Aaj Ki Taja Khabar: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की तादाद 17 लाख 52 हजार पार, 81925 एक्टिव केस
By विनीत कुमार | Updated: November 17, 2020 21:46 IST2020-11-17T07:36:30+5:302020-11-17T21:46:48+5:30

17 नवंबर: कोरोना लाइव अपडेट, ताजा खबरें
देश और दुनिया की तमाम खबरों के अपडेट समेत कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी हर जानकारी के लिए 17 नवंबर के इस Live Blog के साथ बने रह सकते हैं। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब 89 लाख के करीब हैं। साथ ही भारत में अब तक एक लाख 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौत भी कोरोना से चुकी है। राहत की बात ये है कि 82 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण से ठीक भी अब तक हुए हैं।
दूसरी और आज कई अन्य बड़ी खबरों पर भी नजर रहेगी। बिहार में नीतीश कुमार कैबिनेट की आज पहली बैठक होगी। सोमवार को नीतीश कुमार के साथ 14 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इसके अलावा मालाबार नेवल एक्सरसाइज का दूसरा फेज शुरू होगा। यह अभ्यास हिंद महासागर में 20 नवंबर तक जारी रहेगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स के वर्चुअल समिट में शामिल होंगे।
17 Nov, 20 : 09:42 PM
17 Nov, 20 : 09:03 PM
महाराष्ट्र के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे कला विषय में 77.25 प्रतिशत अंक हासिल कर डिग्री धारी बन गए हैं। शिंदे के बेटे और लोकसभा सदस्य श्रीकांत ने मंगलवार को इस बारे में बताया। श्रीकांत ने बताया कि ठाणे जिला के प्रभारी मंत्री और शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे ने अपने परिवार को सहारा देने के लिए युवावस्था में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। अब शिंदे ने यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विश्वविद्यालय से डिग्री हासिल की है। कल्याण के सांसद श्रीकांत ने मराठी में ट्वीट किया, ‘‘राज्य के शहरी विकास मंत्री और ठाणे जिला के प्रभारी मंत्री एकनाथ शिंदे साहेब ने यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विश्वविद्यालय से 77.25 प्रतिशत अंक अर्जित कर कला विषय में डिग्री हासिल की है।’’ श्रीकांत ने कहा कि उनके पिता के परिणाम से पता चलता है कि अगर लगातार मेहनत करें तो कोई भी अपने जीवन में सफल हो सकता है।
17 Nov, 20 : 08:45 PM
17 Nov, 20 : 08:45 PM
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 28 अतिरिक्त न्यायाधीशों को मंगलवार को स्थायी न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति मिली। सामान्यत: किसी भी न्यायाधीश को उनके दो साल के कार्य प्रदर्शन के आधार पर स्थायी न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया जाता है। कानून मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इलाहाबाद उच्च न्यायालय में 28 अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश बनाया गया है। न्यायाधीशों और मामलों की संख्या के लिहाज से देश में सबसे बड़े उच्च न्यायालय इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की मान्य संख्या 160 है। एक नवंबर तक की स्थिति के अनुसार इस न्यायालय में 100 न्यायाधीश ही हैं और यहां 60 न्यायाधीशों की कमी है।
17 Nov, 20 : 08:34 PM
It has been decided that #ChhathPuja can be celebrated at river banks & ponds while following all #COVID19 protocols like wearing masks & maintaining social distancing: Jharkhand CM Hemant Soren.
— ANI (@ANI) November 17, 2020
Jharkhand Govt yesterday issued an order to not permit #ChhathPuja in water bodies. pic.twitter.com/jAarvMYmEG
17 Nov, 20 : 08:33 PM
राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में तेज बढ़ोतरी के मद्देनजर निगम संचालित हिंदू राव अस्पताल में कोविड-19 के मरीजों के लिए 20 आईसीयू बेड निर्धारित किए गए हैं। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर जयप्रकाश ने मंगलवार दोपहर अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा, ‘‘संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए हिंदू राव अस्पताल में अलग से कोरोना के मरीजों के उपचार के लिए 20 आईसीयू बेड की व्यवस्था की गयी है।’’ उन्होंने कहा कि आगे बेड की संख्या और बढ़ायी जाएगी। मेयर ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम नागरिकों की सेवा के लिए सदैव तत्पर है लेकिन दिल्ली सरकार को भी निगम को कोष मुहैया कराना चाहिए। इससे पहले, दिन में सूत्रों ने कहा था कि निगम संचालित अस्पताल को फिर से कोविड-19 समर्पित अस्पताल में बदला जा सकता है। दिल्ली में निगम संचालित सबसे बड़े अस्पताल को 14 जून को कोरोना वायरस के मरीजों के उपचार के लिए निर्धारित किया गया था। उस समय शहर में संक्रमण की पहली लहर चल रही थी। इस अस्पताल में 980 बेड हैं।
17 Nov, 20 : 08:26 PM
17 Nov, 20 : 08:24 PM
कोलकाता पुलिस के एक कांस्टेबल की कोविड-19 से मंगलवार को मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अब तक कोलकाता पुलिस के 12 पुलिसकर्मी कोविड-19 से अपनी जान गंवा चुके हैं। अधिकारी ने कहा कि पंद्रह दिन पहले, कोलकाता पुलिस रिजर्व बल के कांस्टेबल कमल कृष्ण बल (53) की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई थी और आज सुबह एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। कोलकाता पुलिस ने ट्वीट किया, “कांस्टेबल कमल कृष्ण बल के असामयिक निधन पर हमें गहरा दुख है। वह रिजर्व बल में तैनात थे। वह कोविड-19 से पीड़ित हुए और महामारी से मुकाबले में अग्रिम मोर्चे पर थे।”
17 Nov, 20 : 07:55 PM
केन्या में विश्व के एकमात्र सफेद जिराफ पर जीपीएस उपकरण लगा दिया गया है ताकि उसे अवैध शिकारियों से बचाया जा सके। अपनी प्रजाति का एकमात्र जीव होने के बावजूद उसे कोई नाम नहीं दिया गया है। इशाकबिनि हिरोला कम्युनिटी कंजर्वेंसी ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि सफेद जिराफ की मादा और उनके बच्चे को मार्च में अवैध शिकारियों ने मार दिया था। जिराफ के जीन में एक विशेष प्रकार के अनुवांशिक गुण के कारण वह सफेद रंग का है। जिराफ के एक सींग पर जीपीएस उपकरण लगा दिए जाने से हर घंटे उसकी स्थिति की सूचना मिलती रहेगी।
17 Nov, 20 : 07:48 PM
राजस्थान में एक मात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू मंगलवार को चार डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 13, बीकानेर में 13.2, चूरू में 13.5, पाली में 14, बाड़मेर में 15.8 डिग्री सेल्सियस और अन्य स्थानों पर 16.1 डिग्री सेल्सियस से लेकर 19.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहने और आगामी 2—3 दिनों में रात के तापमान में गिरावट होने का अनुमान जताया है।
17 Nov, 20 : 07:34 PM
17 Nov, 20 : 07:33 PM
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मंगलवार को कहा कि भविष्य में शिवसेना, आरपीआई (ए) और भाजपा का पुनर्मिलन शिवसेना संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भाजपा की सहयोगी आरपीआई (ए) के मुखिया आठवले ने बाल ठाकरे को उनकी आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए टि्वटर पर यह टिप्पणी की। उन्होंने ट्वीट किया कि दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ने कहा, ‘‘हमने उनके (बाल ठाकरे) सपने (भगवा ताकतों और दलितों की एकता) की शिवशक्ति, भीमशक्ति, भाजपा की एकता देखी, लेकिन दुखद है कि यह बाद में टूट गई।’’ आठवले ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कार्यालय को टैग किए गए ट्वीट में कहा, ‘‘भविष्य में (शिवसेना, आरपीआई (ए) और भाजपा का) पुनर्मिलन (दिवंगत) शिवसेना प्रमुख को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।’’
17 Nov, 20 : 07:12 PM
डिंडीगुल जिले के पलानी शहर में भूमि विवाद को लेकर झगड़े के दौरान कथित तौर पर गोली लगने से घायल 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने एक दिन बाद मंगलवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि पलानी से लगभग 120 किलोमीटर दूर मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल में भर्ती सुब्रमणि की मंगलवार को मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जिले के पलानी में एक भूमि विवाद को लेकर झगड़े के दौरान 70 वर्षीय एक थिएटर मालिक ने सरेआम सुब्रमणि समेत दो व्यक्तियों को कथित तौर पर गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी नटराजन को 15 दिनों की हिरासत में भेज दिया गया है।
17 Nov, 20 : 06:32 PM
17 Nov, 20 : 06:08 PM
17 Nov, 20 : 05:20 PM
17 Nov, 20 : 05:13 PM
17 Nov, 20 : 05:12 PM
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने ‘‘गुपकर गैंग’’ टिप्पणी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर मंगलवार को पलटवार किया । मुफ्ती ने कहा कि इस तरह का बयान बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई से लोगों को ध्यान हटाने के लिए दिया गया है। महबूबा ने कहा कि ‘‘खुद को मसीहा और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को देश का दुश्मन की तरह पेशकर भारत को बांटने के भाजपा के हथकंडा का अनुमान लगाया जा सकता है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई (जैसे मुद्दों) के स्थान पर लव जेहाद, टुकड़े-टुकड़े और अब गुपकर गैंग राजनीतिक विमर्श में हावी हो गया है। ’’ पीडीपी प्रमुख ने सवाल किया कि क्या गठबंधन में चुनाव लड़ना भी अब राष्ट्रविरोधी हो गया है। उन्होंने कहा, ‘‘सत्ता की अपनी भूख में भाजपा कई गठबंधन कर सकती है लेकिन एकजुट मंच बनाकर हम किस तरह राष्ट्रीय हितों को कमजोर कर रहे हैं।’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पुरानी आदतों से छुटकारा पाना आसान नहीं होता। पहले भाजपा ने यह विमर्श चलाया कि टुकड़े टुकड़े गैंग ने भारत की संप्रभुता को धमकी दी है और अब वे ‘गुपकर गैंग’ आक्षेप से हमें राष्ट्रविरोधी साबित करना चाहते हैं।

17 Nov, 20 : 05:10 PM
देश के सक्रिय मामलों का 76% से अधिक हिस्सा 10 राज्यों से आता है। लगभग 19% सक्रिय मामले महाराष्ट्र में, 15.5% केरल में, 9% दिल्ली में, 6% से अधिक पश्चिम बंगाल में, 5% से अधिक कर्नाटक में, 5% उत्तर प्रदेश में हैं : राजेश भूषण, सचिव, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय #COVID19pic.twitter.com/IAYUSQz9dL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2020
17 Nov, 20 : 05:05 PM
रांची: BJP और छठ पूजा समिति ने कोरोना के कारण राज्य सरकार द्वारा जल निकायों में छठ पूजा प्रतिबंधित करने के आदेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "गाइडलाइंस के मद्देनज़र सनातन समाज आक्रोशित है इसलिए छठ पूजा समिति के इस विरोध प्रदर्शन में BJP का भी समर्थन है।" pic.twitter.com/XuQBXiA3Rc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2020
17 Nov, 20 : 05:04 PM
बिहार के मुख्यमंत्री और JDU प्रमुख नीतीश कुमार पटना में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। pic.twitter.com/Zzosjkj3rt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2020
17 Nov, 20 : 05:04 PM
आतंकवाद आज विश्व के सामने सबसे बड़ी समस्या है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि आतंकवादियों को समर्थन और सहायता देने वाले देशों को भी दोषी ठहराया जाए और इस समस्या का संगठित तरीके से मुकाबला किया जाए: BRICS शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/prNqDB5L7u
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2020
17 Nov, 20 : 04:05 PM
अब तक प्रदेश में 121 लाख क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। अब तक लगभग 95,500 क्विंटल मक्का भी खरीदा जा चुका है। किसानों को फसल का MSP मिले, इसकी ज़िम्मेदारी जिलाधिकारियों को दी गई है : नवनीत सहगल, उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना pic.twitter.com/nLJiTIR8m0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2020
17 Nov, 20 : 03:09 PM
भुवनेश्वर: ओडिशा विधानसभा शीतकालीन सत्र (20 नवंबर से 31 दिसंबर) शुरू होने से पहले सभी विधायकों और मंत्रियों का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। pic.twitter.com/kuxtUy0sMJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2020
17 Nov, 20 : 03:09 PM
थाना जहांगीराबाद में 15अगस्त को रेप की घटना के चलते एक आदमी को गिरफ्तार किया गया था। अभियुक्त जेल में है। अभियुक्त के चाचा व एक साथी, युवती पर समझौते के लिए दबाव बना रहे थे जिसके चलते युवती ने खुद को आग लगा ली। उसे अस्पताल रेफर किया गया। दोनों आरोपी गिरफ्तार: SSP बुलंदशहर, यूपी pic.twitter.com/un91MKw3a0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2020
17 Nov, 20 : 11:35 AM
दिल्ली: किदवई भवन में आग
दिल्लीः किदवई भवन स्थित एमटीएनएल बिल्डिंग में छठे फ्लोर पर आग लगी। दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
Delhi: Fire broke out on the sixth floor of MTNL building at Kidwai Bhawan this morning. Cooling operation underway, 15 fire tenders present. More details awaited. https://t.co/aeky7JEHDopic.twitter.com/ER2nexufeG
— ANI (@ANI) November 17, 2020
17 Nov, 20 : 09:36 AM
भारत में कोरोना के 29 हजार नए मामले
भारत में कोरोना संक्रमण के 29,164 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 449 लोगों की मौत भी कोरोना से हुई है। देश में अब कुल केस 88,74,291 हो चुके हैं। अब तक कुल 1,30,519 लोगों की जान कोरोना से जा चुकी है। देश में अब कुल ऐक्टिव केस 4,53,401 रह गए हैं। वहीं कुल 82,90,371 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं।
With 29,164 new #COVID19 infections, India's total cases rise to 88,74,291. With 449 new deaths, toll mounts to 1,30,519
— ANI (@ANI) November 17, 2020
Total active cases at 4,53,401 after a decrease of 12,077 in the last 24 hrs
Total discharged cases at 82,90,371 with 40,791 new discharges in last 24 hrs pic.twitter.com/yhSiFAw0bJ
17 Nov, 20 : 07:39 AM
बाल ठाकरे की पुण्यतिथि
महाराष्ट्र: मुंबई के शिवाजी पार्क में बाल ठाकरे की समाधि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जुटने लगे लोग। आज बाल ठाकरे की पुण्यतिथि है।
Maharashtra: People begin to arrive at #BalasahebThackeray Memorial, Shivaji Park in Mumbai to pay tribute to the Shiv Sena founder, on his death anniversary today. pic.twitter.com/kvH04meCKP
— ANI (@ANI) November 17, 2020
17 Nov, 20 : 07:39 AM
मिजोरम कोरोना अपडेट
मिजोरम में कोरोना के 48 नए मामले सामने आए हैं। कुल केस राज्य में अब 3444 हो गए हैं। इसमें 2915 डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं 5 लोगों की अब तक राज्य में कोरोना से मौत हुई है।