Aaj Ki Taja Khabar: भारी बारिश से तबाह महाराष्ट्र-कर्नाटक के CM से PM मोदी ने की बात, मदद का दिया भरोसा
By विनीत कुमार | Updated: October 16, 2020 22:07 IST2020-10-16T08:40:15+5:302020-10-16T22:07:06+5:30

16 अक्टूबर: कोरोना लाइव अपडेट, ताजा खबरें
देश और दुनिया की तमाम खबरों के अपडेट समेत कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी हर जानकारी के लिए 16 अक्टूबर के इस Live Blog के साथ बने रह सकते हैं। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब 73 लाख से ज्यादा हो गए हैं। भारत में अब तक एक लाख 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत भी कोरोना से चुकी है। राहत की बात ये है कि 64 लाख लोग संक्रमण से ठीक भी अब तक हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना मामलों की कुल संख्या अभी 73,70,469 हैं। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 8,04,528 है। दूसरी ओर 64,53,780 मरीज ठीक/डिस्चार्ज भी हो चुके हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 1,12,161 हो गई है। ये आंकड़े शुक्रवार (16 अक्टूबर) सुबह तक के हैं।
आज की अन्य खबरों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर में कई पार्टियों के एक साथ आने के बाद बदले राजनीतिक हालात के बीच आज बीजेपी की जम्मू-कश्मीर ईकाई ने पार्टी की आपात बैठक आज बुलाई है। इस बैठक में कुछ सामाजिक और धार्मिक संगठनों के नेताओं को भी बुलाया गया है। बीजेपी की कोशिश कश्मीर गठबंधन की ताकत को जवाब देने की होगी।
हाथरस गैंगरेप मामले में सीबीआई टीम की जांच जारी है। सीबीआई टीम हाथरस के उस गांव में मौजूद है जहां घटना हुई थी। हाल में हुए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के परिणाम की घोषणा आज की जाएगी। कोविड-19 महामारी के बीच 13 सितम्बर को नीट परीक्षा आयोजित की गई थी।
वहीं, खेल की दुनिया की बात करें तो आईपीएल में आज 32वां मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच अबु धाबी में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस प्वाइंट टेबल में अभी 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स चौथे स्थान पर है।
16 Oct, 20 : 09:59 PM
Spoke to Maharashtra CM Uddhav Thackeray regarding the situation arising due to flooding and heavy rain in parts of the state. My thoughts and prayers are with those sisters and brothers affected. Reiterated Centre’s support in the ongoing rescue and relief work: PM Narendra Modi pic.twitter.com/cZ6EBwX20b
— ANI (@ANI) October 16, 2020
16 Oct, 20 : 09:52 PM
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने आठ इकाइयों के बैंक खातों समेत शेयर और म्युचुअल फंड निवेश को कुर्क करने के आदेश दिए हैं। इन इकाइयों से एक करोड़ रुपये की वसूली के लिए यह आदेश दिया गया है। सेबी के परिपत्र के मुताबिक इन चूककर्ताओं में जगदीश प्रकाश बागरिया, अजय एस. बांकड़ा, तरुण कुमार ब्राह्मभट्ट, जिग्नेश ब्राह्मभट्ट, कृष्णकुमार ब्राह्मभट्ट, प्रार्थना ब्राह्मभट्ट, कुसुम ट्रेडर्स और एलनबेयर टी कंपनी लिमिटेड शामिल हैं। ये इकाइयां अपने ऊपर लगाए गए जुर्माने को भरने में विफल रही। इसके बाद सेबी ने इनसे वसूली की प्रक्रिया शुरू की है। सेबी ने 2017 से 2019 के बीच प्रतिभूति बाजार के प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए इन पर जुर्माना लगाया था। इन सभी के खिलाफ एक करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक राशि बकाया है। इसमें जुर्माने की रकम, ब्याज और वसूली लागत शामिल है।
16 Oct, 20 : 09:47 PM
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बसपा सांसद रितेश पांडे को उनके पार्टी सहयोगी श्याम सिंह यादव के स्थान पर एक संसदीय समिति का प्रमुख नियुक्त किया है। इसी तरह वाईएसआर कांग्रेस के सांसद वल्लभभाई बालासोरी को अधीनस्थ विधान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने अपनी पार्टी के रघुराम कृष्ण राजू का स्थान लिया है। राजू पिछले कुछ समय से पार्टी के रुख से इतर जाकर कुछ मुद्दे उठा रहे थे और माना जा रहा है कि वाईएसआर पार्टी के नेतृत्व से उनकी दूरी हो गई है। उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर से लोकसभा सदस्य रितेश पांडे को सभा पटल पर रखे गए पत्रों संबंधी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा दूसरी समितियों के अध्यक्ष में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भाजपा सांसद विनोद सोनकर, वीरेंद्र कुमार, सुशील कुमार सिंह और राजेंद्र अग्रवाल आगे भी आचार, आवेदन, विशेषाधिकार और सरकारी आश्वासन संबंधी स्थायी समितियों की अध्यक्षता करते रहेंगे। कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू सदन की कार्यवाही से सदस्यों की अनुपस्थिति संबंधी समिति की अध्यक्ष बने रहेंगे।
16 Oct, 20 : 09:28 PM
चुनाव आयोग (ईसी) ने शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अधिकारी मृणाल कांति दास को मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए विशेष पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया। मध्यप्रदेश के 28 विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव के लिये तीन नवंबर को मतदान होगा जबकि 10 नवंबर को मतगणना होगी। आयोग ने एक बयान में कहा कि विशेष पर्यवेक्षक के तौर पर दास को उपचुनाव के संचालन और चुनाव तैयारियों, खासकर सुरक्षा मुद्दों संबंधी तैयारी के पर्यवेक्षण का जिम्मा सौंपा गया है। मणिपुर के पुलिस महानिदेशक के तौर पर सेवानिवृत्त हुए दास को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भी विशेष पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। उससे पहले उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में त्रिपुरा और मिजोरम तथा 2019 में ही झारखंड विधानसभा चुनाव में भी विशेष पुलिस पर्यवेक्षक बनाया गया था।
16 Oct, 20 : 09:04 PM
नेपाल में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,392 नए मामले सामने आए, जिसके बाद हिमालयी देश में कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,26,137 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक अब तक 88,040 लोग इस खतरनाक वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। बुलेटिन में बताया गया कि फिलहाल 37,382 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। देश में 21 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 715 हो गई।
16 Oct, 20 : 08:40 PM
जयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की प्रदेश कार्यालय में एक बैठक हुई। भाजपा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनियां और प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने समन्वयक, प्रभारी, सह-प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में जयपुर समन्वयक केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सह-प्रभारी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, जयपुर हैरिटेज प्रभारी विधायक वासुदेव देवनानी, सह-प्रभारी प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल मौजूद रहे। वहीं पार्टी ने नगर निगम चुनाव के लिए संयोजक और सह-संयोजकों, प्रदेश मीडिया को-आर्डिनेटर की घोषणा भी शुक्रवार को की। इसके तहत जयपुर हैरिटेज में हरिहरलाल पारीक को तथा जयपुर ग्रेटर में कृष्ण मोहन शर्मा को संयोजक बनाया गया है।
16 Oct, 20 : 08:01 PM
झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से आठ और मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या 820 पहुंच गयी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस महामारी के 583 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 94,952 हो गयी। रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 87,240 लोगों को इस महामारी से ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी हैं। इसके अलावा 6,892 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इसके अनुसार इस महामारी से रांची और बोकारो में चार-चार मरीजों की मौत हो गई।
16 Oct, 20 : 07:43 PM
छात्रों का कथित तौर पर धर्मांतरण कराने में संलिप्त रहने को लेकर यहां एक पंचायत संघ के प्राथमिक विद्यालय के सहायक प्रधानाध्यापक सहित दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक उन्हें कुछ दिन पहले यह शिकायत मिली थी कि इरोड जिले के मोदाकुरीची के नजदीक स्थित प्राथमिक विद्यालय के ये दोनों शिक्षक छात्रों का एक विशेष धर्म में धर्मांतरण कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की गई और दोनों शिक्षकों को जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी बालामुरली ने निलंबित कर दिया।
16 Oct, 20 : 07:42 PM
अन्नाद्रमुक ने शुक्रवार को अपने कार्यकर्ताओं से लगातार तीसरी बार 2021 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का संकल्प लेते हुए अभी से इस दिशा में काम शुरू करने का आह्वान किया। अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले चुनाव के लिए डिजिटल माध्यम से चुनावी बिगुल फूंकते हुए पार्टी के शीर्ष नेता ओ पन्नीरसेल्वम और के. पलानीस्वामी ने कहा, “2021 हम सबके लिए बहुत महत्वपूर्ण साल होने जा रहा है।” पार्टी के स्थापना दिवस पर दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को लिखे एक पत्र में अन्नाद्रमुक के संस्थापक एम जी रामचंद्रन और पूर्व अध्यक्ष जे जयललिता को याद किया और चुनाव में जीत के लिए कठिन परिश्रम करने पर जोर दिया। पन्नीरसेल्वम पार्टी के समन्वयक और पलानीस्वामी सह-समन्वयक हैं।
16 Oct, 20 : 07:42 PM
त्रिपुरा में शुक्रवार को कोविड-19 के 162 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 29,193 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस अवधि में चार और संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो गई जिसे मिलाकर अब तक राज्य में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या 320 हो चुकी है। अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी त्रिपुरा जिले में कुल 171 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि त्रिपुरा में इस समय 3,108 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 25,742 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। वहीं, 23 मरीज दूसरे राज्यों को जा चुके हैं।
16 Oct, 20 : 06:32 PM
राजस्थान सरकार ने चुनाव ड्यूटी के दौरान कार्मिक की कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु होने पर 30 लाख रुपए आनुग्रहिक अनुदान (एक्स ग्रेशिया ग्रांट) स्वीकृत किए जाने से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 1996 के नियम 75(2) में संशोधन कर यह मंजूरी दी है। यह प्रावधान राज्य में लागू होने के बाद पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के साथ ही भविष्य में होने वाले चुनावों में ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की कोरोना वायरस से मृत्यु होने पर यह राशि उनके परिवार को दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायती राज संस्थाओं (पंच एवं सरपंच) के आम चुनाव में ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु होने की दशा में 30 लाख रुपए का आनुग्रहिक अनुदान दिए जाने के प्रावधान को राज्य में लागू किए जाने के संबंध में प्रस्ताव भेजा था।
16 Oct, 20 : 06:31 PM
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पुलिस ने मानव तस्करों के एक गिरोह से पांच बच्चों को मुक्त कराया है। गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र कुमार ने बताया कि मानव तस्करी निरोधक इकाई ने बृहस्पतिवार को महाराजगंज जिले के दो व्यक्तियों विनोद कुमार और विनोद को एक गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लटेफार्म नंबर दो से गिरफ्तार किये गये आरोपियों ने बताया कि वे पांचों बच्चों को हिसार ले जा रहे थे। कुमार ने बताया कि कोविड-19 परीक्षण के बाद बच्चों को ‘चाइल्ड लाइन’ को सौंप दिया गया जबकि आरोपियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
16 Oct, 20 : 06:31 PM
चिराग पासवान ने कहा कि मेरी पार्टी 20 साल पुरानी है, क्यों मेरी पार्टी की अपनी सोच और अपनी राय नहीं हो सकती? जितने भी BJP के वरिष्ठ नेता ये शब्द बोल रहे हैं मैं समझ रहा हूं कि सीएम इस बात को लेकर परेशान है कि LJP के अकेले चुनाव लड़ने से उनको नुकसान होने वाला है।
16 Oct, 20 : 05:47 PM
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि विवेक ओबेरॉय और संदीप सिंह के बीच कोई ड्रग कनेक्शन है। बेंगलुरु पुलिस जांच करने के लिए यहां आई है। लेकिन एनसीबी जांच नहीं कर रही है। हम दवा के कनेक्शन की जांच के लिए NCB से अनुरोध करेंगे और यदि वे नहीं करते हैं, तो मुंबई पुलिस यह करेगी।
16 Oct, 20 : 05:45 PM
Bengaluru Police have come here to probe drug connection of Vivek Oberoi & filmmaker Sandip Ssingh. But NCB is not taking up the investigation. We'll request NCB to investigate the drug connection & if they don't, Mumbai Police will do it: Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh pic.twitter.com/fXqGdub0iT
— ANI (@ANI) October 16, 2020
16 Oct, 20 : 05:22 PM
UP अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में COVID के 2610 नए मामले सामने आए हैं, 3538 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। अब प्रदेश में डिस्चार्ज हुए लोगों की कुल संख्या 4,08,083 है। रिकवरी रेट बढ़कर 90.69% हो गई है। सक्रिय मामले 35,263 हैं और कुल 6589 लोगों की मौत हो गई है।
16 Oct, 20 : 04:35 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनमें कोरोना वायरस संक्रमण का अब कोई लक्षण नहीं बचा है। हालांकि ट्रंप ने कहा कि डॉक्टरों का कहना है कि जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तो फेफड़ों में ''थोड़ा बहुत संक्रमण'' था। ट्रंप ने बृहस्पतिवार को एनबीसी पर टाउन हॉल की तर्ज पर हुए कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। वह बिना मास्क मंच पर बैठे हुए थे जबकि उसी मंच पर कई लोग एक दूसरे से दूरी बनाए हुए मास्क लगाकर बैठे थे। उनके प्रतिद्वंद्वी और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन ने इसी समय एक ऐसे ही कार्यक्रम में दूसरे टीवी नेटवर्क पर शिरकत की।
16 Oct, 20 : 04:17 PM
उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक निर्मांणाधीन मकान की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। दादरी थाने के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि कस्बा दादरी में शिव कुमार नामक व्यक्ति के एक निर्मांणाधीन मकान की दीवार गिरने से दो मजदूर मलबे में दब गए। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों की मदद से मजदूरों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
16 Oct, 20 : 03:51 PM
गंगा स्नान करने जा रही महिलाओं के समूह को एक ट्रक ने कुचल दिया जिससे तीन महिलाओं की मौत हो गयी जबकि चार अन्य महिलायें गंभीर रूप से घायल हो गयी । पुलिस सूत्रों के अनुसार जमानिया कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर मंझरिया गांव की महिलाएं शुक्रवार प्रातः गंगा स्नान के लिए समूह में निकल कर सड़क पर आकर सवारी का इंतजार कर रही थी कि इसी दौरान तेज रफतार से आते एक ट्रक ने उनको अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में ज्योति देवी (58) मीरा देवी (35) तथा किरण (16) की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य महिलायें गंभीर रूप से घायल हो गयी जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घटना के बाद लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन कर आवागमन बंद कर दिया। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता के आश्वासन के बाद धरना खत्म हुआ। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चालक को ट्रक सहित गिरफ्त में ले लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया गया है ।
16 Oct, 20 : 03:20 PM
जर्मनी में पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सात हजार नए मामले सामने आए हैं। देश के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र रॉबर्ट कॉच संस्थान ने शुक्रवार को बताया कि पिछले चौबीस घंटे में संक्रमण के 7,334 नए मामले सामने आए। इससे एक दिन पहले कोविड-19 के 6,638 मामले सामने आए थे। जर्मनी में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 3,48,000 मामले सामने आ चुके हैं और इस महामारी से 9,734 लोगों की जान जा चुकी है।
16 Oct, 20 : 02:25 PM
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोरसगुड़ा और आउटपल्ली गांव के मध्य जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। सुंदरराज ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला बल के संयुक्त दल को गस्त में रवाना किया गया था। दल जब कोरसगुड़ा और आउटपल्ली गांव के मध्य जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से एक नक्सली का शव, हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि घटना के बारे में अधिक जानकारी ली जा रही है और क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
16 Oct, 20 : 01:58 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के पंचायती राज मंत्री कपिल देव कामत के निधन पर शोक व्यक्त किया और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार के पंचायती राज मंत्री कपिल देव कामत जी के निधन से अत्यंत दुख पहुंचा है। उन्होंने गरीबों की सेवा के साथ-साथ ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रयास किए।शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों को मेरी संवेदनाएं।ओम शांति!’’ ज्ञात हो कि मधुबनी जिले के बाबूबरही से विधायक कामत कोरोना से पीड़ित थे और बीते कई दिनों से गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने पटना स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अंतिम सांस ली।
16 Oct, 20 : 01:29 PM
शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह की पंजाब के तरण तारण जिले में शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने सिंह पर उस समय हमला किया जब वह भीखीविंड गांव में अपने घर से लगे दफ्तर में थे। आरोपी मौके से फरार हो गये। सिंह (62) कई साल तक राज्य में आतंकवाद के खिलाफ बहादुरी से लड़ते रहे और आतंकवादियों ने पहले भी कई बार उन पर हमले किये थे। सिंह के भाई रंजीत सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने तरण तारण पुलिस की सिफारिश पर एक साल पहले उनका सुरक्षा घेरा वापस ले लिया था। उनका पूरा परिवार आतंकवादियों के निशाने पर रहा है। रक्षा मंत्रालय ने 1993 में सिंह को शौर्य चक्र से सम्मानित किया था। उनकी बहादुरी पर अनेक वृत्तचित्र बनाये जा चुके हैं।
16 Oct, 20 : 12:46 PM
अरूणाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री त्सेरिंग ताशी का निधन
अरूणाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री त्सेरिंग ताशी का गुरुवार रात को उनके आवास पर निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे तथा कैंसर से जूझ रहे थे। ताशी के भाई एवं राज्य के निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग झम्पा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ताशी का जन्म तवांग जिले के खिमरू गांव में हुआ था। वह 1978 में राजनीति में आए थे और 1980 में मध्यावधि चुनाव में विजयी रहे थे। ताशी के चुनाव जीतने के तुरंत बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री गेगांग अपांग ने उन्हें सरकार में मंत्री बना दिया था। तवांग को 1984 में जिले का दर्जा दिलवाने में ताशी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
16 Oct, 20 : 12:45 PM
'दिल्ली में और कॉलेज-यूनिवर्सिटी की जरूरत'
दिल्ली में और अधिक कॉलेज तथा विश्वविद्यालय खोलने की आवश्यकता है। प्रत्येक वर्ष दिल्ली में कम से कम 2.5 लाख छात्र कक्षा 12वीं की बोर्ड की परीक्षा पास करते हैं, जिनमें से केवल 1.25 लाख छात्रों को शहर के कॉलेजों में दाखिला मिलता है: अरविंद केजरीवाल
Why are the admission cut-offs so high in Delhi? It is so because there is a huge lack of colleges & universities in Delhi, while the number of students is increasing. We need many more colleges & universities here: Delhi CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/jNjF8awtN8
— ANI (@ANI) October 16, 2020
16 Oct, 20 : 11:21 AM
बिहार चुनाव: तेजस्वी का नीतीश कुमार पर हमला
तेजस्वी यादव ने कहा- नीतीश कुमार थक गए हैं और राज्य को नहीं संभाल सकते। वे विकास पर बात नहीं करना चाहते हैं। वे बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर और गरीबी पर बात नहीं करना चाहते। वे कहते हैं कि बिहार चारो ओर से जमीन से घिरा है इसलिए यहां इंडस्ट्री नहीं लर सकती, जॉब पैदा नहीं किए जा सकते हैं।
Bihar CM Nitish Kumar is tired & can not handle the state. He doesn't want to talk about development, unemployment, education, health infrastructure & poverty. He says Bihar is a landlocked state hence industries can not be set up resulting in no job creation: Tejashwi Yadav, RJD pic.twitter.com/Te6PFjX4sX
— ANI (@ANI) October 16, 2020
16 Oct, 20 : 11:14 AM
देश में कोविड-19 के 63,371 नए मामले
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 63,371 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 73,70,468 हो गई। वहीं इस खतरनाक वायरस की वजह से पिछले 24 घंटे में 895 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें
16 Oct, 20 : 11:13 AM
सौमित्र चटर्जी की हालत में सुधार
वयोवृद्ध अभिनेता सौमित्र चटर्जी की हालत में शुक्रवार को काफी सुधार हुआ है । पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। चटर्जी का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चटर्जी के ऑक्सीजन स्तर में सुधार हुआ है । साथ ही सोडियम और पोटैशियम का स्तर भी ठीक हुआ है। अभिनेता का इलाज कर रहे 15 चिकित्सकों के दल के मुख्य चिकित्सक डॉ अरिंदम कार ने कहा,‘‘ चटर्जी को कल रात अच्छी नींद आई। उन्हें बेचैनी की शिकायत थी और उसमें भी कमी आई है। ऑक्सीजन स्तर में सुधार हुआ है, साथ ही सोडियम और पोटैशियम का स्तर भी ठीक हुआ है। यह बेहद अच्छा संकेत है।’’ उन्होंने कहा,‘‘ सामान्य और नियमित जांच आज भी की जाएगी। हम ईश्वर के शुक्रगुजार हैं।’’ गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद चटर्जी को छह अक्टूबर को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को हुई जांच में उनमें संक्रमण नहीं पाया गया।
16 Oct, 20 : 09:59 AM
तेलंगाना कोरोना अपडेट
तेलंगाना में कोरोना संक्रमण के 1554 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही पिछले 24 घंटे में 1435 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं। वहीं 7 और लोगों की मौत हो गई है। राज्य में अब कुल संक्रमितो की संख्या बढ़कर 2,19,224 हो गई है। इसमें कुल 1,94,653 लोग ठीक हुए हैं जबकि 1256 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना एक्टिव मरीज 23,203 हैं।
Telangana recorded 1,554 #COVID19 cases, 1,435 recoveries and 7 deaths yesterday, taking total cases to 2,19,224 including 1,94,653 recoveries, 1,256 deaths and 23,203 active cases: State Health Department pic.twitter.com/ACMYm3A99k
— ANI (@ANI) October 16, 2020
16 Oct, 20 : 08:41 AM
पाकिस्तान ने किया पुंछ जिले में सीजफायर का उल्लंघन
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में पाकिस्तान ने आज सुबह संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। लगभग 5:15 पर पाकिस्तान ने मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार के साथ छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।
Jammu and Kashmir: Pakistan violated ceasefire in Mankote sector, of Poonch district at about 0515 hours today
— ANI (@ANI) October 16, 2020