Aaj Ki Taja Khabar: ओडिशा में इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कोई परेड नहीं होगी
By विनीत कुमार | Updated: August 11, 2020 21:35 IST2020-08-11T07:52:46+5:302020-08-11T21:35:03+5:30

11 अगस्त: कोरोना लाइव अपडेट, ताजा खबरें
देश और दुनिया की तमाम खबरों के अपडेट समेत कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी हर जानकारी के लिए 11 अगस्त के इस Live Blog के साथ बने रह सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट में आज राजस्थान में बसपा के छह विधायकों के कांग्रेस में विलय होने से संबंधित मामले में दायर याचिका पर सुनवाई है। ये सुनवाई जस्टिस अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ करेगी।
वहीं, भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब 22 लाख के पार हो गए हैं। भारत में अब तक 45 हजार से ज्यादा लोगों की मौत भी कोरोना से चुकी है। साथ ही 15 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण से ठीक भी अब तक हुए हैं।
आधिकारिक आंकड़ों की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना मामलों की कुल संख्या अभी 22,68,676 है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 6,39,929 है। दूसरी ओर 15,83,490 मरीज ठीक/डिस्चार्ज भी हो चुके हैं, जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 45,257 हो गई है। ये आंकड़े मंगलवार (11 अगस्त) सुबह तक के हैं।
इन सब के बीच शुक्रवार रात केरल के कोझिकोड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए विमान हादसे में अपनी जान गंवाने वाले पायलट कैप्टन दीपक साठे (58) का अंतिम संस्कार आज मुंबई में किया जाएगा।
देश के कई हिस्सों में जन्माष्टमी का त्योहार भी आज मनाया जा रहा है। ये त्योहार भगवान कृष्ण के जन्म के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। जगन्नाथ पुरी, बनारस और उज्जैन में कृष्ण जन्माष्टमी आज मनाई जा रही है। वहीं, मथुरा और द्वारिका में जन्माष्टमी 12 कल मनाई जाएगी। मथुरा में इस बार मंदिरों में दर्शनार्थियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा तथा वे केवल टीवी पर सीधा प्रसारण देखकर ही ठाकुर जी के दर्शन कर सकेंगे।
11 Aug, 20 : 02:33 PM
शिवराज सिंह चौहान की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्हें अस्पताल से पिछले हफ्ते छुट्टी दे दी गई थी लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें आइसोलेशन में रहने को कहा था।
मेरी #COVID19 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 11, 2020
डॉक्टर्स की सलाह पर मैं कल तक आइसोलेशन में रहूंगा।
मैं डॉक्टर्स नर्सेज़ और पूरी टीम को हृदय से धन्यवाद देता हूँ।
आप सभी शुभचिंतकों ने मेरे स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना की, इसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूंगा।
11 Aug, 20 : 01:50 PM
विकास दुबे के साथी इनामी अपराधी लालू को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने कुख्यात अपराधी विकास दुबे के साथी और 50 हजार रूपये के इनामी बदमाश बाल गोविन्द दुबे उर्फ लालू को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि लालू को चित्रकूट से गिरफ्तार किया गया है। वह बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे का साथी है। प्रवक्ता ने बताया कि लालू कानपुर नगर में चौबेपुर थानाक्षेत्र के बिकरू का ही निवासी है। उसे सोमवार को कर्वी कोतवाली क्षेत्र में खोही से कर्वी जाने वाले मार्ग पर परिक्रमा मोड़ के पास पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि लालू चित्रकूट में भेष बदलकर रह रहा है। लालू ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि बिकरू में विकास दुबे के घर दबिश देने आये पुलिस दल पर हमला करने वालों में वह भी शामिल था।
11 Aug, 20 : 01:43 PM
कोरोना पर पीएम मोदी की बैठक
मुख्यमंत्रियों से बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- हर राज्य कोरोना से उपजी स्थिति से लड़ाई लड़ रहा है। कोरोना से लड़ाई में हर राज्य की भूमिका बहुत अहम है। औसत मृत्यु दर घट रहा है और रिकवरी रेट भी हर दिन बढ़ रहा है। ये दिखाता है कि सरकार ने जो कदम उठाए हैं, वो सही दिशा में हैं।
The average fatality rate has been continuously decreasing while the recovery rate is increasing every day, this shows that measures being taken by us are in the right direction: PM Narendra Modi pic.twitter.com/k6isGjTBWK
— ANI (@ANI) August 11, 2020
11 Aug, 20 : 01:27 PM
ओडिशा में कोरोना वायरस के 1341 नए मामले सामने आए
ओडिशा में 1341 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 48 हजार से अधिक हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि संक्रमण से 10 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद राज्य में मृतक संख्या 296 हो गई है। उन्होंने बताया कि तीन-तीन मरीजों की मौत गंजम और खुर्दा जिले में जबकि एक-एक रोगी की मृत्यु सुंदरगढ़, रायगढ़, पुरी और बालेश्वर में हुई है। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा भुवनेश्वर और नबंरगपुर में भी कोरोना संक्रमित एक -एक मरीज की मौत हुई है, लेकिन उनकी मृत्यु का कारण दूसरा है। राज्य में ऐसी मौतों का आंकड़ा बढ़कर 53 हो गया है। नए मामले 29 जिलों से सामने आए हैं। नए मामलों में से 818 पृथक-वास में रखे लोगों के हैं, जबकि 523 लोग संपर्कों का पता लगाने के दौरान संक्रमित हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि सबसे ज्यादा 227 मामले गंजम से आए हैं जो राज्य का सबसे प्रभावित स्थान बना हुआ है। इसके बाद खोर्धा से 218, सुंदरगढ़ से 91 मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामले 48,796 हो गए हैं। वहीं 33,021 मरीज ठीक हो गए हैं जबकि 15,426 संक्रमित उपचाराधीन हैं। ओडिशा में सोमवार को 23,035 नमूनों की जांच हुई जो आज की तरीख तक सबसे ज्यादा है।
11 Aug, 20 : 01:19 PM
कोझिकोड विमान हादसे में शहीद हुए कैप्टन डीवी साठे का पार्थिव शरीर मुंबई में उनके घर लाया गया।
Maharashtra: Mortal remains of late Captain DV Sathe brought to his residence in Mumbai.
— ANI (@ANI) August 11, 2020
Captain Sathe was flying the #AirIndiaExpress flight which crash-landed at #Kozhikode airport on August 7. pic.twitter.com/iqMaKhseRZ
11 Aug, 20 : 01:18 PM
पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज पीएम मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में राज्य के लिए राहत पैकेज की मांग की। तमिलनाडु ने भी 712.64 करोड़ रुपये पैकेज को बढ़ाकर 3000 करोड़ रुपये करने की मांग की।
We've received Rs 512.64 crore from Centre in 2 tranches under Emergency Response&Health Systems Preparedness package out of Rs 712.64 crore allotted to state.I request this package may be stepped up to Rs 3,000 crore as my earlier request: TN CM at video conference meet with PM pic.twitter.com/oyBWBew5X0
— ANI (@ANI) August 11, 2020
11 Aug, 20 : 01:15 PM
सपा सरंक्षक मुलायम की सेहत में सुधार
पूर्व रक्षा मंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की सेहत में अब सुधार हो रहा है । मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने मंगलवार को बताया कि 80 वर्षीय मुलायम की तबियत में सुधार हो रहा है, अब वह पहले से काफी बेहतर है । यादव शुक्रवार को मूत्र नली में संक्रमण की शिकायत के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। उनको कोविड 19 रिपोर्ट निगेटिव आयी थी। कपूर ने रविवार को बताया था कि चूंकि मूत्र नली में संक्रमण का असर मुलायम के गुर्दों तक पहुंचा है लिहाजा चीजें ठीक होने के बाद ही उन्हें छुट्टी दी जाएगी। फिलहाल उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है।
11 Aug, 20 : 01:10 PM
गहलोत से मिले तीन निर्दलीय विधायक
राजस्थान में राजनीतिक घटनाक्रम के बीच तीन निर्दलीय विधायक मंगलवार सुबह यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिले। निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुडला, सुरेश टांक व खुशवीर सिंह ने मुख्यमंत्री निवास में गहलोत से मुलाकात की। मुख्यमंत्री गहलोत इसके बाद जैसलमेर पहुंचे जहां कांग्रेस व उसके समर्थक विधायक एक होटल में रुके हुए हैं।
11 Aug, 20 : 12:28 PM
विमान हादसे के प्रभावितों के लिए हेल्पलाइन नंबर
कोझिकोड में विमान हादसे के शिकार लोगों और उनके के परिवारों के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
Passengers or relatives of passengers of IX 1344 that crash-landed on August 7, may contact on any of these Air India Express helpline numbers - 0483 2719321, 0483 2719318 and 0483 2719493 at Kozhikode International Airport: Air India Express pic.twitter.com/7vdT4LuU0B
— ANI (@ANI) August 11, 2020
11 Aug, 20 : 12:22 PM
वृंदावन का इस्कॉन मंदिर सील
जन्माष्टमी के उत्सव से ठीक पहले वृंदावन के मशहूर इस्कॉन मंदिर में 22 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मामले के सामने आने के बाद खलबली मच गई है और मंदिर को सील कर दिया गया है। कोरोना संक्रमित में पुजारी भी शामिल हैं। दरअसल दो दिन पहले भी यहां दो लोग संक्रमित मिले थे। पूरी खबर पढ़ें
11 Aug, 20 : 11:39 AM
कोरोना वायरस से संक्रमित अधिवक्ता की मौत
कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और अधिवक्ता की इलाज के दौरान मौत हो गयी है। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सन्तोष कुमार ने मंगलवार को बताया कि " कोरोना वायरस संक्रमित बांदा शहर के अलीगंज के रहने वाले अधिवक्ता और समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता दिनेश शर्मा उर्फ दिन्ना (59) की कानपुर के एक अस्पताल में सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी है।" उन्होंने बताया कि "दिन्ना पांच-छह दिन पूर्व जांच में संक्रमित पाए गए थे। पहले उन्हें बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए कानपुर ले गए थे।" सीएमओ ने बताया कि "इसके चार दिन पूर्व दिन्ना के छोटे भाई जितेंद्र शर्मा की भी मौत हो चुकी है। हालांकि, मौत से दो दिन पहले जितेंद्र संक्रमण मुक्त हो चुके थे।"
11 Aug, 20 : 11:34 AM
कोरोना पर चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार, गुजरात, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना के हालात पर चर्चा कर रहे हैं। ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही है।
PM Narendra Modi holds a video conference with Chief Ministers of Andhra Pradesh, Karnataka, Tamil Nadu, West Bengal, Maharashtra, Punjab, Bihar, Gujarat, Telangana, Uttar Pradesh, to discuss corona related situation. pic.twitter.com/6ECvrGVJsS
— ANI (@ANI) August 11, 2020
11 Aug, 20 : 11:32 AM
राजस्थान: बीजेपी विधायक दल की बैठक टली
राजस्थान में आज शाम बीजेपी विधायक दल की होने वाली बैठक टाली दी गई है। ये जानकारी गुलाब चंद कटारिया ने दी। उन्होंने बताया कि अब सभी विधायकों को 13 अगस्त को 11 बजे जयपुर के बीजेपी कार्यालय में आने को कहा गया है। आज की बैठक होटल क्राउन प्लाजा में शाम 4 बजे होनी थी।
Meeting of BJP Legislature Party, which was proposed to be held at 4.00 pm today at Hotel Crown Plaza, Jaipur, is amended. All the MLAs are requested to be present at BJP Office, Jaipur on August 13 at 11.00 am: Gulab Chand Kataria, Leader of Opposition in #Rajasthan Assembly pic.twitter.com/cCxHxdBTo4
— ANI (@ANI) August 11, 2020
11 Aug, 20 : 10:38 AM
डीजीसीए ने एयर एशिया पर की कार्रवाई
सुरक्षा के मामले को लेकर डीजीसीए ने एयर एशिया के हेड ऑफ ऑपरेशन कैप्टन मनीष उप्पल और कैप्टेन मुकेश नीमा को सस्पेंड कर दिया है। एयर एशिया को 28 जून को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। ये नोटिस एक पायलट के उस आरोप पर दिया गया था जिसमें उसने एयरलाइन के सुरक्षा मानकों से समझौते का आरोप लगाया था।
DGCA (Directorate General of Civil Aviation) had issued a show cause notice to Air Asia India on 28th June, in connection with a pilot levelling allegation that the airline engages in compromising on the issue of safety. https://t.co/xxQIT2G1RS
— ANI (@ANI) August 11, 2020
11 Aug, 20 : 10:35 AM
पीएम मोदी करेंगे मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार, गुजरात, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे।
PM Narendra Modi to hold a video conference with Chief Ministers of Andhra Pradesh, Karnataka, Tamil Nadu, West Bengal, Maharashtra, Punjab, Bihar, Gujarat, Telangana, Uttar Pradesh today, to discuss corona related situation. pic.twitter.com/fOXxyK4tb2
— ANI (@ANI) August 11, 2020
11 Aug, 20 : 10:03 AM
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तीन संदिग्ध आतकंवादी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक तलाश अभियान के दौरान सेना ने तीन संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने सोमवार को कुपवाड़ा के लालपोरा क्षेत्र में संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तीन संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया और अभियान के दौरान कुछ हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए। अधिकारी ने बताया, ‘‘ एक एके राइफल, दो पिस्तौल और कुछ गोला-बारूद बरामद हुए।’’ अधिकारी ने बताया कि अभियान जारी है।
11 Aug, 20 : 09:51 AM
भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 45 हजार पार
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 53,601 नए केस मिले हैं और 871 लोगों की मौत हुई है। देश का कुल आंकड़ा 22,68,676 हो गया है, इनमें से 6,39,929 ऐक्टिव केस हैं। वहीं 15,83,490 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। अब तक 45,257 लोगों की जान जा जुकी है। भारत सरकार के अनुसार देश में 28.21 प्रतिशत ऐक्टिव केस हैं। वहीं, 69.80 % लोग ठीक हो चुके हैं और 1.99% लोगों की मौत हुई है। पूरी खबर पढ़ें
11 Aug, 20 : 09:47 AM
नागालैंड में कोविड-19 के 230 नए मामले, कुल मामले 3,000 के पार
नागालैंड में कोविड-19 के 230 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,000 के पार पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री एस. पांगन्यू फोम ने बताया कि राज्य में अब कोविड-19 के कुल 3,011 मामले हैं। मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ 828 नमूनों की जांच की गई, जिसमें से 230 संक्रमित पाए गए। इनमें से दीमापुर और कोहिमा में 104-104, मोन में 18 और पेरेन जिले में चार नए मामले सामने आए हैं।’’ एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के लिए राज्य के नोडल अधिकारी डॉ. नयन किकोन ने कहा कि नए मामलों में सशस्त्र बल के 146 कर्मी, अन्य स्थानों से लौटे 22 लोग और दो अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ एक आकलन के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस के 45.57 प्रतिशत मरीज सुरक्षा कर्मी और 36.33 प्रतिशत मरीज अन्य राज्यों से आए लोग हैं।’’ किकोन ने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 32.31 प्रतिशत है। नागालैंड में अभी कोरोना वायरस के 2,027 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 973 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं आठ संक्रमितों की मौत हो गई है। तीन मरीज दूसरे राज्य भी चले गए। राज्य का किफिरे जिला एकमात्र ऐसा जिला है जहां कोरोना वायरस का एक भी मामला नहीं है।
11 Aug, 20 : 07:58 AM
मिजोरम कोरोना अपडेट
मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 623 हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अभी 300 है।
11 Aug, 20 : 07:54 AM
कोरोना प्रभावित शहरों से फ्लाइट पर रोक
कोरोना के कारण दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, चेन्नई और अहमदाबाद से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट पर रोक 31 अगस्त तक जारी रहेगी: पश्चिम बंगाल सरकार
The suspension of flights to Kolkata from high COVID-19 prevalence cities (viz. Delhi, Mumbai, Pune, Nagpur, Chennai & Ahmedabad) will continue till 31st August: West Bengal Government pic.twitter.com/wWnTc0xQdd
— ANI (@ANI) August 11, 2020