Aaj Ki Taja Khabar: पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी ने पांच आईपीएस अधिकारियों के किए तबादले
By विनीत कुमार | Updated: September 10, 2020 22:09 IST2020-09-10T08:40:30+5:302020-09-10T22:09:18+5:30

10 सितंबर: कोरोना लाइव अपडेट, ताजा खबरें
देश और दुनिया की तमाम खबरों के अपडेट समेत कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी हर जानकारी के लिए 10 सितंबर के इस Live Blog के साथ बने रह सकते हैं। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब 44 लाख के पार हो गए हैं।
भारत में अब तक करीब 75 हजार लोगों की मौत भी कोरोना से चुकी है। साथ ही 34 लाख के ज्यादा लोग संक्रमण से ठीक भी अब तक हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना मामलों की कुल संख्या अभी 44,65,864 है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 919018 है। दूसरी ओर 3471784 मरीज ठीक/डिस्चार्ज भी हो चुके हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 75062 हो गई है। ये आंकड़े गुरुवार (10 सितंबर) सुबह तक के हैं।
आज की अन्य खबरों की बात करें तो आज भव्य समारोह के साथ पांच राफेल विमान भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल हो गए। ये उस समय हो रहा है जब भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव बना हुआ है।
पीएम नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (PMMSY) का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी इस मौके पर बिहार में मछली पालन और पशुपालन क्षेत्र से जुड़ी कुछ अन्य योजनाओं की भी शुरुआत करेंगे। गौरतलब है कि बिहार में इस साल अक्टूबर-नवम्बर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
इसके अलावा ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुईं रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की जमानत याचिका पर आज मुंबई की सेशन कोर्ट में सुनवाई होनी है। रिया को 14 दिन के लिए हिरासत में भेजा गया है। एनसीबी ने रिया और उनके भाई को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को मजिस्ट्रेट अदालत ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था।
10 Sep, 20 : 09:39 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को संगीतमय श्रद्धांजिल देने के लिए बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो की सराहना की और कहा कि उन्होंने संगीत के जरिए पूरे देश की भावनाएं प्रस्तुत कीं। मोदी ने सुप्रियो द्वारा गाए गए वीडियो गीत को टैग कर ट्वीट किया, ‘‘असाधारण प्रणब दा को दिल को छू लेने वाली श्रद्धांजलि। बाबुल सुप्रियो पूरे देश की भावना को प्रस्तुत करते हुए।’’ पश्चिम बंगाल सांसद सुप्रीयो ने यह गीत टृवीट करते हुए लिखा, ‘‘सबके प्रिय पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। टैगोर की ‘धाये जेनो मोर शोकोल भालो बाश’। प्रणब दा के पुत्र अभिजीत मुखर्जी ने इस बारे में जो विचार दिए उसके लिए उनका शुक्रिया।’’ मुखर्जी का 31 अगस्त की शाम दिल्ली के सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। उन्हें गत 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन उनके मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी। मुखर्जी 2012 से 2017 तक देश के 13वें राष्ट्रपति रहे। उन्होंने इंदिरा गांधी, पी वी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह जैसे तत्कालीन प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया। पश्चिम बंगाल में जन्में मुखर्जी को ‘चलता फिरता इनसाइक्लोपीडिया’ कहा जाता था और हर कोई उनकी याददाश्त क्षमता, तीक्ष्ण बुद्धि और मुद्दों की गहरी समझ का मुरीद था।
10 Sep, 20 : 08:50 PM
विदेश मंत्री एस जयशंकर जल्द ही अपने चीनी समकक्ष वांग यी से मास्को में वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार की शाम यह घोषणा की। नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास भारत और चीन की सेनाओं के बीच झड़प के बाद पूर्वी लद्दाख में सीमा पर तनाव के मद्देनजर दोनों विदेश मंत्रियों के बीच वार्ता होगी। विदेश मंत्री जयशंकर वार्ता के दौरान पूर्वी लद्दाख की स्थिति पर बातचीत करेंगे, यह पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि ‘‘इस मुद्दे पर चर्चा होगी।’’ जयशंकर और वांग शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में भाग लेने के लिए मास्को में है।
10 Sep, 20 : 08:50 PM
पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय बलों द्वारा संघर्ष विराम के कथित उल्लंघन को लेकर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए यहां भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को बृहस्पतिवार को तलब किया। विदेश कार्यालय ने एक बयान में दावा किया कि मंगलवार की रात को एलओसी पर बेदोरी सेक्टर में ‘‘बिना उकसावे के की गई गोलीबारी’’ में तीन नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गये। उसने दावा किया कि इस वर्ष संघर्ष विराम की 2,199 घटनाओं में 17 लोगों की मौत हुई है और 171 अन्य घायल हुए है। विदेश कार्यालय ने कहा कि भारतीय पक्ष को 2003 संघर्ष विराम समझौते का पालन करना चाहिए।
10 Sep, 20 : 08:12 PM
राज्यसभा सदस्य एम वी श्रेयमस कुमार ने बृहस्पतिवार को उच्च सदन के उपसभापति पद के लिए राजद नेता मनोज झा की उम्मीदवारी का समर्थन किया और कहा कि उनकी जीत देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए "महत्वपूर्ण" है। विपक्षी दलों ने उपसभापति पद के लिए 14 सितंबर को होने वाले चुनाव में संयुक्त रूप से राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रोफेसर मनोज झा की उम्मीदवारी को अपना समर्थन देता हूं।’’ लोकतांत्रिक जनता दल नेता कुमार ने एक बयान में कहा कि विपक्षी एकता और अपने देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए मनोज झा की उम्मीदवारी और उनकी जीत महत्वपूर्ण है। झा शुक्रवार को विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनका मुकाबला राजग उम्मीदवार और जद (यू) सदस्य हरिवंश से होगा।
10 Sep, 20 : 07:36 PM
विदेश मंत्री एस जयशंकर जल्द ही अपने चीनी समकक्ष वांग यी से मास्को में वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार की शाम यह घोषणा की। नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास भारत और चीन की सेनाओं के बीच झड़प के बाद पूर्वी लद्दाख में सीमा पर तनाव के मद्देनजर दोनों विदेश मंत्रियों के बीच वार्ता होगी। विदेश मंत्री जयशंकर वार्ता के दौरान पूर्वी लद्दाख की स्थिति पर बातचीत करेंगे, यह पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि ‘‘इस मुद्दे पर चर्चा होगी।’’ जयशंकर और वांग शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में भाग लेने के लिए मास्को में है।
10 Sep, 20 : 07:13 PM
केंद्र सरकार ने कहा है कि अमरावती में प्रधान पीठ के साथ आंध्र प्रदेश के लिए पृथक उच्च न्यायालय की स्थापना के वास्ते राष्ट्रपति के आदेश की अधिसूचना का यह अर्थ नहीं निकाला जा सकता कि सरकार ने अमरावती को प्रदेश की राजधानी घोषित करने का फैसला किया है। केंद्र सरकार ने कहा कि उच्च न्यायालय की प्रधान पीठ राज्य की राजधानी में ही हो ऐसा जरूरी नहीं है। आंध्र प्रदेश में तीन राजधानियां बनाने के राज्य सरकार के कदम को चुनौती देने वाली याचिका पर उच्च न्यायालय में दायर हलफनामे में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह बात कही। अदालत अभी विभिन्न हितधारकों की ओर से दायर रिट याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है। याचिकाओं में कहा गया है कि आंध्र प्रदेश विकेंद्रीकरण और सभी क्षेत्रों का समावेशी विकास अधिनियम 2020 को असंवैधानिक घोषित किया जाए। केंद्र सरकार ने हलफनामे के जवाब में कहा, “राज्य की राजधानी क्या होगी इस पर निर्णय लेने का अधिकार राज्य सरकार को है। केंद्र सरकार की इसमें कोई भूमिका नहीं है।”
10 Sep, 20 : 06:53 PM
स्पाइसजेट ने वंदे भारत अभियान के तहत बृहस्पतिवार को 160 भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए उड़ान का संचालन किया जोकि फिलीपीन के सेबू से चेन्नई पहुंची। एयरलाइन ने यह जानकारी दी। स्पाइसजेट ने एक विज्ञप्ति में कहा कि वह हैदराबाद में लीवर के उपचार की आवश्यकता वाले फिलीपीन के तीन नागरिकों के लिए शनिवार को मुफ्त हवाई यात्रा की भी व्यवस्था करेगा। फिलीपीन में भारत के राजदूत शंभू एस कुमारन ने कहा, '' मुझे प्रसन्नता है कि स्पाइसजेट आज सेबू से चेन्नई के लिए एक उड़ान का संचालन कर रही है और उसके बाद 12 सितंबर को सेबू से हैदराबाद और अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी जाएगी।'' कुमारन ने कहा, '' मैं दूतावास के अनुरोध के बाद मानवीय आधार पर एक लीवर प्रत्यारोपण वाले बच्चे, दानकर्ता और परिवार को मुफ्त में ले जाने के लिए स्पाइसजेट की प्रशंसा करता हूं।''
10 Sep, 20 : 06:53 PM
लकी ड्रॉ के बहाने कथित तौर पर लगभग 800 लोगों को ठगने वाले एक गिरोह में शामिल दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान उत्तम नगर निवासी सनी गोयल (28) और रोहिणी निवासी सज्जन कुमार (34) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वे दोनों 'प्राइम डील' नाम की कंपनी से जुड़े थे। वे विभिन्न राज्यों के मोबाइल फोन नंबर प्राप्त कर लोगों को फोन कर लकी ड्रॉ उपहार देने का वादा कर बुलाते थे। उसके बाद वे उनका पता और पिनकोड प्राप्त करने के बाद, उस व्यक्ति को कहते थे कि उन्हें एक पार्सल भेजा जाएगा और उन्हें इसके लिए एक निश्चित राशि का भुगतान करना होगा। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वे वादा किए गए उपहार को भेजने के बजाय, बेल्ट, बटुआ या इसी तरह की सस्ती वस्तुएं भेजते थे। पुलिस को रमेश पांडे नाम के एक व्यक्ति की शिकायत मिलने के बाद मामला प्रकाश में आया।
10 Sep, 20 : 06:51 PM
केंद्र सरकार ने कहा है कि अमरावती में प्रधान पीठ के साथ आंध्र प्रदेश के लिए पृथक उच्च न्यायालय की स्थापना के वास्ते राष्ट्रपति के आदेश की अधिसूचना का यह अर्थ नहीं निकाला जा सकता कि सरकार ने अमरावती को प्रदेश की राजधानी घोषित करने का फैसला किया है। केंद्र सरकार ने कहा कि उच्च न्यायालय की प्रधान पीठ राज्य की राजधानी में ही हो ऐसा जरूरी नहीं है। आंध्र प्रदेश में तीन राजधानियां बनाने के राज्य सरकार के कदम को चुनौती देने वाली याचिका पर उच्च न्यायालय में दायर हलफनामे में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह बात कही। अदालत अभी विभिन्न हितधारकों की ओर से दायर रिट याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है। याचिकाओं में कहा गया है कि आंध्र प्रदेश विकेंद्रीकरण और सभी क्षेत्रों का समावेशी विकास अधिनियम 2020 को असंवैधानिक घोषित किया जाए। केंद्र सरकार ने हलफनामे के जवाब में कहा, “राज्य की राजधानी क्या होगी इस पर निर्णय लेने का अधिकार राज्य सरकार को है। केंद्र सरकार की इसमें कोई भूमिका नहीं है।”
10 Sep, 20 : 06:50 PM
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में नौ पुलिसकर्मियों सहित 23 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। नौ पुलिसकर्मियों में एक महिला भी शामिल है। हमीरपुर की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्चना सोनी ने कहा कि इसके साथ ही जिले में संक्रमण के कुल मामले 708 हो गए। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 516 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि पांच लोगों की मौत हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सभी नए मरीजों को पृथकवास में रखा गया है।
10 Sep, 20 : 05:45 PM
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने राज्यों को कर्ज लेने में मदद के लिए केंद्र की ओर से ‘लेटर ऑफ कम्फर्ट’ (आश्वासन पत्र) दिए जाने के कथित प्रस्ताव को लेकर बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकारों को नकद राशि की जरूरत है और कागज के इस टुकड़े की कोई कीमत नहीं है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सरकार का कहना है कि वह राज्यों को जीएसटी मुआवजे के अंतर को पाटने के लिए 'लेटर ऑफ कम्फर्ट’ देगी ताकि वो उधार ले सके। ये सिर्फ कागज के टुकड़े पर बेवकूफ बनाने वाले शब्द हैं, जिनकी कोई कीमत नहीं है।’’ पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘राज्यों को नकद राशि की जरूरत है। केवल केंद्र सरकार के पास संसाधनों को बढ़ाने और राज्यों को जीएसटी मुआवजे में कमी का भुगतान करने के लिए कई विकल्प और लचीलापन है।’’ उन्होने दावा किया, ‘‘ यदि राज्यों को उधार लेने के लिए मजबूर किया जाता है, तो उन राज्यों द्वारा पूंजीगत व्यय पर कुल्हाड़ी मारना होगा, जो पहले से ही कटौती की मार झेल रहे हैं।’’
10 Sep, 20 : 05:44 PM
बंबई उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र सरकार से पूछा कि उसकी कोविड-19 महामारी के मद्देनजर उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को कब तक प्रतिबंधित रखने की योजना है। अदालत मुंबई में वकीलों को लोकल ट्रेन सेवाओं से यात्रा करने की अनुमति देने संबंधी एक याचिका और उससे संबंधित अन्य आवेदनों पर सुनवाई कर रही थी। लोकल ट्रेन सेवाएं नियमित रूप से बहाल करने की फिलहाल कोई योजना नहीं होने की राज्य सरकार की दलील का जिक्र करते हुए मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, ‘‘हमें अब वायरस के साथ ही रहना होगा। यह कब तक चलेगा? छह महीने हो गये।’’ याचिकाकर्ताओं के वकील श्याम देवानी तथा उदय वारुंजीकर ने बृहस्पतिवार को अदालत से अनुरोध किया कि राज्य सरकार को वकीलों को लोकल ट्रेनों से यात्रा की इजाजत देने का निर्देश दिया जाए।
10 Sep, 20 : 05:40 PM
सरकार ने बिहार में 971 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी। यह राष्ट्रीय राजमार्ग- 80 पर 120 किलोमीटर लंबी परियोजना है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सरकार ने 120 किलोमीटर लंबी मुंगेर-भागलपुर-त्रिपेटी-कहलगांव खंड पर कंक्रीट सड़क निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मंत्रालय ने कहा कि मुंगेर-भागलपुर दो लेन की परियोजना होगी। बीच-बीच में कुछ खंडों पर यह चार लेन की भी होगी। बयान में कहा गया है कि राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस सड़क पर अगले तीन महीने में काम शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क की मरम्मत के लिए तत्काल 20 करोड़ रुपये भी जारी किए।
10 Sep, 20 : 04:30 PM
राजस्थान के झालावाड़ जिले में उजड़ नदी में नहाते समय दो नाबालिग बहनें डूब गईं। दोनों लड़कियां रिश्ते में बहनें थीं। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार को दोपहर की है। दोनों के शव रात को नदी से बाहर निकाले गए। दोनों को तैरना आता था। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सुनीता (14) और लक्ष्मीबाई (13) के तौर पर हुई है। दोनों झालावाड़ के बरोदिया गांव की रहने वाली थीं। पुलिस ने एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव बृहस्पतिवार सुबह परिवार को सौंप दिए गए। अप्राकृतिक मौत का एक मामला दर्ज किया गया है।
10 Sep, 20 : 04:01 PM
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास तीन सेक्टरों के अग्रिम क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को पकिस्तानी सेना की ओर से गोलीबारी और गोलाबारी की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना से इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। प्रवक्ता ने कहा, “आज सुबह लगभग साढ़े पांच बजे, पूर्वाह्न 11 बजकर 45 मिनट पर और अपराह्न 12 बजकर 15 मिनट पर पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पास मनकोट, देगवार और मेंढर सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे।” राजौरी के केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास दो सितंबर को पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया था जिसमें भारतीय सेना के एक जूनियर कमीशन अधिकारी शहीद हो गए थे।
10 Sep, 20 : 03:50 PM
दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार में 19 वर्षीय एक युवक ने पड़ोसी के बड़े भाई पर कथित तौर पर चाकू से वार किया। पीड़ित व्यक्ति ने अपने भाई और आरोपी के बीच हो रहे झगड़े में बीच-बचाव किया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि 25 वर्षीय गौरव कुमार का इलाज बत्रा अस्पताल में चल रहा है। यह घटना बुधवार शाम की है। व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने बताया कि कुमार के छोटे भाई और आरोपी आकाश के बीच झगड़ा शुरू हो गया, जिस पर कुमार ने बीच-बचाव किया और दोनों को शांत कराया। उनके बीच-बचाव से नाराज आकाश बाद में अपने दोस्तों के साथ आया और कुमार पर पीछे से चाकू से वार कर दिया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की सबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। ठाकुर ने बताया कि इस मामले में एक किशोर को भी गिरफ्तार किया गया है।
10 Sep, 20 : 03:20 PM
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि 12 सितंबर को राज्यव्यापी पूर्ण लॉकडाउन राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में बैठने वाले छात्रों के हित में वापस ले लिया गया है। बनर्जी ने कहा कि यह निर्णय 13 सितम्बर को होने वाली अखिल भारतीय परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के केंद्रों तक उनके सफर को सुगम बनाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि हालांकि पूर्ण लॉकडाउन शुक्रवार को लागू किया जाएगा जिसकी घोषणा पूर्व में की गई थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शुरुआत में 11 और 12 सितम्बर को राज्य में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को छात्र समुदाय की ओर से 12 सितम्बर को लॉकडाउन हटाने के बारे में कई अनुरोध प्राप्त हुए थे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उनके हित को ध्यान में रखते हुए, 11 सितम्बर को राज्यव्यापी लॉकडाउन को बरकरार रखते हुए इसे 12 सितम्बर को रद्द करने का निर्णय किया गया है ताकि छात्र 13 तारीख को बिना किसी आशंका या चिंता के परीक्षा में शामिल हो सकें।’’ बनर्जी ने साथ ही मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को शुभकामनाएं भी दीं।
10 Sep, 20 : 03:19 PM
हिमाचल प्रदेश के एक मंत्री ने विधानसभा को बृहस्पतिवार को सूचित किया कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान 4.53 लाख से अधिक लोग राज्य लौटे। किशोरी लाल (अन्नी) और विनोद कुमार (नचान) के प्रश्नों के लिखित जवाब में जल शक्ति मंत्री ने कहा कि कोविड ई-पास मिलने के बाद 25 अप्रैल से सात सितंबर के बीच करीब 4,53,707 लोग हिमाचल प्रदेश लौटे। जवाब में बताया गया कि राज्य सरकार अपने खर्च पर विशेष रेलगाड़ियों और बसों से 14,428 लोगों को हिमाचल प्रदेश लेकर आई। एक व्यक्ति को हवाई जहाज से घर लाया गया। घर लौटे कुल लोगों में से 23,892 लोग बिलासपुर जिले से, 31,404 चंबा से, 31,932 हमीरपुर से, कांगड़ा से 1,40,741, किन्नौर से 5,021, कुल्लु से 35,926, लाहौल और स्पीति से 519, मंडी से 25,019, शिमला से 34,744, सिरमौर से 29,895, 81,013 सोलन से और 13,601 लोग उना से हैं।
10 Sep, 20 : 03:08 PM
पाकिस्तान की जियारत पहाड़ी में संगमरमर की एक खदान ढहने की घटना में घायल हुए चार और लोगों की मौत के बाद इस हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या 26 हो गई। वहीं लापता सात लोगों की तलाश अब भी जारी है। मीडिया की खबरों में अधिकारियों हवाले से कहा गया कि सोमवार रात हुए हादसे में चार और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 26 हो गई। मृतकों में अधिकतर खनिक हैं। समाचार पत्र ‘डॉन’ की खबर के अनुसार, हादसे के समय खदान में करीब 45 लोग थे। ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने प्रांतीय श्रम मंत्री के. पी. शौकत यूसुफजई के हवाले से अपनी खबर में कहा कि अभी तक 21 शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। वहीं सात लोग अब भी लापता हैं। इस बीच, खैबर पख्तूनख्वा प्रशासन ने मारे गए लोगों के परिवार वालों को नौ-नौ लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। हादसा सोमवार रात को हुआ था। मुख्यमंत्री मेहमूद खान ने बुधवार को कहा कि मृतकों के परिवार को नौ-नौ लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
10 Sep, 20 : 03:08 PM
त्रिपुरा में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 535 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 17,274 हो गए। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के छह और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 167 पर पहुंच गई। अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी कोविड-19 के 7,092 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 9,993 मरीज ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब तक त्रिपुरा में 3,13,819 नमूनों की कोरोना वायरस जांच हो चुकी है।
10 Sep, 20 : 02:38 PM
मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उन्होंने यह जानकारी ट्विटर पर साझा की। पेडनेकर ने कहा कि त्वरित एंटीजन जांच रिपोर्ट में संक्रमित होने की पुष्टि हुई है लेकिन उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, '' मुझ में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं। इसलिए डॉक्टरों की सलाह के बाद मैंने खुद को पृथक-वास में रखा है। '' उन्होंने लोगों से अपील की है कि उनके संपर्क में जो भी आए हैं, वे जरूरी एहतियाती कदम उठाएं।
10 Sep, 20 : 02:28 PM
भारत और जापान ने दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच आपूर्ति एवं सेवाओं के आदान-प्रदान के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि रक्षा सचिव अजय कुमार और जापानी राजदूत सुजुकी सतोशी ने बुधवार को इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। अधिकारी ने बताया कि इस समझौते में निकट सहयोग के लिए रूपरेखा बनाने, सूचना के आदान-प्रदान और दोनों देशों के सशस्त्र बलों द्वारा एक-दूसरे की सैन्य सुविधाओं के इस्तेमाल की बात की गई है। उन्होंने कहा, ‘‘यह समझौता भारत और जापान के सशस्त्र बलों के बीच द्विपक्षीय प्रशिक्षण गतिविधियों के साथ ही सेवाओं और आपूर्तियों के आदान-प्रदान के लिए निकट सहयोग की रूपरेखा को सक्षम बनाता है।’’
10 Sep, 20 : 02:12 PM
कर्नाटक के पशुपालन मंत्री प्रभु चव्हाण कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मंत्री के वाहन चालक, सुरक्षाकर्मी और निजी सहायक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद चव्हाण ने बुधवार को अपनी जांच करवाई। अधिकारियों ने बताया कि चव्हाण घर पर पृथक-वास में हैं। मंत्री के कार्यालय की ओर से अनुरोध किया गया है कि जो भी हाल के दिनों में उनके संपर्क में आए हैं, वे एहतियात बरतें और अपनी जांच करवा लें।
10 Sep, 20 : 02:11 PM
उत्तराखंड के गन्ना किसानों के बकाया भुगतान के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 193.24 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चीनी मिलों द्वारा गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान न किये जाने के कारण कृषकों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था जिसके बाद यह धनराशि स्वीकृत की गयी है । मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना किसानों के व्यापक हित में स्वीकृत की जा रही रकम से उनके भुगतान की समस्या का समाधान हो जायेगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि राज्य की सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों को गन्ना किसानों को समय पर भुगतान करने के लिए अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ करने पर ध्यान देना होगा ताकि भविष्य में उनके स्तर पर ही किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना उत्पादन से किसानों की आय बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए ।
10 Sep, 20 : 01:40 PM
पाकिस्तान की जियारत पहाड़ी में संगमरमर की एक खदान ढहने की घटना में घायल हुए चार और लोगों की मौत के बाद इस हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या 26 हो गई। खैबर पख्तूनख्वा प्रशासन ने मारे गए लोगों के परिवार वालों को नौ-नौ लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। हादसा सोमवार रात को हुआ था। मुख्यमंत्री मेहमूद खान ने बुधवार को कहा कि मृतकों के परिवार को नौ-नौ लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। मृतकों में अधिकतर खनिक शामिल हैं।
10 Sep, 20 : 01:39 PM
बीएसएफ ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिये तस्करी कर लाई जा रहीं 'टोके गेको' प्रजाति की 14 छिपकलियां पकड़ी हैं। अधिकारियों ने बताया कि दुर्लभ प्रजातियों की इन छिपकलियों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत सात करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने परगुमटी सीमा चौकी पर एक व्यक्ति को देखा। जैसे ही उन्होंने उस व्यक्ति का पीछा करना शुरू किया, वह छिपकलियों से भरा प्लास्टिक का थैला छोड़कर भाग गया। अधिकारियों ने कहा कि छिपकलियां वन्यजीव विभाग को सौंप दी गई हैं। ये छिपलियां पेड़ पर रहती हैं और एशिया तथा प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में पाई जाती हैं। वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत इन छिपकलियों को रखना या इनका व्यापार करना अवैध है। 'टोके गेको' छिपकलियों का इस्तेमाल पारंपरिक औषधियां बनाने में किया जाता है।
10 Sep, 20 : 01:07 PM
राज्य सभा: मनोज झा विपक्ष की तरफ से उम्मीदवार
राज्य सभा के उपसभापति के लिए RJD के मनोज झा विपक्ष की तरफ से उम्मीदवार होंगे।
10 Sep, 20 : 12:30 PM
पाकिस्तान में कोविड-19 के 441 नए मामले
पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 441 नए रोगियों के सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 2,99,855 हो गए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि अब तक 2,87,950 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जिनमें से 1,444 लोगों को पिछले 24 घंटे में ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान छह और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 6,365 हो गई। वहीं, करीब 550 मरीजों की हालत नाजुक है। देश में अभी 5,540 मरीजों को इलाज जारी है। मंत्रालय के अनुसार सिंध में अभी तक 1,31,115 मामले, पंजाब में 97,461, खैबर-पख्तूनख्वा में 36,755, इस्लामाबाद में 15,804, बलूचिस्तान में 13,227, गिलगित-बाल्तिस्तान में 3,137 और पीओके में 2,356 मामले सामने आये हैं। देश में अब तक कोविड-19 के कुल 2,850,121 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 25,081 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई।
10 Sep, 20 : 12:29 PM
ओडिशा कोरोना अपडेट
ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 3,991 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1.39 लाख के पार हुई, 11 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 591 हुई: अधिकारी।
10 Sep, 20 : 11:51 AM
राफेल का भारतीय वायुसेना में शामिल होना भारत और फ्रांस के बीच मजबूत रिश्तों को भी दिखाता है। दोनों के बीच रणनीतिक साझेदारी और मजबूत हुई है: राजनाथ सिंह
The induction of Rafale into IAF also represents the strong ties between India and France. The strategic ties between our two countries have also strengthened: Defence Minister Rajnath Singh at Ambala airbase pic.twitter.com/vmYfzu5Gi1
— ANI (@ANI) September 10, 2020
10 Sep, 20 : 11:02 AM
अंबाला एयरबेस पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक तौर पर पांच लड़ाकू विमान शामिल हो गए। सर्वधर्म पूजा के बाद राफेल लड़ाकू विमानों ने फ्लाइपास्ट किया।
#WATCH Rafale fighter aircraft flying at low-speed during an air display at Indian Air Force base in Ambala pic.twitter.com/8UhgbROzRN
— ANI (@ANI) September 10, 2020
10 Sep, 20 : 10:37 AM
अंबाला एयरबेस पर सर्वधर्म पूजा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली राफेल इंडक्शन सेरोमनी में पारंपरिक सर्वधर्म पूजा कार्यक्रम में हुए शामिल। राफेल लड़ाकू विमान अब से थोड़ी देर में औपचारिक तौर पर भारतीय वायुसेना का हिस्सा बन जाएगा।
#WATCH Defence Minister Rajnath Singh and Minister of the Armed Forces of France Florence Parly, witness the traditional 'Sarva Dharma Puja' at the Rafale induction ceremony, at Ambala airbase pic.twitter.com/0z74ECflJd
— ANI (@ANI) September 10, 2020
10 Sep, 20 : 10:20 AM
अंबाला एयरबेस पहुंचे रक्षा मंत्री
हरियाणा: कुछ देर में राफेल वायुसेना में शामिल हो जाएगा। अंबाला एयरबेस पर इस वक्त राफेल के औपचारिक तौर पर वायुसेना में शामिल होने का भव्य कार्यक्रम चल जारी है। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शिरकत कर रहे हैं। साथ में फ्रांस की रक्षा मंत्री भी मौजूद हैं। राफेल लड़ाकू विमानों को 17 स्कवॉड्रन 'गोल्डन ऐरोज' में शामिल किया जाएगा।
Haryana: Defence Minister Rajnath Singh and Minister of the Armed Forces of France Florence Parly arrive at the Indian Air Force Station, Ambala, for the #Rafale induction ceremony pic.twitter.com/2aRP2ZpH9a
— ANI (@ANI) September 10, 2020
10 Sep, 20 : 10:06 AM
भारत में कोरोना के मामले 44 लाख के पार
पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में कोरोना संक्रमण के 95735 नए मामले सामने आए हैं, जोकि अबतक एक दिन में आने वाले सबसे ज्यादा मामले हैं। इसी के साथ देश में कोरोना के 44 लाख से अधिक मामले हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में 1172 मरीजों की मौत हुई है। पूरी खबर पढ़ें
10 Sep, 20 : 09:52 AM
पाकिस्तान खदान हादसा: मृतक संख्या 26 हुई
पाकिस्तान की जियारत पहाड़ी में संगमरमर की एक खदान ढहने की घटना में घायल हुए चार और लोगों की मौत के बाद इस हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या 26 हो गई। खैबर पख्तूनख्वा प्रशासन ने मारे गए लोगों के परिवार वालों को नौ-नौ लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। हादसा सोमवार रात को हुआ था। मुख्यमंत्री मेहमूद खान ने बुधवार को कहा कि मृतकों के परिवार को नौ-नौ लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। मृतकों में अधिकतर खनिक शामिल हैं।
10 Sep, 20 : 09:36 AM
अंबाला के लिए निकले राजनाथ सिंह
राफेल इंडक्शन सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए अंबाला के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रवाना हो चुके हैं। उनके साथ फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली भी मौजूद हैं।
Delhi: Defence Minister Rajnath Singh and Florence Parly, Minister of Armed Forces of France, leave for Ambala to take part in Rafale induction ceremony pic.twitter.com/EfNOTYQXOC
— ANI (@ANI) September 10, 2020
10 Sep, 20 : 09:33 AM
फ्रांस की रक्षा मंत्री से मिले राजनाथ सिंह
अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस से आई अपनी समकक्ष फ्लोरेंस पार्ली से मुलाकात की है। फ्रांस से आए पांच राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायु सेना में आज शामिल होंगे। ये कार्यक्रम अंबाला में होगा।
Defence Minister Rajnath Singh meets Florence Parly, Minister of Armed Forces of France, at Palam Air Force Station before leaving for Ambala: Defence Minister's Office pic.twitter.com/3J392RD6xT
— ANI (@ANI) September 10, 2020
10 Sep, 20 : 09:26 AM
भारत में कोरोना टेस्ट
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार भारत में अब तक कोरोना को लेकर 5,29,34, 433 सैंपल की जांच हुई है। ये आंकड़े 9 सितंबर तक के हैं। इसमें कल यानी बुधवार को ही 11, 29,756 सैंपल की जांच हुई।
The total number of samples tested up to 9th September is 5,29,34, 433 including 11, 29,756 samples tested yesterday: Indian Council of Medical Research
— ANI (@ANI) September 10, 2020
10 Sep, 20 : 08:43 AM
राफेल लड़ाकू विमान आज वायुसेना में होगा शामिल
फ्रांस से आए 5 लड़ाकू विमान आज औपचारिक तौर पर भारतीय वायुसेना में शामिल हो जाएंगे। अंबाला में ये समारोह होगा। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद होंगे। साथ ही फ्रांस के रक्षा मंत्री भी भारत पहुंचे हैं।
10 Sep, 20 : 08:41 AM
लद्दाख में कोरोना के 40 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 41 लोग इस बीमारी से ठीक भी हो चुके हैं।
Ladakh reports 40 new #COVID19 cases;
— ANI (@ANI) September 10, 2020
41 patients cured and discharged: Department of Information & Public Relations Leh, Ladakh pic.twitter.com/y8KqhlaPA5