Aaj Ki Taja Khabar: तेलंगाना में कोरोना वायरस के 52 नए केस, एक की मौत
By पल्लवी कुमारी | Updated: May 23, 2020 21:56 IST2020-05-23T07:20:40+5:302020-05-23T21:56:18+5:30

प्रतीकात्मक तस्वीर
कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच 25 मार्च से देश भर में लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन का ये चौथा चरण है, जो 31 मई तक जारी है। लॉकडाउन के चौथे चरण का आज छठा दिन है। देशभर में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 1,25,101 हो गई है। इसमें एक्टिव कोरोना केस 69, 597 हैं। वहीं, 51, 783मरीज ठीक/डिस्चार्ज भी हुए हैं। 3,720 लोगों की मौत हो गई है।
तमाम खबरों के ताजा अपडेट और कोरोना वायरस और लॉकडाउन की हर अपडेट के लिए इस Live Blog के साथ बने रहें।
23 May, 20 : 09:45 PM
तमिलनाडु में शनिवार को कोविड-19 से पांच लोगों की मौत हो गई, जिसके साथ ही राज्य में अब तक संक्रमण के कारण 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमण के 759 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 15,512 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया कि संक्रमण के नए मामले में से 49 वे लोग हैं, जो विभिन्न स्थानों से राज्य में आए हुए हैं। चेन्नई की रहनेवाली 75 वर्षीय एक महिला और चार पुरुषों की संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई, जो कई अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। राज्य में अब मृतकों का आंकड़ा 103 तक पहुंच गया। बुलेटिन में कहा गया कि संक्रमित लोगों में कांचीपुरम और चेन्नई के दो एक-एक महीने के बच्चे शामिल हैं।
23 May, 20 : 09:44 PM
सुंदरबन के काकद्वीप के रहने वाले प्रणब बिस्वास खुश थे कि उनका एकमात्र मजदूर बेटा पिछले हफ्ते महाराष्ट्र से लौट आया था और उसने अपना खुद का मछली पकड़ने का व्यवसाय शुरू करने के लिए एक डोंगी खरीदने की योजना बनाई थी, लेकिन बुधवार को आए चक्रवात अम्फान 50 वर्षीय बिस्वास की योजना को उड़ा ले गया। चक्रवात के कारण बिस्वास के मवेशी और घर सब खत्म हो गए और वह अपनी जीवनभर की सारी बचत एक झटके में खो बैठे। छह लोगों के परिवार का भरण-पोषण करने वाले बिस्वास अब लॉकडाउन खत्म होने के बाद अपने बेटे के साथ आजीविका की तलाश में वापस महाराष्ट्र जाने की योजना बना रहे हैं। इस क्षेत्र में एक राहत शिविर के बाहर बैठे बिस्वास ने कहा, ‘‘2009 में आइला चक्रवात के बाद मैं राजमिस्त्री का काम करने के लिए नासिक गया था, लेकिन जब मेरी उम्र ज्यादा हो गई, तो मेरा बेटेा मेरी जगह काम करने लगा और पिछले चार साल से वह वहाँ काम कर रहा था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने 10,000 रुपये बचाए थे और अपने बेटे के साथ मछली पकड़ने का व्यवसाय शुरू करने की योजना बनाई थी। लेकिन अब सब कुछ खत्म हो गया, मेरा घर, मेरी बचत, मेरे मवेशी सब खत्म हो गये।’’ बिस्वास ने कहा, ‘‘मेरी दो बेटियां विवाह योग्य उम्र की हो गई हैं और मुझे पैसे की जरूरत है।’’ बिस्वास ने मजदूर भर्ती करने वाली उस एजेंसी से संपर्क कर लॉकडाउन खत्म होने के बाद उन दोनों के लिए नौकरी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है, जिसके लिए उनका बेटा काम करता था। सुंदरबन क्षेत्र के लिए काम करने वाले कई विशेषज्ञों का मानना है कि आजीविका खो जाने और घरों के बर्बाद हो जाने, समुद्र के बढ़ते स्तर के कारण पारिस्थितिक रूप से गंभीर हो चुके इस क्षेत्र से आने वाले महीनों में बड़े पैमाने पर लोगों का पलायन होने की आशंका है।
23 May, 20 : 09:43 PM
दक्षिणी दिल्ली में शनिवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के सामने स्थित सिग्नस ऑर्थोकेयर अस्पताल के तीसरे तल पर एक ऑपरेशन थियेटर और रिकवरी रूम में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह कोविड-19 के मरीजों के लिए निर्दिष्ट अस्पताल है और जब घटना हुई तब अस्पताल में आठ मरीज मौजूद थे। सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार आग की घटना की सूचना छह बजने से छह मिनट पहले प्राप्त हुई। अधिकारी ने अनुसार आठ दमकल गाड़ियों को अस्पताल की ओर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि तीसरे तल पर जहां आग लगी थी वहां कोई मरीज नहीं था। उन्होंने कहा कि जब आग लगी तब सभी मरीज भूतल पर थे।
23 May, 20 : 09:19 PM
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा और तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पश्चिमोत्तर भारत में लू चलने के कारण शहर में अगले तीन और चार दिन में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। पालम, लोधी रोड और आयानगर में मौसम केन्द्रों ने क्रमश: अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस, 44.4 डिग्री सेल्सियस और 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ और निचले स्तर पर पूर्वी हवाओं के चलने से 28 मई को तेज गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली-एनसीआर में 29-30 मई को 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने का अनुमान है।’’
23 May, 20 : 08:29 PM
बैंक ऑफ बड़ौदा ने शनिवार को कहा कि वह सरकार की तीन लाख करोड़ रुपये की आपात ऋण गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) के तहत एमएसएमई को 12,000 करोड़ रुपये तक का ऋण दे सकता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न संकट से प्रभावित मध्यम, लघु और सूक्ष्म उद्यमों (एमएसएमई) की मदद करने के लिये तीन लाख करोड़ रुपये की 100 प्रतिशत ऋण गारंटी योजना की पिछले सप्ताह घोषणा की थी। ऐसे सभी एमएसएमई कर्जदार जिनका सालाना कारोबार 100 करोड़ रुपये तक है और उनके ऊपर 29 फरवरी तक 25 करोड़ रुपये तक का बकाया है, इस योजना के लिये पात्र हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संजीव चड्ढा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाददाताओं को बताया, "हमारे मामले में, इस विशेष पोर्टफोलियो की राशि 58,000 करोड़ रुपये है। इसका 20 प्रतिशत 10,000 करोड़ रुपये से 12,000 करोड़ रुपये के आसपास होगा। हम आने वाले समय में सरकार की ऋण गारंटी योजना के तहत यह राशि अपने एमएसएमई ग्राहकों को उपलब्ध करा सकते हैं।"
23 May, 20 : 08:08 PM
नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 36 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में संक्रमितों की कुल संख्या 584 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक, बांके जिले के 16 से 50 वर्ष के 27 लोग संक्रमित पाए गए जबकि बैताडी जिले में 20 से 27 वर्ष के चार युवक संक्रमित पाए गए। इसके अलावा, झापा और बर्दिया में एक-एक जबकि सुर्खेत जिले में तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। नेपाल में अब तक 70 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और तीन लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अब तक 45,959 नमूनों की जांच हो चुकी है।
23 May, 20 : 07:57 PM
महाराष्ट्र में कोविड-19 से अब तक एक अधिकारी समेत कम से कम 18 पुलिस कर्मियों की मौत हो चुकी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्य में लॉकडाउन का पालन कराने में जुटी महाराष्ट्र पुलिस गंभीर रूप से इस महामारी की चपेट में है। अधिकारी ने बताया कि अभी तक विभाग के 174 अधिकारियों और 1,497 अन्य कर्मचारियों समेत 1,671 कर्मी संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में संक्रमण और इससे हुई मौत के सर्वाधिक मामले मुंबई पुलिस में सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक कोविड-19 से ग्रसित कम से कम 42 पुलिस अधिकारी और 499 कांस्टेबल उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण के खतरे के अलावा पुलिस को लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जनता के गुस्से का भी शिकार होना पड़ रहा है। अधिकारी ने कहा कि राज्य भर में पुलिस पर हमले की 246 घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिनमें 85 पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड घायल हुआ।
23 May, 20 : 07:16 PM
असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 60 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को मामलों की कुल संख्या 319 हो गई। यह एक दिन में सर्वाधिक नये मामले हैं। असम में शुक्रवार को एक दिन में सर्वाधिक 49 लोग संक्रमित पाए गए थे। शनिवार दोपहर को कोविड-19 के 53 मामलों की पुष्टि हुई जबकि सात लोगों में संक्रमण की पुष्टि आज सुबह हो गई थी जिसके बाद पिछले 24 घंटों में सामने आने वाले संक्रमित मरीजों की संख्या 109 हो गई। सरमा ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 के 53 नए मामले सामने आए हैं जिसमें से 44 सरूसजाई पृथक-वास केंद्र के, सात दीमा हसाओ जिले और दो कचार के हैं।” कुल 60 नए मामलों में से 50 सरूसजाई पृथक-वास केंद्र के हैं।
23 May, 20 : 07:05 PM
महाराष्ट्र सरकार ने दत्तात्रेय शिंदे को पालघर जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। शिंदे को गौरव सिंह के स्थान पर पालघर जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सिंह को 16 अप्रैल को भीड़ द्वारा दो साधुओं समेत तीन लोगों की पीट-पीट हत्या किये जाने की घटना के बाद छुट्टी पर भेज दिया गया था। गृह विभाग ने शनिवार को शिंदे की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किया। कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के बीच इस घटना के कारण राजनीतिक विवाद छिड़ गया था और विपक्षी भाजपा और सत्तारुढ़ शिवसेना के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया था। गौरतलब है कि किसी व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुंबई के कांदिवली से कार से सूरत जा रहे दो साधुओं और उनके चालक की भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।
23 May, 20 : 07:01 PM
उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में शनिवार को कोविड-19 के 17 नए मामले आए हैं। जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि जिले में आज कोविड-19 के 17 नए मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि कुल 246 लोग की जांच हुई थी। दोहरे ने बताया कि जिले में अभी तक 323 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 221 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 97 लोगों का संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद गौतमबुद्धनगर में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से 5 लोगों की मौत हो चुकी है।
23 May, 20 : 07:01 PM
बिहार में गया जिले के एक गांव में प्रतिबंधित संगठन भाकपा(माओवादी) के कब्जे वाले हथियारों और गोला-बारुद का जखीरा जब्त किया गया है। एक वरिष्ठ एसएसबी अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। एसएसबी की 29वीं बटालियन के कमांडेंट राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त जानकारी पर कार्रवाई करते हुए सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) और बिहार पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार रात को तांती गांव में छापा मारा। छापेमारी में बल ने एक ईंट-भठ्ठे से हथियारों और गोला-बारुद का जखीरा बरामद करने के साथ नक्सलियों से जुड़ा साहित्य बरामद किया। उन्होंने बताया कि छापे में दो देसी राइफल, दो .303 राइफल, दो देसी पिस्तौल, 7.62 बोर और आठ मिमी के कारतूस तथा नक्सली साहित्य बरामद किया गया। छापे में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
23 May, 20 : 06:47 PM
कोरोना वायरस महामारी से मुकाबला करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अपील पर अपनी सेवा की पेशकश करने वाले 21,752 ‘‘कोविड योद्धाओं’ को ठाकरे ने शनिवार को पत्र लिखा और उनसे कहा कि उनके इस कदम से उन्हें ताकत मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महामारी के खिलाफ वे जो काम करेंगे, वह ईश्वर और देश के प्रति सेवा होगी। ठाकर ने पत्र में लिखा है, ‘‘ आप राज्य के हर नागरिक के साथ एक सिपाही की भांति जुड़ गये हैं। इस लड़ाई से आपके जुड़ जाने पर मुझे ताकत मिलती है। ’’ इस संघर्ष में ‘‘कोविड योद्धाओं’ के रूप में उतर जाने के ठाकरे के आह्वान पर तैयार 21,752 लोगों में से 12,203 मेडिकल पेशे से जुड़े लोग जैसे डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट, अर्धचिकित्साकर्मी, वार्ड ब्वाय, प्रयोगशाला तकनीशियन हैं और उनमें से कई ने राज्य के रेड जोन में काम करने की इच्छा प्रकट की।
23 May, 20 : 06:44 PM
गुजरात उच्च न्यायालय को राज्य सरकार ने यह बताया है कि राज्य में अंतरराज्यीय प्रवासी कामगार अधिनियम के तहत सिर्फ 7,512 प्रवासियों ने पंजीकरण कराया और वे यात्रा भत्ता के लिये पात्र हैं। सरकार ने एक जनहित याचिका पर अपने लिखित जवाब में न्यायमूर्ति जे बी परदीवाला और न्यायमूर्ति आई जे वोरा की खंडपीठ को शुक्रवार को यह जानकारी दी कि राज्य के श्रम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक करीब 22.5 लाख अंतरराज्यीय कामगार गुजरात में रहते हैं। इसमें कहा गया है , ‘‘ लेकिन 1979 का यह अधिनयिम सिर्फ 7,512 कामगारों पर लागू होता है , जिन्होंने अधिनियम के तहत पंजीकरण कराया था। ’’ इसमें कहा गया है , ‘‘22.5 लाख प्रवासी कामगारों में से ज्यादातर लोग खुद ही आये थे और अधिनियम की धारा 14 और 15 के तहत उनके लिये यात्रा एवं विस्थापन भत्ता लागू नहीं होता है। ’’ धारा 14 और 15 के तहत ठेकेदारों द्वारा कामगारों को यात्रा एवं विस्थापन भत्ता देने की जरूरत है।
23 May, 20 : 06:43 PM
मद्रास उच्च न्यायालय ने कोरोना वायरस से पीड़ित एक डॉक्टर की मृत्यु के बाद उन्हें दफनाए जाने का विरोध करने वाले 12 आरोपियों को शनिवार को जमानत दे दी। इसके साथ ही अदालत ने कहा कि अधिकारियों ने इस संबंध में अपनायी जाने वाली सावधानियों के बारे में अग्रिम रूप से सूचित नहीं किया। अदालत ने कहा कि आरोपियों ने अपने इलाके में कोरोना वायरस फैलने के डर से 55 वर्षीय न्यूरोसर्जन को दफनाए जाने का विरोध किया। अगर अधिकारियों ने सावधानियों के बारे में पहले ही सूचित कर दिया होता तो वे लोग ऐसा नहीं करते। न्यायमूर्ति एम निर्मल कुमार ने मामले के 12 आरोपियों को जमानत दे दी।
23 May, 20 : 06:43 PM
ऋषिकेश स्थित एम्स गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए उनसे संबंधित जानकारियों का विवरण (डेटाबेस) तैयार कर रहा है। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे मरीजों में संक्रमण का खतरा अधिक होता है। एम्स ऋषिकेश में कोविड-19 मामलों के नोडल अधिकारी मधुर उन्याल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ''सामान्य लोगों की तुलना में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने का खतरा अधिक होता है। हमने ऐसे मरीजों का डेटाबेस तैयार करना शुरू किया है ताकि खासतौर पर इन पर निगाह रखी जा सके और इन्हें संक्रमित होने से बचाया जा सके।''
23 May, 20 : 06:23 PM
तमिलनाडु में एक डाक सहायक ने कार्यालय में काम के दबाव से परेशान होकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि थलावडी से 15 किमी दूर चिमट्टाहल्ली गांव निवासी किरन(53) थलावडी के डाक विभाग के क्वार्टर में रह रहा था और हफ्ते में एक बार अपने परिवार से मिलने जाता था। शुक्रवार दोपहर को काम के बाद वह क्वार्टर गया और शाम तक बाहर नहीं आया। पड़ोसियों ने किरन को घर के पंखे से लटकते देखा। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि जांच करने पर किरन के परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह काम के दबाव से परेशान थे। शायद इसी वजह से उन्होंने अपनी जान दे दी। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
23 May, 20 : 06:23 PM
उत्तर प्रदेश में देश के अन्य हिस्सों से प्रवासी श्रमिकों और कामगारों को लेकर अब तक 1018 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें उत्तर प्रदेश आ चुकी हैं और इनसे 13 लाख 54 हजार से अधिक प्रवासी कामगार घर लौटे हैं। अपर मुख्य सचिव :गृह एवं सूचना: अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार को बताया कि 1018 ट्रेनें उत्तर प्रदेश में आ चुकी हैं और इनसे 13 लाख 54 हजार से अधिक प्रवासी आ चुके हैं। ट्रेनों, बसों और अन्य साधनों से अब तक प्रदेश में 21 लाख लोग आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार के दिन 178 और ट्रेनें चल रही हैं, जो जल्द ही प्रदेश में आ जाएंगी। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि वाराणसी में एक की जगह दो स्टेशन कर दिये गये हैं ... कैण्ट एवं मडुआडीह। प्रदेश में ऐसे 52 रेलवे स्टेशन हैं, जहां ट्रेनें लायी जा रही हैं। पहली बार पीलीभीत जिले में भी एक ट्रेन लायी गयी है।
23 May, 20 : 06:22 PM
पश्चिम बंगाल ने राज्य में ‘अम्फान’ चक्रवात से प्रभावित इलाकों में आवश्यक सेवाओं की बहाली के लिए शनिवार को सेना, रेलवे और बंदरगाह से मदद मांगी है। सरकार ने निजी संस्थाओं से भी इस उद्देश्य के लिये कर्मियों और उपकरणों को उपलब्ध कराने को कहा है। गृह विभाग ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कहा कि प्रदेश सरकार ने एकीकृत कमान के तौर पर आवश्यक आधारभूत ढांचों और सेवाओं को बहाल करने के लिये अधिकतम ताकत झोंक दी है। उसने ट्वीट किया, “सेना की मदद मांगी गई है, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के दस्ते तैनात हैं, रेलवे, बंदरगाह और निजी क्षेत्र से भी आपूर्ति दल और उपकरणों के लिए अनुरोध किया गया है।” विभाग ने कहा कि पीने का पानी और पानी की निकासी के लिए आधारभूत ढांचे को तेजी से बहाल किया जा रहा है और लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से उन इलाकों में पानी की थैलियां वितरित करने के कहा गया है जहां अभी समस्या है। गृह विभाग ने कहा, “जहां जरूरत है वहां जनरेटरों को किराये पर लिया जा रहा है। विभिन्न विभागों और निकायों के 100 से ज्यादा दल गिरे हुए पेड़ों को काटने में लगे हुए हैं जो मुहल्लों में बिजली की आपूर्ति बहाल करने के लिये अहम है।”
23 May, 20 : 05:53 PM
धार्मिक रीति-रिवाजों के लिए भीड़ एकत्र करने के खिलाफ लागू सरकारी प्रतिबंध को वैधानिक चुनौती दिए जाने के बाद फ्रांस शनिवार से धार्मिक सभाएं शुरू करने की अनुमति प्रदान कर रहा है। धार्मिक नेताओं ने इस फैसले का स्वागत किया लेकिन कहा कि आवश्यक सुरक्षा उपाय लागू करने में थोड़ा समय लगेगा। कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए फ्रांस के धार्मिक स्थलों में जाने वाले श्रद्धालुओं का मास्क पहनना और प्रवेश करने से पहले हाथ धोना अनिवार्य होगा। साथ ही लोगों को एक-दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी बरकरार रखनी होगी। फ्रांस सरकार ने धार्मिक कार्यक्रम के लिए एकत्र होने और इसके आयोजनों पर दो जून तक प्रतिबंध लगा दिया था जबकि दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पिछले सप्ताह खोलने की अनुमति दे दी थी। देश की सर्वोच्च प्रशासनिक संस्था राज्य परिषद ने प्रतिबंध समाप्त कर दिया और सरकार ने धार्मिक सभाएं शुरू करने की शनिवार को घोषणा की। ‘फ्रेंच बिशप्स कॉन्फ्रेंस’ ने कहा कि वह गिरजाघर के नेताओं के साथ मिलकर इन्हें खोलने की तैयारी करेगा। वहीं, पेरिस की मुख्य मस्जिद के इमाम ने कहा कि वह रविवार को होने वाली ईद की नमाज के लिए इसे दोबारा खोलने की तैयारी तुरंत नहीं कर पाएंगे।
23 May, 20 : 05:18 PM
आबकारी राजस्व हानि और शराब की तस्करी को लेकर विवाद के बीच पंजाब आबकारी और कराधान विभाग ने राज्य में 15 डिस्टिलरी (शराब फैक्ट्री) के स्टॉक की जांच की है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को जांच की गई है। निरीक्षण के दौरान किसी तरह की विसंगति पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। प्रधान सचिव (आबकारी और कराधान) ए वेणुप्रसाद ने शनिवार को कहा, ‘‘हमने शराब की 15 फैक्ट्रियों के स्टॉक की जांच की हैं।’’ स्टॉक की जांच के दौरान विभाग को शराब के 22,000 ऐसी पेटियां मिलीं हैं, जिनकी छत्तीसगढ़ की फैक्ट्री को आपूर्ति की जानी थी। उन्होंने कहा, ‘‘हम यह सत्यापित कर रहे हैं कि क्या इनकी वास्तव में छत्तीसगढ़ को आपूर्ति की जानी थी।’’ वेणुप्रसाद ने कहा, ‘‘हम रिपोर्ट (जांच) का संकलन कर रहे हैं और इसे शाम तक तैयार कर लिया जायेगा।’’ शिरोमणि अकाली दल प्रमुख ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस के कुछ नेता शराब माफिया को शराब फैक्ट्री से बिना आबकारी कर दिए शराब बेचने में सहायता कर रहे हैं जिससे 5,600 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। इस बीच विभाग ने 22 आबकारी और कराधान अधिकारियों और 73 आबकारी निरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश भी दिये।
23 May, 20 : 05:17 PM
उत्तर पश्चिमी जर्मनी के एक रेस्तरां में गए सात लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका है, दो सप्ताह पहले देश में रेस्तरां फिर से खुलने के बाद इस तरह का शायद पहला मामला होगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लीयर काउंटी की स्थानीय सरकार ने शुक्रवार रात में कहा कि मंगलवार और शुक्रवार के बीच सामने आए इन मामलों के कारण कम से कम 50 लोगों को पृथकवास में रखा गया है। पिछले एक सप्ताह से अधिक समय में इस क्षेत्र में कोई नया मामला सामने नहीं आया था। जर्मनी ने कोरोना वायरस के कारण लगाए गए प्रतिबंधों में 20 अप्रैल से ढील देना शुरू कर दिया था । लोअर सैक्सोनी राज्य, जहां लीयर काउंटी स्थित है, ने रेस्तरां को स्वच्छता संबंधी सावधानियों के साथ 11 मई को फिर से खोलने की अनुमति दी थी।
23 May, 20 : 05:11 PM
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने कोरोना वायरस के कारण देश में लागू प्रतिबंधों का बचाव करते हुए अपने सहयोगियों से सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने की अपील की है। जर्मनी ने 20 अप्रैल से लॉकडाउन में ढील देनी शुरू कर दी है और तब से कई क्षेत्रों को आंशिक रूप से खोल दिया गया है। इसके बावजूद देश में लॉकडाउन को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। मर्केल ने शनिवार को अपने साप्ताहिक वीडियो संदेश में कहा कि ये कदम आवश्यक थे और अधिकारियों को यह बताते रहना होगा कि कुछ प्रतिबंधों को क्यों हटाया नहीं जा सकता। साथ ही उन्हें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि ये प्रतिबंध यथोचित है। मर्केल ने कहा कि जर्मनी अभी तक ‘‘अपने इस लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहा है कि हमारी स्वास्थ्य प्रणाली पर जरूरत से अधिक बोझ नहीं पड़े’’।
23 May, 20 : 05:08 PM
हाल में एक विशेष ट्रेन से चेन्नई से मणिपुर पहुंचे 26 वर्षीय एक व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इम्फाल पश्चिम जिले का निवासी यह व्यक्ति मणिपुर लौटने के बाद से पृथक-वास में रह रहा था। उसे अब यहां ‘रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस’ में भर्ती कराया गया है। वह 13 मई को श्रमिक विशेष ट्रेन से राज्य लौटे 1,140 लोगों में शामिल है। अधिकारियों ने बताया, ‘‘उस पृथक-वास केंद्र में रह रहे अन्य लोगों के नमूनों की भी जांच की गई, जिसमें संक्रमित व्यक्ति रह रहा था। सभी अन्य लोग संक्रमित नहीं पाए गए हैं।’’ उन्होंने बताया कि राज्य में जिन 25 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है, उनमें से 16 लोग चेन्नई से लौटे हैं।
23 May, 20 : 05:00 PM
1 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेनें शुरू की गई। सभी यात्रियों को मुफ्त भोजन और पीने का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। ट्रेनों और स्टेशनों में सोशल डिस्टेंसिंग और स्वच्छता प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है :विनोद कुमार यादव, अध्यक्ष, भारतीय रेलवे
23 May, 20 : 04:43 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और मारिशस के प्रधानमंत्री पी. के. जगन्नाथ से बातचीत की और कोविड-19 महामारी और इसके आर्थिक प्रभावों से निपटने में हर संभव समर्थन देने की बात कही । प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से अच्छी बात हुई । श्रीलंका कोविड-19 से उनके नेतृत्व में प्रभावी ढंग से लड़ाई लड़ रहा है। ’’ उन्होंने कहा कि भारत अपने करीबी नौवहन क्षेत्र में अपने पड़ोसी देश को इस महामारी और इसके आर्थिक प्रभावों से निपटने में समर्थन जारी रखेगा । मोदी ने कहा कि हमने भारत के सहयोग से श्रीलंका में विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने और मजबूत निवेश संबंधों पर सहमति व्यक्त की । प्रधानमंत्री मोदी ने आज मारिशस के प्रधानमंत्री पी. के. जगन्नाथ से भी बातचीत की । मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ गर्मजोशी भरी बातचीत के लिये धन्यवाद प्रधानमंत्री पी. के. जगन्नाथ । मारिशस में कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिये बधाई।’’ उन्होंने कहा कि हमारे देशों के लोगों के बीच गर्मजोशी भरा और विशेष संबंध है जो साझी संस्कृति और मूल्यों पर आधारित है। भारत इस कठिन समय में मारिशस के अपने भाइयों और बहनों के साथ खड़ा रहेगा ।
23 May, 20 : 04:42 PM
जिले में शनिवार को कोविड-19 के 21 नए मामले आने के साथ ही अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 112 हो गयी है। जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने आज बताया कि पिछले दो दिन में जिले में कोविड-19 के 64 नए मामले आए हैं, जिनमें से शुक्रवार को 43 और शनिवार को 21 मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि ताजा मामलों में से ज्यादातर अन्य राज्यों से लौटे प्रवासियों के हैं। उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है क्योंकि प्रवासियों की वापसी से पहले जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या शून्य पहुंच गई थी। सिंह ने बताया कि कोविड-19 के मामले शून्य होने के बाद, फिर से 112 मामले आए हैं। उनमें से 11 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं, दो की मौत हुई है और 99 लोग का कोरोना वायरस संक्रमण के लिए इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वालों में संक्रमण के दर को देखते हुए उनकी मुस्तैदी से जांच करायी जा रही है।
23 May, 20 : 04:41 PM
भारत के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान गगनयान के लिए चुने गए चार भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों ने रूस में फिर से प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया है। कोविड-19 महामारी के कारण उनका प्रशिक्षण रोक दिया गया था। रूसी अंतरिक्ष निगम, रॉस्कॉस्मोस ने एक बयान में कहा, ‘‘गागरिन रिसर्च एंड टेस्ट कॉस्मोनॉट ट्रेनिंग सेंटर (जीसीटीसी) ने 12 मई को ग्लाव्कॉस्मोस, जेएससी (सरकारी अंतरिम निगम रॉस्कॉस्मोस का हिस्सा) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मानव अंतरिक्ष यान केंद्र के बीच हुए अनुबंध के तहत भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों का प्रशिक्षण फिर से शुरु किया है।’’ सभी चारों भारतीय अंतरिक्ष यात्री स्वस्थ हैं। बयान में आगे कहा गया, ‘‘जीसीटीसी में महामारी से बचाव के लिए सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। सभी जीसीटीसी सुविधाओं पर स्वच्छता के सभी प्रबंध किए गए हैं। सामाजिक दूरी के दिशानिर्देशो को लागू किया गया है और अनधिकृत व्यक्तियों का आना-जाना प्रतिबंधित है। साथ ही सभी कर्मचारियों और अंतरिक्ष यात्रियों को मास्क और दस्ताने पहनना अनिवार्य किया गया है।” रॉस्कोसमोस ने ट्विटर पर भारतीय ध्वज लेकर स्पेससूट पहने हुए भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की एक तस्वीर भी साझा की।
23 May, 20 : 04:40 PM
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने कहा है कि वह अम्फान चक्रवात के कारण भारत, बांग्लादेश में उभरे हालात पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने चक्रवात के कारण हुई लोगों की मौत को लेकर शोक प्रकट किया। बुधवार को आए अम्फान चक्रवात ने इन दोनों देशों में भयानक तबाही मचाई। इसके कारण भारत में 85 से अधिक लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 1.5 करोड़ लोग सीधे प्रभावित हुए और 10 लाख से अधिक मकान तबाह हो गए। वहीं, बांग्लादेश में 22 लोगों की जान गयी और तटीय क्षेत्र के बहुत से लोग बेघर हो गए। गुतारेस ने शुक्रवार को ट्विटर पर चक्रवात से हुई तबाही और लोगों की मौत पर अफसोस जाहिर किया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ''बुधवार को आए अम्फान चक्रवात के बाद मैं भारत और बांग्लादेश में हालात में हो रहे सुधार पर नजर रख रहा हूं। लोगों की मौत के बारे में सुनकर और लाखों लोगों के प्रभावित होने की सूचना से बेहद अफसोस हुआ। संयुक्त राष्ट्र के कर्मी मौके पर हैं और नुकसान एवं आपात जरूरतों का आकलन कर रहे हैं।''
23 May, 20 : 04:14 PM
नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 41 नए मामले सामने आने के बाद देशभर में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 548 हो गई है। इनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय ने बताया कि कपिलवस्तु जिले में आठ लोग संक्रमित पाए गए हैं जिनमें सात पुरुष और एक महिला हैं। सर्लाही जिलों में 13 पुरुष, बारा जिले में एक महिला और काठमांडू में एक पुरुष संक्रमित पाया गया है। मंत्रालय ने बताया कि आठ पुरुष रूपनदेही जिले में आठ पुरुष और चितवन जिले में एक अन्य व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। संक्रमित पाए गए लोगों की आयु 17 से 52 वर्ष के बीच है। सामने आए सभी नए मामले पिछले 24 घंटों में दर्ज किए गए है। देश में इस घातक वायरस के कारण अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले मंत्रालय ने शुक्रवार रात को कोरोना वायरस के नौ मरीजों की पुष्टि की थी। देश में संक्रमित 70 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।
23 May, 20 : 04:02 PM
घरेलू उड़ान सेवाएं 25 मई से बहाल करने की घोषणा करने के तीन दिन बाद नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि भारत अगस्त से पहले अच्छी-खासी संख्या में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को फिर से शुरू करने की कोशिश करेगा। कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिये केंद्र ने 25 मार्च से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू किया था और तब से सरकार ने सभी वाणिज्यिक यात्री उड़ान सेवाएं स्थगित कर दी थी। पुरी ने एक फेसबुक लाइव सत्र के दौरान कहा, ‘‘मुझे पूरी उम्मीद है कि अगस्त या सितंबर से पहले हम पूर्ण रूप से ना सही, लेकिन अच्छी-खासी संख्या में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के परिचालन को फिर से शुरू करने की कोशिश करेंगे। ” उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसकी तारीख (अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने की) नहीं बता सकता। लेकिन यदि कोई व्यक्ति कहता है कि क्या यह अगस्त या सितंबर तक हो सकता है, तो मेरा जवाब होगा कि इससे पहले क्यों नहीं और यह यह स्थिति पर निर्भर करता है।’’
23 May, 20 : 03:59 PM
कर्नाटक में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में जबरदस्त उछाल देखा गया और 196 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,939 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बेंगलुरु शहरी क्षेत्र के रहने वाले एक 32 वर्षीय युवक की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 42 हो गई। विभाग ने कहा कि सामने आए नए मामलों में से 172 मामले पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से वापस आए लोगों के हैं। वहीं, गुजरात से लौटे दो लोगों में और दिल्ली, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और तमिलनाडु से लौटे एक-एक व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि 15 ऐसे हैं जो संक्रमितों के सपंर्क में आए लोग हैं। विभाग की ओर से दिन के मध्य में जारी बुलेटिन में कहा गया कि अब तक राज्य में 42 कोविड-19 मरीजों की मौत हो चुकी है और 598 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अभी 1,297 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें कहा गया कि शनिवार को इस घातक वायरस के कारण जान गंवाने वाले युवक को सांस लेने में दिक्क्त की शिकायत के बाद 19 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और हृदयाघात के कारण उसकी मौत हो गई।
23 May, 20 : 03:58 PM
भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र में कुछ अराजक तत्वों ने डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी जिससे शुक्रवार सुबह वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने बताया कि औराई थाना क्षेत्र के लक्ष्मणा गाँव की दलित बस्ती में एक चबूतरे पर स्थापित छह फुट ऊंची आंबेडकर की प्रतिमा शुक्रवार सुबह क्षतिग्रस्त मिलने पर वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र वर्मा ने कहा कि आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से लोगों में आक्रोश है, उन्हें समझाया गया है। उन्होंने बताया कि उसी चबूतरे पर नयी प्रतिमा स्थापित कराई जा रही है। इस सिलसिले में अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया बाद में पुलिस केा प्राप्त कुछ अन्य तहरीरों में कुछ लोगों के नाम दिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
23 May, 20 : 03:48 PM
सिंगापुर में कोविड-19 के 642 नए मामले आए हैं जिनमें से ज्यादातर विदेशी कामगार हैं जो तंग जगहों पर एक साथ रहते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को कहा कि देश में अभी तक 31,068 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार, नए मामलों में से महज छह मरीज सिंगापुर के नागरिक या स्थायी निवासी (विदेशी नागरिक) हैं। मंत्रालय ने अपने बुलेटिन में कहा कि 642 नए मामलों में से 636 विदेशी कामगार हैं जो डॉरमेटरी में रहते हैं। देश के विकास मंत्री लॉरेंस वोंग ने शनिवार को कहा कि एक जून को लॉकडाउन समाप्त होने के बाद सिर्फ वही कर्मचारी अपने कार्यालय जाएं जिन्हें काम करने के लिए ऐसे विशेष उपकरणों या मशीनों की जरुरत है जो घर में उपलब्ध नहीं हो सकते हैं, या फिर उन्हें कोई कानूनी काम निपटाना है।
23 May, 20 : 03:33 PM
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की आठ चीनी मिलों ने रिकॉर्ड 115.28 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। जिला गन्ना अधिकारी आर डी द्विवेदी ने बताया कि मिलों में 992 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई और इस मौसम में राज्य में कुल चीनी उत्पादन की दस फीसदी चीनी का उत्पादन हुआ। राज्य सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन में किसानों की सहूलियत की खातिर चीनी मिलों को खोलने की इजाजत दी थी। द्विवेदी ने कहा, ‘‘खतौली, मंसूरपुर, बुढाना, तितावी, तोहाना, मोरना, खैखेरी और तिकोला की चीनी मिलों में लॉकडाउन के दौरान भी काम चालू रहा....खेतों में फसल होने तक पेराई का काम चालू रहेगा।’’
23 May, 20 : 03:27 PM
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू किये गए लॉकडाउन के दौरान यात्रा करने के लिए मध्यप्रदेश में विधायकों के पहचान पत्र को ही ई-पास के तौर पर मान्यता दी जायेगी। प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि विधायकों के लिये विधानसभा द्वारा जारी पहचान पत्र (आईडी कार्ड) ही ई-पास माना जाएगा। विधानसभा सदस्य अगर अपने निवास स्थान से अपने विधानसभा क्षेत्र या जिले एवं बैठकों में आना-जाना चाहते हैं, भले ही वह रेड जोन जिला हो तो उनके लिये विधानसभा द्वारा जारी आईडी. कार्ड ही ई-पास के रूप में मान्य होंगे। विधानसभा सदस्यों के लिए ई-पास की अलग से आवश्यकता नहीं है। अपर मुख्य सचिव एवं प्रदेश नियंत्रण कक्ष के प्रभारी आईसीपी केशरी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर इस संबंध में परिपत्र जारी किया है, जो परिवहन विभाग, सभी संभागों के आयुक्तों, जिलाधीशों तथा पुलिस अधीक्षकों को भेजा गया है।
23 May, 20 : 03:16 PM
कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने को लागू राष्ट्रव्यापी बंद से देश का प्राकृतिक गैस का उत्पादन अप्रैल में 18.6 प्रतिशत घट गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में गैस उत्पादन 2.16 अरब घनमीटर रहा, जो इससे पिछले साल के समान महीने के 2.65 अरब घनमीटर से 18.6 प्रतिशत कम है। देश की सबसे बड़ी गैस उत्पादक कंपनी ओएनजीसी के उत्पादन में भारी गिरावट से कुल उत्पादन घटा है। समीक्षाधीन महीने में ओएनजीसी का गैस उत्पादन 15.3 प्रतिशत घटकर 1.72 अरब घनमीटर रहा। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 की वजह से ग्राहकों द्वारा गैस का उठाव घटाने से तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के गैस उत्पादन में कमी आई है। सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल इंडिया लि. का गैस उत्पादन भी 10 प्रतिशत घटकर 20.20 करोड़ घनमीटर रह गया। समीक्षाधीन महीने में देश का कच्चे तेल का उत्पादन 6.35 प्रतिशत घटकर 25 लाख टन रहा। ओएनजीसी का कच्चे तेल का उत्पादन अप्रैल में मामूली गिरावट के साथ 17 लाख टन रहा। वहीं निजी क्षेत्र की कंपनियों मसलन केयर्न के परिचालन वाले क्षेत्रों से उत्पादन 19.2 प्रतिशत घटकर 6,15,800 टन रह गया। आंकड़ों के अनुसार केयर्न के राजस्थान क्षेत्र का उत्पादन 19.2 प्रतिशत घटकर 4,90,560 टन रह गया।
23 May, 20 : 03:11 PM
दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 231 तक पहुंच गई है। वहीं, शनिवार को संक्रमण के 591 नए मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,910 हो गई है। शनिवार लगातार पांचवा दिन था, जब राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में 500 या उससे अधिक नए मामले दर्ज किए गए। शुक्रवार को 660 नए मामले सामने आए थे जो एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा संख्या हैं शनिवार को जारी बुलेटिन में दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 231 हो गई है और कुल मामले बढ़कर 12,910 हो गए हैं। शुक्रवार तक संक्रमितों की संख्या 12,319 थी और 208 लोगों की मौत हुई थी।
23 May, 20 : 03:10 PM
असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के सात नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को मामलों की कुल संख्या 266 हो गई। ये सभी मामले पृथक-वास केंद्र में सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि छह मरीज होजाई जिले के रहने वाले हैं और उन्हें गुवाहाटी के सरूसजाई पृथक-वास केंद्र में रखा गया था जबकि सातवां मरीज धुबरी जिले के पृथक-वास केंद्र में सामने आया है। सरमा ने ट्वीट किया, ‘‘सात लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से छह होजाई जिले से हैं लेकिन सरूसजाई पृथक-वास केंद्र में हैं। एक अन्य धुबरी से है और वहीं पृथक-वास केंद्र में है।’’ असम में अब तक कोविड-19 के कुल 266 मामले सामने आए हैं। इनमें से 205 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 54 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी चुकी हैं। इस महामारी से चार मरीजों की मौत हो चुकी है। असम में शुक्रवार को एक ही दिन में सर्वाधिक 49 लोग संक्रमित पाए गए थे। राज्य की सात प्रयोगशालाओं में अब तक 55,791 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
23 May, 20 : 03:02 PM
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 61 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़ कर 2,166 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों में सर्वाधिक 13 मामले बक्सर से हैं। वहीं, खगड़िया में नौ, गया में सात,पूर्वी चंपारण में छह, भागलपुर ,पश्चिमी चंपारण और सीमामढ़ी में पांच-पांच, बेगूसराय,मुजफ्फरपुर और मुंगेर में तीन-तीन और अरवल,कैमूर में एक-एक मामले सामने आए हैं। शुक्रवार शाम स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘61 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ संक्रमण के मामले बढ़ कर 2,166 हो गए। वे किस तरह संक्रमित हुए, इस बात का हम पता लगा रहे हैं।’’ बक्सर में कोविड-19 के मरीजों में एक साल के दो बच्चे और सात साल की एक बच्ची भी शामिल है। वहीं, तीन दिन पहले दिल्ली से बिहार पहुंचने के कुछ ही घंटे बाद एक प्रवासी श्रमिक की संक्रमण से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार वह खगड़िया जिले का रहने वाला था और मंगलवार को एक विशेष ट्रेन से आया था। उसे तेज बुखार था और स्टेशन के कुछ ही घंटे के भीतर उसकी मौत हो गई।
23 May, 20 : 03:02 PM
जम्मू शहर में पारा लगातार चढ़ रहा है और शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर इस मौसम में सबसे उच्चतम स्तर 27.1 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी में शुक्रवार को रिकॉर्ड 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि इस वक्त के लिए सामान्य तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो बृहस्पतिवार को बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस हो गया। अधिकारी ने बताया कि इसी तरह बुधवार को न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि मौसम का औसत न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहता है। वहीं बृहस्पतिवार को यह 20 डिग्री, शुक्रवार को 22.2 डिग्री और शनिवार को 27.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
23 May, 20 : 02:28 PM
मुजफ्फरनगर यहां लॉकडाउन संबंधी नियमों का उल्लंघन कर एक घर के भीतर नमाज पढ़ने के लिए करीब 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि भोराकाला पुलिस थाने के तहत सिसोली गांव के जिन निवासियों को गिरफ्तार किया गया है उनपर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और महामारी बीमारी कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “यह समूह लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर घर के भीतर जुमे की नमाज पढ़ रहा था।” अधिकारियों ने मुजफ्फरनगर जिले में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू की गई जिसमें कोरोना वायरस के खिलाफ एहतियात के तौर पर चार से अधिक लोगों के एकत्र होने की मनाही है।
23 May, 20 : 02:27 PM
प्रयागराज जिले में शनिवार को दो और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद यहां ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर 63 पर पहुंच गई। संक्रमित व्यक्तियों में एक तहसीलदार भी शामिल हैं। जिले के नोडल अधिकारी (कोविड-19) डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि प्रयागराज में शनिवार को दो व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिसमें एक तहसीलदार भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना से संक्रमित दो लोगों में एक महिला भी शामिल है जो मऊआइमा की रहने वाली है और हाल ही में वह महाराष्ट्र के भिवंडी से लौटी है। इसके साथ ही प्रयागराज जिले में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 63 पर पहुंच गई है।
23 May, 20 : 01:57 PM
राजस्थान में लॉकडाउन लागू होने के बाद दिवंगत हुए लोगों की अस्थियों के विसर्जन के लिए चलाई जाने वाली विशेष बसों को लेकर राजस्थान और उत्तराखंड सरकार में सहमति बन गयी है। राजस्थान सरकार ने इन विशेष बसों को नि:शुल्क चलाने की घोषणा की है। अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान सरकार के आग्रह पर उत्तराखंड सरकार ने अस्थि विसर्जन के लिए बसों के आवागमन की सहमति दे दी है। इससे शोक संतप्त परिजन अस्थि विसर्जन स्थलों पर जा सकेंगे। अधिकारी इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार से सहमति लेने के लिए भी प्रयास कर रहे हैं। अस्थि विसर्जन के लिए किसी भी परिवार के दो या तीन सदस्य इन विशेष बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शुक्रवार को की गयी समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गयी। अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) सुबोध अग्रवाल ने बैठक में बताया कि अब राजस्थान से हरिद्वार तथा अन्य अस्थि विसर्जन स्थलों के लिए प्रतिदिन चार या पांच बसें संचालित होंगी। ये बसें शुरू में राज्य के सम्भागीय मुख्यालयों से तथा उसके बाद आवश्यकतानुसार जिला मुख्यालयों से चलाई जाएंगी। इससे पहले गहलोत ने इस तरह की विशेष बसें चलाने की घोषणा की थी।
23 May, 20 : 01:44 PM
सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने कोविड-19 से प्रभावित कर्जदार ग्राहकों को कर्ज की मदद देने की घोषणा की है। बैंक ने कहा कि केनरा ऋण समर्थन सुविधा के तहत लोगों की तात्कालिक जरूरतों मसलन सांविधिक बकाया, वेतन-मजदूरी-बिजली का बिल या किराया चुकाने के लिए तेजी से कर्ज उपलब्ध कराया जाएगा। बैंक ने कहा कि उसने कोविड-19 संकट शुरू होने के बाद से कृषि, स्वयं सहायता समूहों और खुदरा श्रेणियों को 4,300 करोड़ रुपये के करीब छह लाख ऋण मंजूर किए हैं। अपनी इस नई सुविधा के बारे में ग्राहकों को जानकारी देने के लिए बैंक एसएमएस, कॉल सेंटर, ई-मेल और व्यक्तिगत कॉल का इस्तेमाल कर रहा है। बैंक ने कहा कि उसने मार्च, 2020 से आज की तारीख तक कंपनियों और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रम (एमएसएमई) क्षेत्र को 60,000 करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर किया है। केनरा बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी एल वी प्रभाकर ने कहा, ‘‘हमें भरोसा है कि एक बार लॉकडाउन पूरी तरह हटने के बाद हमें ग्राहक इन सुविधाओं का पूरी तरह लाभ उठा सकेंगे और अपने कारोबार को आगे बढ़ा सकेंगे।’’
23 May, 20 : 01:43 PM
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शुक्रवार को मुंबई से लौटे पति-पत्नी सहित नौ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिनमें से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। एसीएमओ एवं नोडल (कोविड 19) अधिकारी डॉ. पी. आर. नायर के अनुसार शुक्रवार मिली रिपोर्ट मे शेरकोट कस्बे में मिर्जापुर गांव के पति-पत्नी और स्योहारा के किवाड़ गांव के एक निवासी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात नगीना के कुशालपुर के तीन, बघाला नगीना का एक, भगतावाला अफजलगढ़ का एक और पावटी हल्दौर का एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। उन्होंने बताया कि पावटी के अमीर (70) की मौत बृहस्पतिवार को ही हो चुकी थी लेकिन उनके संक्रमित पाए जाने की रिपोर्ट शुक्रवार रात को मिली। वह लकवे के मरीज थे। डॉ. नायर ने बताया कि अभी 24 लोगों का इलाज चल रहा है। ये सभी हाल ही में मुंबई से बिजनौर आए थे। उन्होंने बताया कि बिजनौर कोतवाली के भोगी गांव की एक महिला कैंसर पीड़ित थी और उसे उपचार के लिए ऋषिकेश स्थित एम्स ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। एसडीएम ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई।
23 May, 20 : 01:19 PM
भारक के पर्यटक अब जा सकेंगे गोवा: राज्यपाल सत्यपाल मलिक
गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि कोरोना फ्री गोवा में पर्यटक आ सकते हैं। लेकिन वह कोई बाहरी देशों से नहीं होना चाहिए। विदेशी पर्यटकों को लौटने में समय लगेगा लेकिन वे भी आएंगे। यह उद्योग के लिए लॉन्गटर्म नुकसान नहीं है।
Goa is #corona free so domestic tourists will come here. It will take time for foreign tourists to return but they too will come. This is not a longterm loss to the industry: Satya Pal Malik, Goa Governor on future of tourism in the state pic.twitter.com/8Mxc7aqviP
— ANI (@ANI) May 23, 2020
23 May, 20 : 01:14 PM
सभी फ्लाइट टर्मिनल 3 से चलेंगी: दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड
All flights will be operating from Terminal 3: Delhi International Airport Limited #COVID19pic.twitter.com/NUJV35o4O1
— ANI (@ANI) May 23, 2020
23 May, 20 : 12:41 PM
बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड्स में मणिपुर के 4 हजार प्रवासी मजदूर हुए जमा
बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड्स में मणिपुर के 4 हजार प्रवासी मजदूर जमा हो गए हैं। वह अपने घर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। राज्य सरकार के मंत्री के सुधाकर का कहना है कि मजदूरों से उन्होंने बात की है, वे परेशान हैं और घर जाना चाहते हैं। मंत्री ने उम्मीद जताई कि ये लोग अपने दूसरे घर बेंगलुरु जल्द ही वापस लौटेंगे।
Around 4000 migrant workers from Manipur have gathered at Palace Grounds in Bengaluru for registration to return. K. Sudhakar, state minister says,"I talked to them,they are worried&want to go back to Manipur but I hope they will return to Bengaluru as this is their second home" pic.twitter.com/w8QakO7ini
— ANI (@ANI) May 23, 2020
23 May, 20 : 11:46 AM
कोरोना वायरस : इंदौर में 3,000 के करीब पहुंच रही संक्रमितों की संख्या, 111 मरीजों की मौत
देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान इस महामारी के 83 नये मरीज मिले हैं। इसके साथ ही, जिले में महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 2,850 से बढ़कर 2,933 पर पहुंच गयी है। जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 111 पर पहुंच गयी है।
23 May, 20 : 11:27 AM
जम्मू-कश्मीर: मनरेगा का काम फिर से हुआ शुरू
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के दूर दराज के इलाके कालाकोट में मनरेगा का काम फिर से शुरू हो गया है।
जम्मू-कश्मीर: राजौरी ज़िले के दूर दराज के इलाके कालाकोट में मनरेगा का काम फिर से शुरू हो गया है। #Lockdown4pic.twitter.com/rujMz8iYnc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2020
23 May, 20 : 11:11 AM
5 महीने से बंद 'हुनर हाट' सितंबर में फिर से होगा शुरू: मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से लगभग 5 महीने बाद 'हुनर हाट' 25 सितंबर 2020 से 'लोकल टू ग्लोबल' थीम के साथ फिर से शुरू होगा।
After a gap of about 5 months due to the #CoronaPandemic, 'Hunar Haat' will restart from 25th September 2020 with the theme of 'Local to Global': Mukhtar Abbas Naqvi, Union Minister of Minority Affairs (file pic) pic.twitter.com/nK3ApGcYn1
— ANI (@ANI) May 23, 2020
23 May, 20 : 10:22 AM
ICMR ने कहा, 28,34,798 लोगों का हुआ कोरोना टेस्ट
आईसीएमआर के अनुसार अब तक कुल 28,34,798 टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 1,15,364 टेस्ट किए गए हैं।
Testing (Molecular based) Update - Total number of samples tested is 28,34,798; number of samples tested in 24 hours is 1,15,364: Indian Council of Medical Research (ICMR) #COVID19pic.twitter.com/q5YvUurORU
— ANI (@ANI) May 23, 2020
23 May, 20 : 09:56 AM
दिल्ली में आज से ऑड-ईवन आधार खुलेंगी शराब की दुकानें
दिल्ली में आबकारी विभाग ने आज से ऑड-ईवन आधार पर राजधानी में शराब की 66 निजी दुकानों को सुबह 9 बजे से शाम के 6:30 बजे तक खोलने की अनुमति दी।
Delhi Excise Department allows 66 private liquor shops to open in the national capital from 9 am to 6:30 pm, on an odd-even basis from today.
— ANI (@ANI) May 23, 2020
23 May, 20 : 09:48 AM
राहुल गांधी ने जारी की मजदूरों से मुलाकात का वीडियो
कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रवासी मजूदरों से कुछ दिन पहले मुलाकात कर बातचीत की थी। राहुल गांधी ने अपने अधिकारिक यू ट्यूब चैनल पर उसका एक वीडियो जारी किया है।
WATCH: श्री राहुल गांधी की प्रवासी मजदूरों के साथ बातचीत#राहुल_गांधी_मजदूरों_के_साथhttps://t.co/roajTioT9M
— Congress (@INCIndia) May 23, 2020
23 May, 20 : 09:47 AM
राजस्थान में कोरोना मरीजों की संख्या, 6,542 हुई और 155 मौतें
राजस्थान राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आज सुबह 9 बजे तक कोरोना वायरस के 48 मामले सामने आए हैं और 2 मौतें हुई हैं। राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 6,542 हो गई है और कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा 155 है, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 2,695 है।
Rajasthan reports 48 fresh positive cases of #COVID19 and 2 deaths till 9 am. Total number of positive cases rise to 6542 and 155 deaths, while active cases hike to 2695: State Health Department pic.twitter.com/WwmYXx3Joo
— ANI (@ANI) May 23, 2020
23 May, 20 : 09:10 AM
भारत में 1,25,101 कोरोना संक्रमितों, 24 घंटे में 6,654 नए मामले आए सामने
देशभर में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 1,25,101 हो गई है। इसमें एक्टिव कोरोना केस 69, 597 हैं। वहीं, 51, 783 मरीज ठीक/डिस्चार्ज भी हुए हैं। 3,720 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे 6,654 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और 137 लोगों की मौत हुई है।
Highest ever spike of 6654 #COVID19 cases, & 137 deaths in India in the last 24 hours. Total number of cases in the country now at 125101, including 69597 active cases and 3720 deaths: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/E47OgUaggC
— ANI (@ANI) May 23, 2020
23 May, 20 : 09:02 AM
नेपाल में कोरोना के 548 मामले, 24 घंटे में 32 केस आए सामने
32 more #COVID19 cases reported in Nepal this morning, taking the total number of cases in the country to 548: Nepal Health Ministry pic.twitter.com/qeONbP6qTP
— ANI (@ANI) May 23, 2020
23 May, 20 : 08:33 AM
: देश में 25मई से घरेलू विमान सेवाएं शुरू: एयरपोर्ट पर तैयारियां पूरी
उत्तराखंड: देश में 25मई से घरेलू विमान सेवाएं शुरू हो रही हैं। इसके लिए देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर तैयारियां कर ली गई हैं। जॉली ग्रांट एयरपोर्ट के डायरेक्टर डी.के. गौतम ने बताया: "हमारा मकसद है कि यात्री एयरपोर्ट पर आने से लेकर बोर्डिंग तक किसी के संपर्क में न आएं।"
Uttarakhand: Dehradun Airport all set for resumption of domestic air travel from May 25. Airport Director, DK Gautam says,"Arrangements like sensor-operated sanitizer dispensers & social distancing markers already in place.We'll give a safe & comfortable experience to passengers" pic.twitter.com/UaQq3rRYRN
— ANI (@ANI) May 23, 2020
23 May, 20 : 08:33 AM
दिल्ली: सब्जी मंडी में प्रवेश से पहले सभी लोगों की जा रही है थर्मल स्क्रीनिंग
दिल्ली: ओखला सब्जी मंडी में प्रवेश से पहले सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है और उन्हें टोकन नंबर बांटे जा रहे हैं।
Delhi: Police are checking temperature using a thermometer gun, of people who have arrived to make purchases at Okhla vegetable market amid the #CoronavirusPandemic. pic.twitter.com/cfUUSbprw0
— ANI (@ANI) May 23, 2020
23 May, 20 : 08:04 AM
दिल्ली: सब्जी मंडी में प्रवेश से पहले सभी लोगों की जा रही है थर्मल स्क्रीनिंग
दिल्ली: ओखला सब्जी मंडी में प्रवेश से पहले सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है और उन्हें टोकन नंबर बांटे जा रहे हैं।
Delhi: Police are checking temperature using a thermometer gun, of people who have arrived to make purchases at Okhla vegetable market amid the #CoronavirusPandemic. pic.twitter.com/cfUUSbprw0
— ANI (@ANI) May 23, 2020
23 May, 20 : 08:00 AM
अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 1,260 मौतें
जॉन्स हापकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 1,260 मौतें हुईं, अमेरिका में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़कर 95,921 हुआ: AFP न्यूज एजेंसी
USA records further 1260 deaths from #COVID19, bringing its total to 95921, according to Johns Hopkins University: AFP news agency
— ANI (@ANI) May 23, 2020
23 May, 20 : 07:23 AM
सिक्किम में 15 जून से स्कूल और शिक्षण संस्थान खुलेंगे
सिक्किम के शिक्षा मंत्री कुंगा नीमा लेपचा ने जानकारी दी है कि राज्य में 15 जून से स्कूल और शिक्षण संस्थान खुलेंगे। उन्होंने कहा, हम सभी स्कूल और कॉलेज 15 जून से दोबारा खोल रहे हैं। हम नौंवी से 12वीं के साथ स्कूल शुरू करेंगे जबकि नर्सरी से आठवीं तक की क्लासेस अभी बंद रहेंगी। आठवीं तक कक्षाएं अगले आदेश तक रद्द रहेंगी।
We'll be reopening all schools & colleges from 15th June. We will start with classes 9th to 12th while classes for Nursery to VIII will not be held. Morning assemblies will not be allowed in the schools to ensure social distancing: Kunga Nima Lepcha, Sikkim Education Min (22.05) pic.twitter.com/dk0lCaznZu
— ANI (@ANI) May 22, 2020