी ज़ोर-शोर से चल रही है। पत्थर कारीगर ने बताया,"यहां दीपोत्सव के लिए साफ-सफाई और पेंट किया जा रहा है। हमारा भी काम अच्छा चल रहा है। हमारे सीएम दिवाली पर यहां आएंगे, उनके स्वागत के लिए काफी तैयारियां भी की जा रही है।"
06 Nov, 20 : 03:48 PM
देश में पिछले 5 सप्ताह से लगातार कोरोना से ठीक हुए मामले नए कोरोना मामलों से अधिक हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए मामले 54,157 है जबकि वर्तमान में कोरोना के नए मामले 47,638 है। रिकवरी रेट 92.32% है: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
06 Nov, 20 : 02:58 PM
पराली को खाद में बदलने के लिए PUSA के साथ मिलकर दिल्ली सरकार ने बायो डिकॉम्पोज़र का नि:शुल्क छिड़काव दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में किया है। अब तक 1800 एकड़ खेतों में बायो डिकॉम्पोज़र का छिड़काव हो चुका है: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय
06 Nov, 20 : 02:58 PM
दिल्ली सरकार बायो डिकॉम्पोज़र के इम्पैक्ट को देखने के लिए 15 सदस्य कमेटी का गठन कर रही है जो इसकी रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट को हम SC के समक्ष भी रखेंगे: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय
06 Nov, 20 : 02:36 PM
महामारी के मद्देनज़र हमने राज्य में पटाखे फोड़ने की अनुमति नहीं देने का फैसला लिया है। आदेश जल्द जारी होगा: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा
06 Nov, 20 : 01:40 PM
ओडिशा कोरोना अपडेट
ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1494 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या अब 2,98,768 हो चुकी है। इसमें 2,83,533 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं। राज्य में एक्टिव केस 13,789 है। अब राज्य में कुल 1393 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
1,494 fresh COVID19 cases reported in Odisha yesterday. The total number of positive cases in the state is 2,98,768 including 2,83,533 recoveries, 1,37,89 active cases and deaths 1,393: Odisha Health Department
— ANI (@ANI) November 6, 2020
06 Nov, 20 : 12:11 PM
अरुणाचल प्रदेश में कोरोना के 84 नए मामले
अरुणाचल प्रदेश में कोरोना के 84 नए मामले सामने आए हैं। अब राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,244 हो गई है। नए मामलों में से 22 मामले राजधानी परिसर क्षेत्र से सामने आए हैं। अरुणाचल प्रदेश में अभी 1,621 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 13,580 मरीज ठीक हो चुके हैं।
06 Nov, 20 : 10:55 AM
भारत और चीन के बीच कमांडर स्तर की बैठक
पूर्वी लद्दाख के चुशूल में भारत और चीन के बीच कमांडर स्तर की आठवीं बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में एलएसी पर जारी मिलिट्री तनाव को कम करने की कोशिशों पर बात हो रही है। भारतीय पक्ष का नेतृत्व 14 कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन कर रहे हैं।
India and China are holding their 8th round of Corps Commander-level talks in Chushul in Eastern Ladakh, to discuss the ways of addressing the ongoing military standoff on the Line of Actual Control there. Indian side led by 14 Corps Commander Lt Gen PGK Menon.
— ANI (@ANI) November 6, 2020
06 Nov, 20 : 10:52 AM
मध्य प्रदेश में तीन साल के बच्चे को बचाने की कोशिश जारी
मध्य प्रदेश के निवारी जिले में सेतपुरा गांव में एक बोरवेल में गिरे 3 साल के बच्चे को बचाने की कोशिश अभी भी जारी है। बच्चा 4 नवंबर को बेलवेल में गिर गया था। इलाके में धारा 144 लगा दी गई है ताकि बचाव कार्य में किसी तरह की कोई बाधा नहीं आ सके।
Madhya Pradesh: Rescue operation still underway to save the 3-year-old boy, who fell into an open borewell at Setupura village in Niwari district on 4th November
— ANI (@ANI) November 6, 2020
“Section 144 imposed in the area today so that rescue operation can be carried out properly,” says Niwari Collector. pic.twitter.com/9U31cjR4Vi
06 Nov, 20 : 10:50 AM
जम्मू-कश्मीर: एक आतंकी ने सरेंडर किया
जम्मू-कश्मीर के पंपोर एनकाउंट के दौरान एक स्थानीय आतंकी ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर कर दिया है। कश्मीर जोन पुलिस ने ये जानकारी दी है। इस एनकाउंट में एक आतंकी के भी मारे जाने की खबर है।
One local terrorist surrendered during the Pampore encounter; operation underway: Kashmir Zone Police https://t.co/C4e3BKcYkp
— ANI (@ANI) November 6, 2020
06 Nov, 20 : 08:37 AM
दरभंगा: निर्दलीय प्रत्याशी को मारी गई गोली
बिहार के दरभंगा के हायाघाट विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र नाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह को गोली मारे जाने की खबर आई है। अज्ञात अपराधियों ने गुरुवार देर रात चिंटू सिंह को गोली मार दी। मिली जानकारी के अनुसार उनकी हालत गंभीर है और अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें
06 Nov, 20 : 08:36 AM
हिमाचल प्रदेश में भूकंप
हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूकप के झटके आज सुबह महसूस किए गए हैं। भूकंप ये झटके सुबह 6.25 बजे महसूस किए गए और रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 2.9 रही।
Earthquake of magnitude 2.9 on the Richter scale occurred in Chamba, Himachal Pradesh at 0625 hours: National Center for Seismology
— ANI (@ANI) November 6, 2020
06 Nov, 20 : 07:52 AM
जम्मू-कश्मीर: आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के पंपोर के लालपोरा क्षेत्र में जारी एनकाउंटर में एक आतंकी मारा गया है। इस मुठभेड़ की शुरुआत गुरुवार को हुई थी। ये जानकारी कश्मीर जोन पुलिस की ओर से दी गई है।
One unidentified terrorist neutralised in the ongoing encounter in Pampore: Kashmir Zone Police
— ANI (@ANI) November 6, 2020
The encounter broke out in Lalpora area of Pampore, yesterday.