रिलायंस इंस्ट्रीज ने वेतन कटौती खत्म की, कर्मचारियों को बोनस भी देगी
By स्वाति सिंह | Updated: October 25, 2020 22:12 IST2020-10-25T08:26:48+5:302020-10-25T22:12:52+5:30

25 अक्टूबर: कोरोना लाइव अपडेट, ताजा खबरें
देश और दुनिया की तमाम खबरों के अपडेट समेत कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी हर जानकारी के लिए 25 अक्टूबर के इस Live Blog के साथ बने रह सकते हैं। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब 78 लाख से ज्यादा हो गए हैं। भारत में अब तक एक लाख 18 हजार से ज्यादा लोगों की मौत भी कोरोना से चुकी है। राहत की बात ये है कि 70 लाख लोग संक्रमण से ठीक भी अब तक हुए हैं।
इस बीच प्रधानमंत्री आज 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कोरोना के खिलाफ भारत की जीत सुनिश्चित है। साथ ही उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे घर में एक दिया देश के सैनिकों के लिए जलाएं। पीएम मोदी ने ये भी कहा कि त्योहार के सीजन में 'वोकल फॉर लोकल' का ध्यान रखें और स्वीदेशी चीजों को ज्यादा खरीदें।
पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम की यह 70वीं कड़ी है। पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को इस कार्यक्रम के जरिए देश के लोगों से संवाद करते हैं। इससे पहले पीएम मोदी पिछले महीने 27 तारीख को इस कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया था।
दूसरी ओर, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना मामलों की कुल संख्या अभी 78,64,811 है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 6,68,154 है। दूसरी ओर 70,78,123 मरीज ठीक/डिस्चार्ज भी हो चुके हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 1,18,534 हो गई है। ये आंकड़े रविवार (25 अक्टूबर) सुबह तक के हैं।
आज की अन्य खबरों की बात करें तो बिहार चुनाव के लिए तमाम पार्टियों के प्रचार अभियान जारी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार बिहार में अपने चुनावी प्रचार के अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने तीन रैलियां सासाराम, गया और भागलपुर में की। वहीं, राहुल गांधी भी शुक्रवार को बिहार दौरे पर थे।
वहीं खेलों की बात करें तो आईपीएल में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला दिन में 3.30 बजे से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। वहीं, शाम 7.30 बजे से राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे।
25 Oct, 20 : 03:08 PM
ओडिशा कोरोना अपडेट
ओडिशा में रविवार को 1633 और लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया और 16 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में इस वायरस के कुल मामले बढ़कर 2,81,215 हो गए हैं। वहीं मृतक संख्या बढ़कर 1245 पहुंच गई है। नए मामलों में से 955 अलग अलग पृथक केंद्रों से रिपोर्ट हुए हैं। खुर्दा जिले में सबसे ज्यादा 158 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। भुवनेश्वर इसी जिले में आता है। इसके बाद कटक से 132, सुंदरगढ़ से 106 और अंगुल से 100 मामलों की पुष्टि हुई है। अधिकारी ने बताया कि राज्य में 17,886 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि 2,62,031 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में अबतक 43.18 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है। 37,801 नमूनों का परीक्षण शनिवार को किया गया।
25 Oct, 20 : 02:00 PM
बिहार के सभी लोगों की सेवा करना ही हमारा धर्म है। पहले बिहार का बहुत बुरा हाल था अपराध की बहुत सी घटनाएं घटी,विकास का दर न के बराबर था,हम लोगों ने हर चीज़ पर नियंत्रण किया।हमने शुरू से कहा है कि हम न्याय के साथ विकास के रास्ते पर चलते हैं:मधुबनी में चुनावी रैली में CM नीतीश कुमार
25 Oct, 20 : 01:50 PM
राहुल गांधी का हमला
चीन पर मोहन भागवत के बयान को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- भागवत जी अंदर ही अंदर सच से वाकिफ हैं। बस वह इसका सामना करने से डरते हैं। सच ये है कि चीन ने हमारी जमीन ले ली है और भारत सरकार और RSS ने इसकी अनुमति दी है।
Deep inside, Mr Bhagwat knows the truth. He is just scared to face it.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 25, 2020
The truth is China has taken our land and GOI & RSS have allowed it. pic.twitter.com/20GRNDfEvD
25 Oct, 20 : 01:33 PM
नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण के 90 नये मामले
उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में रविवार सुबह तक करोना वायरस संक्रमण के 90 नये मरीज सामने आये हैं जबकि 107 लोग उपचार के दौरान संक्रम्रण मुक्त हुये हैं । जनपद में कोरोना वायरस की वजह से 66 लोगों की अब तक मौत हुई है। जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि रविवार सुबह तक कोविड-19 से संक्रमित 90 मरीज पाए गए हैं जिससे जिले में संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या अब तक 16,864 हो गयी है। उन्होंने बताया कि आज 107 लोगों को सफल उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है जिससे जनपद में अब तक संक्रमण मुक्त हुये लोगों की तादाद बढ़ कर 15716 पर पहुंच गयी है। उन्होंने बताया कि 1082 लोग यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।
25 Oct, 20 : 01:33 PM
पालघर में किशोरी आदिवासी लड़की से बलात्कार
महाराष्ट्र के पालघर में 16 वर्षीय आदिवासी लड़की से एक व्यक्ति ने कथित रूप से बलात्कार किया है। घटना के वक्त पीड़िता अपने मवेशियों को चराने गई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि घटना 21 अक्टूबर को जिले के मनोर में हुई है। उन्होंने बताया कि लड़की मवेशियों को चराने गयी थी तभी आरोपी उसे घसीटकर झाड़ियों में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर शुक्रवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।
25 Oct, 20 : 11:17 AM
25 Oct, 20 : 11:05 AM
पीएम नरेंद्र मोदी आज 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित कर रहे हैं...यहां सुने इसे लाइव
25 Oct, 20 : 11:03 AM
पीएम मोदी ने 'मन का बात' की शुरुआत देशवासियों को आज विजयादशमी की शुभकामना देने के साथ की है।
"मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार !
— Mann Ki Baat Updates (@mannkibaat) October 25, 2020
आज विजयादशमी यानि दशहरे का पर्व है।
इस पावन अवसर पर आप सभी को ढ़ेरों शुभकामनाएं।"
- पीएम श्री @narendramodi.#MannKiBaat#Dussehra2020pic.twitter.com/AjO7uS3BKE
25 Oct, 20 : 10:20 AM
तेलंगाना कोरोना अपडेट
तेलंगाना में कोरोना के 978 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 1446 और लोग बीमारी से ठीक हुए हैं जबकि 4 अन्य लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब कुल केस 2,31,252 हो गए हैं। इसमें 2,10,480 लोग बीमारी से ठीक हुए हैं। वहीं अब तक 1307 लोगों की मौत कोरोना से राज्य में हो चुकी है। राज्य में एक्टिव केस 19,465 है।
Telangana recorded 978 #COVID19 cases, 1,446 recoveries and 4 deaths yesterday, taking total cases to 2,31,252 including 2,10,480 recoveries, 1,307 deaths and 19,465 active cases: State Health Department pic.twitter.com/Pb5ldVE4Gx
— ANI (@ANI) October 25, 2020
25 Oct, 20 : 10:04 AM
भारत में कोरोना से रिकवरी रेट 90 प्रतिशत
भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 78.64 लाख के पार हुए। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के देश में 50,129 नए मामले सामने आए और 578 लोगों की मौतें हुई। देश में रिकवरी रेट 90 प्रतिशत तक पहुंच गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें
25 Oct, 20 : 08:32 AM
मिजोरम कोरोना अपडेट
मिजोरम में कोरोना के 58 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या 2447 हो गई है। एक्टिव केस राज्य में अभी 249 हैं जबकि 2198 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं।
58 new #COVID19 cases reported in Mizoram, taking the total number of positive cases to 2,447 till date.
— ANI (@ANI) October 25, 2020
The number of active cases is at 249 while 2,198 people have been discharged so far.
No death reported in the state till date: Government of Mizoram pic.twitter.com/yzLeIdusvm
25 Oct, 20 : 08:31 AM
राष्ट्रपति ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'सभी देशवासियों को दशहरा की बधाई और शुभकामनाएं। यह पर्व अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है । मेरी कामना है कि हर्ष और उल्लास का यह त्यौहार, महामारी के प्रभाव से सबकी रक्षा कर देशवासियों में समृद्धि व खुशहाली का संचार करे।'
Greetings and good wishes to fellow citizens on Dussehra. This festival symbolises the triumph of good over evil. May this festival of joy and happiness protect us from the evil effects of the ongoing pandemic and bring prosperity and affluence to the people of the country.
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 25, 2020
25 Oct, 20 : 08:29 AM
राहुल गांधी ने दी दशहरा की बधाई
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा है कि विजय अंततः सत्य की ही होती है, आप सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं।
विजय अंततः सत्य की ही होती है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 25, 2020
आप सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएँ।#HappyDussehra
25 Oct, 20 : 08:28 AM
पीएम मोदी ने दी नवमी की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर महानवमी की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'देशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। नवरात्रि के इस पावन दिवस पर मां दुर्गा की नौवीं शक्ति देवी सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से हर किसी को अपने कार्यों में सिद्धि प्राप्त हो।'