Aaj Ki Taja Khabar: निलंबित आईएएस अधिकारी शिवशंकर से एनआईए ने की नौ घंटे तक पूछताछ
By विनीत कुमार | Updated: September 24, 2020 22:14 IST2020-09-24T08:32:57+5:302020-09-24T22:14:07+5:30

24 सितंबर: कोरोना लाइव अपडेट, ताजा खबरें
देश और दुनिया की तमाम खबरों के अपडेट समेत कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी हर जानकारी के लिए 24 सितंबर के इस Live Blog के साथ बने रह सकते हैं। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब 57 लाख से ज्यादा हो गए हैं। भारत में अब तक करीब 91 हजार से अधिक लोगों की मौत भी कोरोना से चुकी है। साथ ही 46 लाख के ज्यादा लोग संक्रमण से ठीक भी अब तक हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना मामलों की कुल संख्या अभी 5,732,519 है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 9,66,382 है। दूसरी ओर 46,74,988 मरीज ठीक/डिस्चार्ज भी हो चुके हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 91,149 हो गई है। ये आंकड़े गुरुवार (24 सितंबर) सुबह तक के हैं।
आज की अन्य खबरों की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिट इंडिया अभियान की पहली वर्षगांठ पर फिटनेस को लेकर जागरूकता फैलाने वाले भारतीय क्रिक्रेट टीम के कप्तान विराट कोहली, अभिनता मिलिंद सोमन सहित अन्य लोगों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में पीएम अपनी फिटनेस यात्रा के अनुभव भी साझा करेंगे।
वहीं, आईपीएल के छठे मैच में आज किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों का इस सीजन में ये दूसरा मैच है। इसके अलावा रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर आज बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई हो सकती है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों में निर्मित 43 पुलों को आज राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
24 Sep, 20 : 09:55 PM
केरल में सोने की तस्करी से जुड़े मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के निलंबित अधिकारी एम शिवशंकर से बृहस्पतिवार को नौ घंटे तक पूछताछ की। यह जानकारी सूत्रों ने दी। इससे पहले जुलाई में भी उनसे दो बार पूछताछ हो चुकी है। कहा जा रहा है कि एनआईए की टीम के सामने पूर्वाह्न 11 बजे पेश हुए शिवशंकर से मामले में गिरफ्तार एक प्रमुख आरोपी स्वप्ना सुरेश की मौजूदगी में पूछताछ हुई। सूत्रों ने बताया कि शिवशंकर रात लगभग सवा आठ बजे एनआईए के पूछताछ केंद्र से रवाना हुए। मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन के प्रधान सचिव रहे शिवशंकर से एनआईए ने मामले में तीसरी बार पूछताछ की है। इससे पहले उनसे जुलाई में एनआईए के तिरुवनंतपुरम और कोच्चि कार्यालय में दो बार पूछताछ हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि सीमाशुल्क विभाग ने गत पांच जुलाई को 15 करोड़ रुपये मूल्य का 30 किलोग्राम सोना जब्त किया था।
24 Sep, 20 : 09:26 PM
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह बृहस्पतिवार को गोवा से मुंबई के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि दीपिका को मादक पदार्थों से जुड़े मामले में शनिवार को मुंबई में मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष पेश होना है। दीपिका और रणवीर रात करीब आठ बजे भारी सुरक्षा के बीच गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे और वहां से चार्टर्ड विमान से मुंबई के लिए रवाना हुए।
24 Sep, 20 : 09:05 PM
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बृहस्पतिवार को डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि हुई। इससे एक दिन पहले उन्हें कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने बताया कि सिसोदिया के रक्त में प्लेटलेट्स की संख्या में भी गिरावट आई है। सिसोदिया को बुधवार को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कोविड-19 के संक्रमण के कारण घर में पृथक-वास में थे। उनके 14 सितंबर को कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
24 Sep, 20 : 08:13 PM
कोविड-19 के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराये गये लोकप्रिय पार्श्व गायक एस पी बालासुब्रमण्यम की हालत बेहद नाजुक है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। उनका इलाज कर रहे अस्पताल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एमजीएम हेल्थकेयर ने कहा कि एसपीबी के रूप में लोकप्रिय बालासुब्रमण्यम को पांच अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जो अभी भी ईसीएमओ (एक्स्ट्राकॉर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन) और अन्य जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं। एमजीएम हेल्थकेयर की सहायक निदेशक (चिकित्सा सेवा) डॉ. अनुराधा भास्करन ने एक बयान में कहा, "पिछले 24 घंटों में उनकी स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। उनकी हालत बेहद नाजुक है।" उन्होंने कहा कि अस्पताल के विशेषज्ञों की एक टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी कर रही है।
24 Sep, 20 : 07:02 PM
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान हुए कथित ‘वोट के बदले नोट’ मामले में तमिलनाडु में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रहा है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने मामले की जांच राज्य पुलिस से अपने हाथों में ले ली है। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में मामले की जांच आयकर विभाग और स्थानीय पुलिस ने की थी।
24 Sep, 20 : 05:46 PM
मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की पत्नी कृष्णा और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के कोरोना वायरस की चपेट में आने के कुछ दिन बाद अब उनके बेटे विधायक आदित्य के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य के स्वास्थ्य सचिव पेमा टी भूटिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री निवास में नौ और लोगों की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्राथमिक तौर पर उनके संपर्क में आने वाले लोगों की निश्चित अंतराल पर कोविड-19 जांच की जा रही है। आदित्य, सोरेंग-चखूंग विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने 21 सितंबर को विधानसभा सत्र में भाग लिया था। बुधवार को उनकी जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई।
24 Sep, 20 : 05:21 PM
कोयंबटूर के बाहरी इलाके में करमादाई के निकट एक ट्रैक्टर चालक को एक हाथी ने कुचल दिया। वन विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि 31 वर्षीय गननप्रकाशम का ताल्लुक केरल से है और वह बुधवार रात घटना के समय पेरियानाईकेनपलायम स्थित अपने घर जा रहे थे। वह काम के बाद अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर जा रहे थे। सूत्रों ने बताया कि जैसे ही वे घर के दरवाजे पर पहुंचे, तभी झाड़ियों से हाथी बाहर निकलकर आया और उसने सूंड़़ से गननप्रकाशम को उठा लिया और उन्हें नीचे पटकने के बाद कुचल दिया। उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सूत्रों ने बताया कि अरुण कुमार को आंशिक चोटें आईं और वह बाल-बाल बच गए और इसकी जानकारी गांव वालों को दीं और फिर उन लोगों ने पुलिस को इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वन अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और 31 वर्षीय व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र में जंगली हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने लोगों को आगाह किया था कि वे रात को बाहर न निकलें।
24 Sep, 20 : 03:06 PM
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (एसएफबी) ने दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों के ग्राहकों को छोटे वाणिज्यिक वाहनों के लिए कर्ज उपलब्ध कराने की घोषणा की है। उज्जीवन एसएफजबी ने कहा कि ‘रफ्तार लोन’ के तहत दक्षिण और पूर्वी क्षेत्रों...कर्नाटक, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के ग्राहकों को यह सुविधा उपलब्ध होगी। दोपहिया और ई-तिपहिया के लिए भी यह कर्ज उपलब्ध होगा। कंपनी ने कहा कि समयबद्ध तरीके से मांग के आधार पर इस सुविधा का विस्तार अन्य शाखाओं और स्थानों पर भी किया जाएगा। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नितिन चुघ ने कहा, ‘‘हम अपने ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने का प्रतिबद्ध है। मांग के आधार पर हमने छोटे वाणिज्यिक वाहनों के लिए वित्तपोषण उपलब्ध कराने का फैसला किया है।’’ उन्होंने कहा कि कंपनी ने इसके लिए मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) मसलन महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड तथा अन्य से करार किया है।
24 Sep, 20 : 02:43 PM
संसद में पिछले दिनों पारित किसान विधेयकों को लेकर विपक्ष के तीखे विरोध के बीच बसपा मुखिया मायावती ने बृहस्पतिवार को कहा कि केन्द्र सरकार किसानों को भरोसे में लेकर निर्णय लेती तो बेहतर होता। मायावती ने एक ट्वीट में कहा ''बसपा ने उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार के दौरान कृषि से जुड़े अनेक मामलों में किसानों की कई पंचायतें बुलाकर उनसे समुचित विचार-विमर्श करने के बाद ही उनके हितों में फैसले लिए थे। यदि केन्द्र सरकार भी किसानों को विश्वास में लेकर ही निर्णय लेती तो बेहतर होता।'' गौरतलब है कि गत रविवार को राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों के कड़े विरोध के बीच किसानों से जुड़े दो विधेयक पारित किये गये थे। विपक्षी दल संसद से इन विधेयकों को किसानों के हितों पर कुठाराघात करार देते हुए इनका विरोध कर रहे हैं।
24 Sep, 20 : 02:18 PM
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 45 वर्षीय महिला की मकान की छत गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना बुधवार को जिले के जानसठ थानांतर्गत फैजाबाद गांव में हुई। पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान पवित्री के रूप में हुई है। उनके पति संजय कुमार को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार मकान का पुनर्निमाण चल रहा था।
24 Sep, 20 : 01:50 PM
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं ओडिशा के पूर्व मंत्री एसके मतलूब अली का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। मंत्री के बेटे मसूद अली ने बताया कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों के बाद सात सितम्बर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। अली के परिवार में उनकी पत्नी और बेटा है। मतलूब अली का जन्म 16 दिसम्बर 1942 को हुआ था। वह ओडिशा के माहंगा निर्वाचन क्षेत्र से बतौर कांग्रेस उम्मीदवार चार बार(1974, 1980, 1985 और 1995) विधायक चुने गए। जे. बी. पटनायक और नंदिनी सतपथी की सरकार में अली विद्युत एवं सिंचाई, ग्रामीण विकास और उच्च शिक्षा मंत्री रहे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति (ओपीसीसी) के अध्यक्ष निरंजन पटनायक और कई पार्टियों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
24 Sep, 20 : 01:50 PM
ओडिशा में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 4,340 नए मामले सामने आए जिसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 1,96,888 हो गई। वहीं, संक्रमण से 16 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 752 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 4,340 नए मरीजों में से 2,517 मरीज विभिन्न पृथक केन्द्रों से सामने आए हैं। शेष मरीज संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए। खुर्दा में सबसे अधिक 653, कटक में 567 और पुरी में 203 नए मरीज सामने आए हैं। बीते 24 घंटे के दौरान 17 अन्य जिलों में 100 से अधिक लोग वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं खुर्दा में पांच, पुरी में चार, केन्द्रपाड़ा में दो और बालांगीर, मयूरभंज, नयागढ़, स्वर्णपुर और रायगढ़ में एक-एक रोगी की मौत हुई है। अधिकारी के अनुसार ओडिशा में अब भी 38,818 लोग वायरस से संक्रमित हैं जबकि अब तक 1,57,265 लोग ठीक हो चुके हैं। कोविड-19 से संक्रमित 53 रोगियों की अन्य बीमारियों से मौत हुई। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 29.56 लाख कोविड-19 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इनमें से बुधवार को 50,570 नमूनों की जांच की गई।
24 Sep, 20 : 01:19 PM
पंजाब में मोहाली के डेरा बस्सी इलाके में बृहस्पतिवार को एक इमारत के ढह जाने से दो लोगों की मौत हो गई। डेरा बस्सी उपमंडलीय दंडाधिकारी कुलदीप बावा ने कहा, ‘‘हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।’’ बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका हैं।
24 Sep, 20 : 01:04 PM
नरेंद्र मोदी जी ने एक दीर्घकालीन रणनीति बनाई ताकि किसानों की आय दोगुनी हो सके। इसीलिए 3 बिल आए। किसान अपनी उपज को कहीं भी बेच सकता है। कांग्रेस को क्या आपत्ति है। घर पर ही सही दाम मिले और किसान अपनी फसल बेचता है, तो कांग्रेस को क्या आपत्ति है : मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान
24 Sep, 20 : 01:03 PM
पंजाब: मोहाली में गिरी इमारत
पंजाब: मोहाली जिले के डेरा बासी में बिल्डिंग गिरी। NDRF ने बचाव कार्य शुरू किया। अभी तक दो लोगों की मौत की सूचना है।
Punjab: A building collapsed in Dera Bassi of Mohali district today. NDRF is present at the spot, rescue operation is underway.
— ANI (@ANI) September 24, 2020
DG NDRF tweets, "Two reported dead. More victims trapped." pic.twitter.com/Gzd2ydbacm
24 Sep, 20 : 12:51 PM
श्रम विधेयकों पर प्रकाश जावड़ेकर की प्रतिक्रिया
कल मजदूरों के 3 बिल हुए हैं। ये वेतन सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सुरक्षा देने वाले बिल हैं, 73साल हो गए आजादी को, ये तीनों सुरक्षा नहीं मिली, आज मिल रही हैं...विपक्ष ने इसका विरोध किया। जो काम करना चाहिए था नहीं किया और अब दोष दे रहे हैं :प्रकाश जावड़ेकर,केंद्रीय मंत्री
24 Sep, 20 : 12:50 PM
राहुल गांधी पर तंज
राहुल गांधी लफ्फाजी का लॉलीपॉप हो गए हैं, लफ्फाजी से ज्यादा इनके पास और कुछ रह नहीं गया। रोज़ कहीं से उधार कविता लिखाकर ट्वीट कर देते हैं : मुख्तार अब्बास नक़वी, केंद्रीय मंत्री
24 Sep, 20 : 12:49 PM
फिट इंडिया की पहली वर्षगांठ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिट इंडिया मूवमेंट की पहली वर्षगांठ पर विराट कोहली सहित मिलिंद सोमन, फुटबॉलर अफसान आशिक सहित कई लोगों से बात कर रहे हैं। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद कर रहे हैं। खेल मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद हैं।
PM Modi interacts with fitness influencers & enthusiasts in online Fit India Dialogue to celebrate 1st anniversary of Fit India Movement. Sports Minister Kiren Rijiju also participating.
— ANI (@ANI) September 24, 2020
Virat Kohli, Milind Soman, footballer Afshan Ashiq and others are interacting with the PM. pic.twitter.com/HXSRhp0bXK
24 Sep, 20 : 11:33 AM
भारत में कोविड-19 के मामले 57 लाख के पार
भारत में कोविड-19 के मामले 57 लाख के पार हो गए हैं, वहीं 46 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। देश में मरीजों के ठीक होने की दर 81.55 प्रतिशत है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 86,508 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 57,32,518 हो गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 1,129 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 91,149 हो गई। पूरी खबर पढ़ें
24 Sep, 20 : 09:48 AM
'कांग्रेस कर रही है किसानों को गुमराह'
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि से जुड़े बिलों पर कहा- कांग्रेस और कुछ विपक्षी पार्टियां अपने फायदे के लिए किसानों को गुमराह कर रही हैं क्योंकि वे खुद ऐसा रिफॉर्म नहीं ला सकतीं। मनमोहन सिह और कृषि मंत्री रहे शरद पवार ऐसे रिफॉर्म लाना चाहते थे लेकिन कुछ लोगों के दबाव के कारण यूपीए में इसे लाने का साहस कोई नहीं कर सका।
Congress & some opposition parties are misleading farmers for personal gains as they themselves couldn't bring such reforms. Manmohan Singh & Agriculture Minister Sharad Pawar wanted to bring reforms, but due to pressure from some people, UPA couldn’t muster courage: NS Tomar pic.twitter.com/xr9xrJRh5b
— ANI (@ANI) September 24, 2020
24 Sep, 20 : 08:39 AM
मिजोरम कोरोना अपडेट
मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 46 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 1759 हो गई है। अब तक 1095 लोग ठीक हुए हैं। एक्टिव केस राज्य में 664 हैं।
Mizoram reports 46 new #COVID19 cases in the last 24 hours, taking the total cases in the state to 1759, including 1095 discharged. Active cases stand at 664: Department of Information and Public Relations, Government of Mizoram pic.twitter.com/pHLQrrMs0j
— ANI (@ANI) September 24, 2020
24 Sep, 20 : 08:37 AM
पाकिस्तान-अफगानिस्तान में भूकंप
नेशनल सेंटर फॉर सिसमोलॉजी के अनुसार पाकिस्तान के इस्लामाबाद से 40 किलोमीटर पश्चिम में 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये भूकंप आज सुबह 5.46 बजे आया। वहीं, अफगानिस्तान के काबुल के करीब भी 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके सुबह 5.33 बजे महसूस किए गए।
An earthquake of magnitude 4.3 hit 40km west of Islamabad, Pakistan at 05:46:57 IST, today: National Center for Seismology
— ANI (@ANI) September 24, 2020
24 Sep, 20 : 08:34 AM
भिवंडी हादसे में अब तक 41 की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे के भिवंडी में इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या 41 हो गई है। 21 सितंबर को पटेल कम्पाउंड एरिया में ये तीन मंजिला इमारत ढह गई थी।
#UPDATE: The death toll in Bhiwandi building collapse incident rises to 41.
— ANI (@ANI) September 24, 2020
A three-storied building had collapsed in Patel Compound area in Bhiwandi of Thane, Maharashtra on September 21st.