Aaj Ki Taja Khabar: राजनीतिक सलाहकार संजय यादव के कोरोना संक्रमित होने के बाद तेजस्वी यादव होम क्वारंटीन
By विनीत कुमार | Updated: August 27, 2020 21:59 IST2020-08-27T08:12:00+5:302020-08-27T21:59:56+5:30

27 अगस्त: कोरोना लाइव अपडेट, ताजा खबरें
देश और दुनिया की तमाम खबरों के अपडेट समेत कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी हर जानकारी के लिए 27 अगस्त के इस Live Blog के साथ बने रह सकते हैं। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब 33 लाख के पार हो गए हैं। भारत में अब तक 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत भी कोरोना से चुकी है। साथ ही 25 लाख के ज्यादा लोग संक्रमण से ठीक भी अब तक हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना मामलों की कुल संख्या अभी 33,10,235 है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 7,25,991 है। दूसरी ओर 25,23,772 मरीज ठीक/डिस्चार्ज भी हो चुके हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 60,472 हो गई है। ये आंकड़े गुरुवार (27 अगस्त) सुबह तक के हैं।
आज की अन्य खबरों की बात करें तो आज जीएसटी परिषद की बैठक है। ये जीएसटी परिषद की 41वीं बैठक है। बैठक वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये होगी। हालांकि, इसके हंगामेदार रहने की आशंका है। जीएसटी लागू होने के कारण राजस्व में हुए नुकसान को लेकर गैर बीजेपी शासित राज्य अपनी मांग रख सकते हैं।
बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी। इसमें वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद होंगे। बैठक के बाद निर्मला सीतारमण प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकती हैं।
आज केंद्रीय सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत 'किरण' फ्री हेल्पलाइन नंबर को लॉन्च करेंगे। इस हेल्पलाइन के जरिए उन्हें मदद मिलेगी जिन्हें मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की तलाश है।
वहीं, आईपीएल के लिए यूएई पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स टीमों का क्वारंटाइन पीरियड आज पूरा हो जाएगा। आज शाम से टीमें अभ्यास शुरू कर देंगी। वहीं, जापान की नाओमी ओसाका ने अमेरिका में एक अश्वेत शख्स जैकब ब्लेक को पुलिस द्वारा गोली मारे जाने के विरोध में यूएस ओपन से नाम वापस ले लिया है।
दूसरी ओर देश के कई क्षेत्रों में बाहर का कहर जारी है। दिल्ली में भी यमुना नदी खतरे के निशान के काफी करीब बह रही है।
27 Aug, 20 : 09:40 PM
तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में एक पालतू कुत्ते ने अपने लापता मालिक का शव तलाशने में सहायता की। इनके बारे में संदेह है कि उन्हें जंगली हाथी ने मार दिया। पुलिस ने कहा कि गुदालुर के पास ओवेली निवासी पलानीयंदी (60) तीन दिन पहले लापता हो गए थे, जिन्हें काफी तलाश करने के बाद भी कामयाबी नहीं मिली। हालांकि, बृहस्पतिवार को आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने पाया कि कुत्ता बार-बार एक खास स्थान पर जा रहा है और फिर वापस आकर पीड़ित के घर के बाहर भौंक रहा है। उन्होंने कहा कि बाद में लोग जब उस स्थान पर गए तो पलानीयंदी का शव सड़ी-गली हालत में मिला। पुलिस ने कहा कि हाथी के हमले में उनके मारे जाने का संदेह है और मामले की जांच की जा रही है।
27 Aug, 20 : 09:08 PM
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने वन विभाग के नोटिस के बाद बृहस्पतिवार को अपने चौथे चरण के तहत केशोपुर-पीरागढ़ी पट्टी पर काम रोक दिया। वन विभाग ने डीएमआरसी पर वन संरक्षण कानून, 1980 के उल्लंघन का आरोप लगाया। डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन्स) अनुज दयाल ने कहा, ‘‘हमने केशोपुर-पीरागढ़ी पट्टी पर काम रोक दिया है और सभी आवश्यक मंजूरियां मिलने के बाद काम फिर शुरू करेंगे।’’ पश्चिमी संभाग के उप वन संरक्षक के अनुसार डीएमआरसी ने विकास पुरी से पीरागढ़ी चौक के बीच रोड नंबर 26 की 5.34 किलोमीटर लंबी पट्टी पर तथा नजफगढ़ नाले के 1,300 वर्ग मीटर के हिस्से पर काम के लिए जरूरी अनुमति नहीं ली, जिसे वन्य क्षेत्र माना जाता है। वन विभाग के अनुसार डीएमआरसी को फरवरी और अगस्त में कई नोटिस भेजे गये और उक्त हिस्सों पर कोई निर्माण कार्य नहीं करने को कहा गया।
27 Aug, 20 : 09:07 PM
महाराष्ट्र के जालना जिले में 21 वर्षीय एक युवती के साथ बलात्कार के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार को जालना तहसील के एक गांव में घटी। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वह एक बंटाईदार किसान के खेत में काम कर रही थी तभी उसका बलात्कार किया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘बंटाईदार किसान और उसके चालक ने महिला को रस्सी से बांध दिया और उसके साथ बलात्कार करने से पहले उसकी पिटाई की।’’ उन्होंने बताया कि बाद में महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद दोनों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। अधिकारी ने कहा, “पीड़िता को उसके पति ने छोड़ दिया या और वह अपनी मां के साथ रहती है। उसके तीन बच्चे हैं और एक खेत में मजदूरी करती है।’’
27 Aug, 20 : 07:46 PM
दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को तीन मंजिला एक इमारत का एक हिस्सा ढह गया जिससे एक वृद्ध महिला और 12 साल की एक बच्ची की मौत हो गई। निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना अपराह्न लगभग एक बजे हुई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा, “शुक्लाजी स्ट्रीट पर स्थित एक पुरानी इमारत का शौचालय का हिस्सा गिर गया।” उन्होंने कहा, “आलिया रियासत कुरैशी नामक बच्ची 70 वर्षीय वृद्ध महिला नूर कुरैशी को मलबे के नीचे से निकाला गया था। उन्हें जे जे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।” अधिकारी ने कहा कि बचाव अभियान अब भी जारी है। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि दोपहर में चेम्बूर और देवनार क्षेत्र में भी रिहायशी इमारतों के हिस्से गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाएं घायल हो गईं।
27 Aug, 20 : 07:46 PM
शिवसेना नेता चंद्रकांत खैरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी के लोकसभा सदस्य संजय जाधव ने खीज कर अपना इस्तीफा सौंपा है। महाराष्ट्र के परभणी से सांसद जाधव ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अपना इस्तीफा भेजा है। ठाकरे पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। परभणी जिले की एक कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) के गैर-सरकारी प्रबंधन बोर्ड में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को प्रतिनिधित्व दिए जाने का विरोध करते हुए जाधव ने अपनी लोकसभा सीट से इस्तीफा दिया है। खैरे ने कहा कि ठाकरे समेत शिवसेना के नेता जाधव के इस्तीफे से अवगत हैं और वे मुद्दे का समाधान कर लेंगे। औरंगाबाद सीट से पूर्व सांसद खैरे ने पीटीआई-भाषा से कहा, '' वे इसे उचित तरह से सुलझा लेंगे, लेकिन जाधव का इस्तीफा खीज कर उठाया गया कदम है।'' उन्होंने कहा, '' राकांपा उन्हें (जाधव को) ठीक तरह से काम नहीं करने देगी, इसलिए उन्होंने इस्तीफा देने का निर्णय लिया। मैंने कल से कई बार उन्हें फोन पर बात करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।''
27 Aug, 20 : 07:45 PM
उत्तरपश्चिम पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने तहरीके तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के एक शीर्ष कमांडर को बृहस्पतिवार को मार गिराया। अबु बकर उर्फ हमजा टीटीपी के असमत शाहीन भिटानी समूह से जुड़ा हुआ था। वह खैबर पख्तूनख्वा के अशांत वजीरिस्तान कबायली जिले में एक मुठभेड़ में मारा गया। सुरक्षा बलों ने मारे गए टीटीपी कमांडर के पास से गोलियां और हथियार बरामद कियें हैं। हमजा टीटीपी कमांडर मौलवी दाउद भिटानी का छोटा भाई था और उसने कई आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया था।
27 Aug, 20 : 05:06 PM
कोलकाता शहर के बेलियाघाटा क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह एक जर्जर इमारत का एक हिस्सा गिर गया जिससे एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारी बारिश होने से 150 साल पुरानी इमारत का हिस्सा ढहा। बेलियाघाटा मेन रोड पर स्थित इमारत में उक्त महिला, उसका बेटा और पोता रहते थे। पुलिस ने कहा कि बृहस्पतिवार को सुबह पांच बजे जब इमारत गिरी तब ये उसके मलबे में दब गए। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मियों के साथ पुलिस को काफी मशक्क्त करनी पड़ी। उन्होंने कहा, “मलबे से बाहर निकाली गई वृद्ध महिला की स्थिति नाजुक थी। उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।” अधिकारी ने कहा कि महिला के बेटे का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
27 Aug, 20 : 04:51 PM
फुटपाथ पर बच्ची को जन्म देने के बाद दर्द से तड़प रही महिला की बृहस्पतिवार को ठाणे पुलिस के कर्मियों ने मदद करते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि एसएटीआईएस पुल के नीचे फुटपाथ पर रहने वाली रेखा गुंजाल्कर (27) ने आज तड़के एक बच्ची को जन्म दिया था। प्रसव के बाद से महिला दर्द से तड़प रही थी। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने महिला दर्द से बेहाल देखकर ठाणे नगर पुलिस थाने को सूचित किया। उन्होंने बताया कि बीट मार्शल और कुछ महिला कर्मियों वाली एक टीम मौके पर पहुंची और वहां मां और बच्चे को देखा। पुलिसकर्मियों की टीम ने मां और बच्चे को कलवा स्थित अस्पताल पहुंचाने के लिए एक एंबुलेंस का इंतजाम किया। अधिकारी ने बताया कि चिकित्सकों ने मां और बच्चे की जांच करने के साथ ही उनका उपचार भी किया। दोनों अब ठीक हैं। ठाणे नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक आर एम सोमवंशी ने कहा, ‘‘मुझे उन पुलिसकमर्मियों पर गर्व है जो बेसहारा महिला की मदद के लिए मौके पर पहुंचे।’’
27 Aug, 20 : 04:17 PM
जम्मू कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में तीन दिन से हो रही बारिश का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा जिससे मुख्य नदियों का जलस्तर बढ़ गया लेकिन फिलहाल बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भी लगातार तीसरे दिन बंद रहा और रात भर बारिश होने से भूस्खलन होने के कारण आज सुबह जम्मू संभाग के विभिन्न हिस्सों में कई सड़कों को बंद रखा गया। जम्मू के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग में अधीक्षक अभियंता (हाइड्रोलिक क्षेत्र) सुमित पुरी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है हालांकि बारिश के कारण पूरे जम्मू क्षेत्र में मुख्य नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। फिलहाल बाढ़ का कोई खतरा नहीं है।” उन्होंने बताया कि शहर में तवी नदी में दोपहर को जलस्तर 10.30 फुट था जो खतरे के निशान से सात फुट नीचे है और जम्मू के बाहरी क्षेत्र में अखनूर के पास चेनाब नदी का जलस्तर 29 फुट मापा गया जो खतरे के निशान से छह फुट नीचे है।
27 Aug, 20 : 03:19 PM
जनपद के थाना दादरी क्षेत्र की एस्कॉर्ट कॉलोनी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त दारोगा ने बुधवार रात को घरेलू विवाद के चलते अपने बेटे को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस उपायुक्त विशाल पांडे ने आज बताया कि थाना दादरी क्षेत्र की एस्कॉर्ट कॉलोनी में रहने वाले सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक बच्चन सिंह ने बीती रात को घरेलू विवाद के चलते अपने बेटे योगेंद्र को लाइसेंसी रिवाल्वर से दो गोली मारी। उन्होंने बताया कि इसके बाद सिंह ने स्वयं अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गंभीर हालत में योगेंद्र को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर उपायुक्त ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को मौके से दारोगा की लाइसेंसी रिवाल्वर मिली है।
27 Aug, 20 : 03:09 PM
दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को तीन मंजिला एक इमारत का एक हिस्सा ढह गया जिसके बाद मलबे में कम से कम चार लोगों के फंसे होने की आशंका है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शुक्लाजी स्ट्रीट पर स्थित इमारत का शौचालय वाला हिस्सा अपराह्न लगभग एक बजे गिर गया। अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटनास्थल पर दमकल की पांच गाड़ियां, एक त्वरित प्रतिक्रिया वाहन और एम्बुलेंस पहुंच गए हैं तथा बचाव अभियान जारी है। विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।
27 Aug, 20 : 03:07 PM
पुडुचेरी में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 511 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 12,434 हो गई है। इसके अलावा 10 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 190 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्री एम के राव ने डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बीते 24 घंटे में 1,486 लोगों की जांच की गई, जिसके बाद ये नए मामले सामने आए। मंत्री ने कहा कि फिलहाल 4,483 रोगियों का इलाज चल रहा है। 7,761 लोगों को संक्रमण से उबरने के बाद छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को 275 रोगियों को छुट्टी दी गई।
27 Aug, 20 : 02:52 PM
पाकिस्तान में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 445 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,94,638 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के छह और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 6,274 हो गई। मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 2,94,638 हो गई है, जिनमें 2,79,561 लोग ठीक हो चुके हैं। सिंध में संक्रमण के सबसे अधिक 128,877 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा पंजाब में 96,540, खैबर-पख्तूनख्वा में 35,893, इस्लामाबाद में 15,562, बलूचिस्तान में 12,721, गिलगित-बल्तिस्तान में 2,773 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 2,272 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
27 Aug, 20 : 01:27 PM
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास के बयान से रुपये पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा और दोपहर कारोबार में यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 40 पैसे मजबूत होकर 73.90 पर पहुंच गया। दास ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न मौजूदा हालात से निपटने के लिये उसके पास अभी और भी उपाय हैं। रुपया बुधवार को 40 पैसे मजबूत होकर 74.30 पर बंद हुआ था। बृस्पतिवार को यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुरूआती कारोबार में 74.36 तक चला गया था। दास ने अखबार बिजनेस स्टैन्डर्ड द्वारा आयोजित वेबिनार (इंटरनेट के माध्यम से आयोजित सेमिनार) में कहा कि कर्ज देने से बचने की जगह बैंकों को अपने जोखिम प्रबंधन और प्रशासनिक ढांचे में सुधार करना चाहिए और खुद में पर्याप्त लचीलापन लाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘जोखिम से जरूरत से ज्यादा बचने की प्रवृत्ति से अपना ही नुकसान हो सकता है, बैंक कमाई नहीं कर पाएंगे।’’
27 Aug, 20 : 01:26 PM
तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,795 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,14,483 हो गई। राज्य सरकार के एक बुलेटिन में बृहस्पतिवार को 26 अगस्त रात आठ बजे तक के आंकड़े दिये गए हैं, जिनमें कहा गया है कि राज्य में आठ और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 788 हो गई है। राज्य में आए 2,795 नए मामलों में से 449 मामले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम से सामने आए हैं। इसके अलावा रंगारेड्डी से 268, नलगोंडा से 164, खम्मम से 152, करीमनगर से 136, वारंगल शहर से 132, मेडचल मल्काजगिरि से 113, सिद्दिपेट से 113 और निजामाबाद से 112 मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक कुल 86,095 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। 27,600 का इलाज चल रहा है।
27 Aug, 20 : 01:25 PM
पश्चिम बंगाल: लॉकडाउन के दौरान आसनसोल की सड़कें सुनसान दिखी। राज्य सरकार ने अगस्त के अंत तक हर हफ्ते में दो दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन का आदेश दिया है।
27 Aug, 20 : 01:05 PM
नोएडा में कोविड-19 के 112 नए मामले
नोएडा में 24 घंटे के भीतर बृहस्पतिवार तक यहां कोविड-19 के 112 नए मामले सामने आए हैं। कोविड-19 से जनपद में मरने वालों की संख्या अब 45 हो गई है। इसी के साथ अब तक 7,487 लोग कोविड-19 से पीड़ित पाए जा चुके हैं। जिनमें 6,83 लोग उपचार के दौरान ठीक हो कर घर जा चुके हैं, जबकि 959 लोगों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
27 Aug, 20 : 12:39 PM
अरुणाचल प्रदेश में एक दिन में सर्वाधिक 143 नए कोविड मामले
अरुणाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 143 नए मामले सामने आए हैं। नये मरीजों में 23 सुरक्षा बल के जवान हैं और एक स्वास्थ्यकर्मी है। इसके साथ ही राज्ये में संक्रमितों की कुल संख्या 3,555 हो गई है। अरुणाचल प्रदेश में अब 987 मरीजों का इलाज चल रहा है और 2,563 लोग इस बीमारी से स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
27 Aug, 20 : 12:37 PM
दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'DGNCC (डायरेक्टोरेट जनरल नैशनल कैडेट कॉर्प्स) ट्रेनिंग' ऐप लॉन्च किया।
DGNCC Mobile Training App will be useful to NCC cadets in digital learning and overcoming the difficulties posed by COVID-19 due to restrictions on direct physical interactions: Union Defence Minister Rajnath Singh https://t.co/MXwqOGYEHh
— ANI (@ANI) August 27, 2020
27 Aug, 20 : 12:33 PM
राजस्थान कोरोना अपडेट
राजस्थान में कोरोना के 633 नए मामले सामने आए हैं। वहीं और 6 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब कुल संक्रमितों की संख्या 75,303 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 14,646 है। वहीं अब तक राज्य में 998 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।
633 new #COVID19 positive cases and 6 deaths reported in Rajasthan. Total number of cases now at 75,303 including 14,646 active cases and 998 deaths: State Health Department pic.twitter.com/GRDj3NyuDO
— ANI (@ANI) August 27, 2020
27 Aug, 20 : 12:04 PM
कृष्णपाल गुर्जर कोरोना पॉजिटिव
सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। ट्वीट कर उन्होंने ये जानकारी दी है।
स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को गंभीरता से लेते हुए मैंने कोरोना टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों के परामर्श पर अब इलाज चलेगा। जितने भी लोग पिछले दिनों मेरे संपर्क में आएं हैं, कृपया वह कोरोना को गंभीरता से लेते हुए अपना कोरोना टेस्ट करवा लें।
— Krishan Pal Gurjar (@KPGBJP) August 27, 2020
27 Aug, 20 : 12:00 PM
'भारतीय बैंकिंग सेक्टर सुरक्षित'
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने एक कार्यक्रम में गुरुवार को कहा, 'मुझे ये बताते हुए खुशी है कि भारतीय बैंकिंग सेक्टर सुरक्षित और स्थिर हाल में है।'
I am quite pleased to say that the Indian banking sector continues to be safe and stable: RBI Governor Shaktikanta Das (in file pic) today at a newspaper event pic.twitter.com/e2A1BkoDoO
— ANI (@ANI) August 27, 2020
27 Aug, 20 : 11:57 AM
जीएसटी परिषद की बैठक
जीएसटी परिषद की बैठक शुरू हो गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बैठक की अध्यक्षता कर रही हैं। कोरोना संकट के कारण ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही है।
Finance Minister Nirmala Sitharaman chairing the 41st GST Council meeting via video conferencing in Delhi today. MoS Finance Anurag Thakur, Finance Ministers of States & UTs and senior officers from Union Government & States are also present in the meeting: Ministry of Finance pic.twitter.com/zmbHqbOvwt
— ANI (@ANI) August 27, 2020
27 Aug, 20 : 11:54 AM
अर्थव्यवस्था पर आरबीआई गवर्नर
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने एक कार्यक्रम में कहा कि ऋण समाधान ढांचे से कोविड-19 संबंधी बाधाओं का सामना कर रहे कर्जदारों को टिकाऊ राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही उन्होंने कहा कि महामारी की रोकथाम के बाद अर्थव्यवस्था को मजबूती के रास्ते पर लाने के लिए सावधानी के साथ आगे बढ़ना होगा, साथ ही वित्तीय क्षेत्र को सामान्य स्थिति में लौटना चाहिए।
27 Aug, 20 : 10:29 AM
लखनऊ में मुख्तार अंसारी के खिलाफ LDA की बड़ी कार्रवाई
मुख्तार अंसारी के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एलडीए ने गुरुवार सुबह राजधानी के डालीबाग में बने अंसारी के बेटों की दो इमारतों को गिरा दिया। इस काम में 20 से अधिक जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया गया। साथ ही इस दौरान लगभग ढाई सौ से अधिक पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें
27 Aug, 20 : 09:44 AM
तेलंगाना कोरोना अपडेट
तेलंगाना में कोरोना के 2795 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 8 लोगों की मौत और 872 लोग पिछले 24 घंटे में बीमारी से ठीक भी हुए हैं। राज्य में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1,14,483 हो गई है। कुल एक्टिव केसों की संख्या 27,600 है वहीं 86,095 लोग अब तक इस बीमारी से ठीक हुए हैं। अब तक कुल 788 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
2,795 new #COVID19 positive cases, 872 recoveries and 8 deaths were reported in Telangana on August 26, taking the total number of cases to 1,14,483.
— ANI (@ANI) August 27, 2020
The total number of cases include 27,600 active cases, 86,095 recoveries and 788 deaths: Health Department, Telangana Govt. pic.twitter.com/qyjxuJjkv9
27 Aug, 20 : 09:41 AM
भारत में कोरोना मामलों में बड़ा उछाल
भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब 33,10,235 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 7,25,991 हैं। वहीं, 25,23,772 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, मरने वालों की संख्या बढ़कर 60,472 हो गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 75,760 नए मामले सामने आए हैं जबकि 1023 लोगों की मौत हुई है।
India's #COVID19 case tally crosses 33 lakh mark with 75,760 fresh cases and 1,023 deaths, in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) August 27, 2020
The COVID-19 case tally in the country rises to 33,10,235 including 7,25,991 active cases, 25,23,772 cured/discharged/migrated & 60,472 deaths: Ministry of Health pic.twitter.com/Yt2C72oXcL
27 Aug, 20 : 09:09 AM
मिजोरम कोरोना अपडेट
मिजोरम में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 974 हो गई है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 7 नए केस आए हैं। अब तक 473 लोग बीमारी से ठीक हुए हैं। एक्टिव केसों की संख्या 501 है।
7 new #COVID19 cases reported in Mizoram in the last 24 hours taking the total cases in the state to 974. A total of 473 people cured/discharged so far. Active cases stand at 501: Department of Information and Public Relations, Government of Mizoram pic.twitter.com/B6ht5BlyRu
— ANI (@ANI) August 27, 2020
27 Aug, 20 : 09:00 AM
भारत में कोरोना की जांच
आईसीएमआर ने बताया है कि अब तक देश में 3,85,76,510 कोरोना सैंपल की जांच हो चुकी है। ये आंकड़े 26 अगस्त तक के हैं। इसमें केवल 26 अगस्त को ही 9,24,998 सैंपल की जांच हुई।
The total number of samples tested up to 26th August is 3,85,76,510 including 9,24,998 samples tested yesterday: Indian Council of Medical Research (ICMR)#COVID19pic.twitter.com/i6ogldlJno
— ANI (@ANI) August 27, 2020
27 Aug, 20 : 08:15 AM
पश्चिम बंगाल में फ्लाइटों पर पाबंदी में ढील
दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, चेन्नई और अहमदाबाद से कोलकाता जाने वाली फ्लाइटों पर पाबंदी में ढील दी गई है। पश्चिम बंगाल सरकार ने 1 सितंबर में इसमें कुछ शर्तों के साथ ढील दी है। इन शहरों से हफ्ते में तीन बार फ्लाइट आ सकेंगी। साथ ही बंगाल सरकार ने नागर विमानन मंत्रालय को सूचित किया है कि 7, 11 और 12 सितंबर को पश्चिम बंगाल के किसी भी एयरपोर्ट पर कोई फ्लाइट नहीं आएगी क्योंकि इन दिनों में राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा।
Also, restriction on flights coming in from six cities, viz. Delhi, Mumbai, Pune, Nagpur, Chennai and Ahmedabad, is being partially lifted from 1st September onwards. Flights from these cities can come to the state thrice a week: West Bengal Government https://t.co/2OtetqMCGY
— ANI (@ANI) August 27, 2020