कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कल, कांग्रेस शासित राज्यों के सभी CM लेंगे हिस्सा
By रामदीप मिश्रा | Updated: August 23, 2020 21:17 IST2020-08-23T07:07:30+5:302020-08-23T21:17:18+5:30

कोरोना लाइव अपडेट, ताजा खबरें
नई दिल्लीः भारत में कोविड-19 के मामले रविवार को 30 लाख के आंकड़े को पार कर गये, जबकि 16 दिन पहले ही यह संख्या 20 लाख के पार पहुंची थी। देश में अब तक 22,80,566 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं, जिससे मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 74.90 प्रतिशत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे के अंतराल में देश में संक्रमण के 69,239 नये मामले आने के साथ कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 30,44,940 तक पहुंच गई, जबकि संक्रमण के कारण 912 और लोगों की मौत होने के साथ मरने वालों की संख्या 56,706 हो गई।
देश में अब कोविड-19 के मामलों में मृत्यु दर घटकर 1.86 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय कोरोना वायरस के 7,07,668 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो अब तक आए कुल मामलों का 23.24 प्रतिशत हैं। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख से अधिक हो गये थे।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 22 अगस्त तक देश में कुल 3,52,92,220 नमूनों की जांच हो चुकी है। शनिवार को 8,01,147 नमूनों की जांच हुई है।
23 Aug, 20 : 07:18 PM
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कल कांग्रेस शासित राज्यों के CM लेंगे हिस्सा
सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी ( CWC) की बैठक होने वाली है। बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाला है। बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों के CM को हिस्सा लेने को कहा गया है।
All Chief Ministers of Congress-led states to take part in the Congress Working Committee (CWC) meeting which is scheduled to be held tomorrow. pic.twitter.com/1CdhNVObng
— ANI (@ANI) August 23, 2020
23 Aug, 20 : 06:28 PM
स्वरा भास्कर के खिलाफ अवमानना का मामला चलाने की सहमति देने से अटॉर्नी जनरल का इनकार
अभिनेत्री स्वरा भास्कर के खिलाफ अवमानना का मामला चलाने की सहमति देने से अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने मना कर दिया है।
Attorney General of India KK Venugopal declines request to initiate contempt proceedings against actor Swara Bhaskar for her alleged derogatory statement at an event in February this year.
— ANI (@ANI) August 23, 2020
23 Aug, 20 : 05:10 PM
सूत्रों का दावा- सोमवार को अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकती हैं सोनिया गांधी
सूत्रों का दावा है कि सोमवार (24 अगस्त) को कांग्रेस की बैठक में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकती हैं सोनिया गांधी।
23 Aug, 20 : 03:18 PM
CBI सुशांत सिंह के बांद्रा वाले घर पहुंची, सिद्धार्थ, नीरज, दीपेश भी साथ में
टीवी रिपोर्ट के मुताबिक CBI की टीम फिर से सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंची है। उनके साथ में सिद्धार्थ, नीरज और दीपेश सावंत भी हैं। सिद्धार्थ, नीरज और दीपेश सावंत को शनिवार को भी सुशांत के बांद्रा वाले घर में CBI की टीम लेकर गई थी।
23 Aug, 20 : 11:16 AM
राजस्थान में आज कोरोना के 697 नए मामले सामने आए हैं और 6 मौतें हुई हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 69,961 हो गई है जिसमें 950 मौतें, 54,252 रिकवरी और 14,759 सक्रिय मामले शामिल हैं। यह जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई है।
23 Aug, 20 : 07:09 AM
पश्चिम बंगाल में कोविड-19 शनिवार को 3,232 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,35,596 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि इस बीमारी से 48 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 2,737 हो गई है। बुलेटिन के अनुसार 3,088 और मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। राज्य में इस समय 27,900 मरीजों का इलाज चल रहा है।
23 Aug, 20 : 07:08 AM
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) भारत तथा विदेशों में कोविड-19 के टीके के विकास के बारे में जानकारी देने के लिए एक पोर्टल बना रहा है जिस पर अंग्रेजी के अलावा कई क्षेत्रीय भाषाओं में जानकारी दी जाएगी। आईसीएमआर में महामारी विज्ञान एवं संचारी रोग विभाग के प्रमुख समिरन पांडा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पोर्टल बनाने का उद्देश्य कोविड-19 के टीके के विकास के बारे में सारी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाना है क्योंकि अभी इस सबंध में सारी सूचनाएं बिखरी हुई हैं। उन्होंने बताया कि पोर्टल अगले हफ्ते तक शुरू हो सकता है।
23 Aug, 20 : 07:08 AM
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कुल्लू जिले के एक डॉक्टर सहित 167 लोगों के कोरोना वासरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ राज्य में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 4,896 हो गई। वहीं राज्य में कोविड-19 से एक दिन में चार और लोगों की मौत होने से हिमाचल प्रदेश में अबतक महामारी में जान गंवानों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है।
23 Aug, 20 : 07:07 AM
हरियाणा में शनिवार को कोविड-19 के 1,161 नये मरीज सामने आए जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 53,290 हो गई। वहीं इस अवधि में 12 और लोगों की कोविड-19 की वजह से मौत हो गई। राज्य में अब तक 597 लोगों की मौत संक्रमण की वजह से हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दैनिक बुलेटिन के मुताबिक तीन लोगों की मौत यमुनानगर में हुई है और यहां 157 नये मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में दो लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई। एक-एक मरीज की मौत जींद, सिरसा, झज्जर, पंचकूला, पानीपत, रोहतक और सोनीपत में हुई है। बुलेटिन के मुताबिक राज्य में 8,680 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 44,013 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में ठीक होने की दर शनिवार को 82.59 प्रतिशत तक पहुंच गई जबकि मृत्यु दर 1.12 प्रतिशत रह गई है।