Aaj Ki Taja Khabar: मणिपुरः विधानसभा में फेकी गईं कुर्सियां, स्पीकर के खिलाफ कांग्रेस विधायकों कर रहे प्रदर्शन
By विनीत कुमार | Updated: August 10, 2020 22:12 IST2020-08-10T08:30:11+5:302020-08-10T22:12:17+5:30

10 अगस्त: कोरोना लाइव अपडेट, ताजा खबरें
देश और दुनिया की तमाम खबरों के अपडेट समेत कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी हर जानकारी के लिए 10 अगस्त के इस Live Blog के साथ बने रह सकते हैं। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब 22 लाख के पार हो गए हैं। भारत में अब तक 44 हजार से ज्यादा लोगों की मौत भी कोरोना से चुकी है। साथ ही 15 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण से ठीक भी अब तक हुए हैं।
आधिकारिक आंकड़ों की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना मामलों की कुल संख्या अभी 22,15,075 है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 6,34,945 है। दूसरी ओर 15,35,744 मरीज ठीक/डिस्चार्ज भी हो चुके हैं, जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 44,386 हो गई है। ये आंकड़े सोमवार (10 अगस्त) सुबह तक के हैं।
इन सब के बीच शुक्रवार रात केरल के कोझिकोड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए विमान हादसे के बाद बचाव कार्य में लगे लोगों को क्वारंटीन किया गया है। केरल सरकार की ओर से इस बार में पहले ही घोषणा कर दी गई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चेन्नई और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के बीच सबमेरीन केबल प्रणाली का उद्घाटन करेंगे जिससे यहां बेहतर संर्पक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इस प्रणाली के तहत दो स्थानों के बीच दूरसंचार सिग्नलों के आदान-प्रदान के लिए समुद्र में केबल बिछायी जाती है।
वहीं, सुशांत सिंह राजपूत मामले के बाद विवादों में आईं रिया चक्रवर्ती आज एक बार फिर ईडी के सामने पेश हो सकती हैं। ईडी ने रिया और उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को फिर सोमवार को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए सम्मन जारी किया गया है। सात अगस्त को भी ईडी ने रिया से करीब आठ घंटे तक पूछताछ की थी। वहीं, शनिवार को भी ईडी ने रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती से करीब 18 घंटे तक पूछताछ की।
साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज ‘आत्मनिर्भर भारत सप्ताह’ की शुरुआत करेंगे। रक्षा मंत्री कार्यालय ने रविवार देर रात ट्वीट कर कहा कि कार्यक्रम का आयोजन दिन में साढ़े तीन बजे होगा।
10 Aug, 20 : 09:29 PM
प्रयागराज जिले में सोमवार को कोविड-19 के 236 नए मामले सामने आए जिससे यहां कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 4,270 हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जीएस बाजपेयी ने बताया कि जिले में सोमवार को कोविड-19 के 236 नए मामले सामने आए जिससे यहां कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 4,270 हो गई है। उन्होंने बताया कि आज 101 व्यक्तियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अभी तक 1,965 व्यक्तियों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस समय 1,720 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि आज तीन व्यक्तियों की कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु हो गई जिससे महामारी से मरने वालों की कुल संख्या यहां 78 हो गई है।
10 Aug, 20 : 09:01 PM
कांग्रेस के बागी विधायक भंवरलाल शर्मा ने सोमवार को यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। शर्मा कांग्रेस के उन 19 विधायकों में से हैं जो गहलोत के नेतृत्व से नाराजगी जताते हुए बागी हो गए थे और कई दिनों से हरियाणा के रिजॉर्ट में रुके हुए थे। शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री गहलोत से मिला। यह आंतरिक मामला था जिसे अब सुलझा लिया गया है। पार्टी या मुख्यमंत्री से मेरी कोई नाराजगी नहीं है। विकास के काम का मुद्दा था। मुख्यमंत्री ने आश्वसत किया कि काम होंगे।’’ उन्होंने कहा कि बाकी बागी कांग्रेस नेता भी आएंगे और चीजें मंगलवार तक साफ हो जांएगी। उल्लेखनीय है कि शर्मा 13 जुलाई से सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखे थे और माना यही जा रहा था कि वह पायलट खेमे के विधायकों के साथ हरियाणा के रिजॉर्ट में थे। विवादास्पद ऑडियो टेप मामले में शर्मा के खिलाफ राज्य सरकार को गिराने के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप का मामला भी है जिसकी जांच फिलहाल एसीबी द्वारा की जा रही है।
10 Aug, 20 : 08:21 PM
यूनान के प्रधानमंत्री सरकार की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने वाले हैं। इससे पहले तुर्की ने घोषणा की कि उसका अनुसंधान जहाज साइप्रस और यूनान के बीच पूर्व भूमध्यसागर क्षेत्र में अन्वेषण संबंधी ड्रिलिंग करने जाएगा। यूनान सरकार की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक सोमवार को ही होने वाली है। उसमें प्रधानमंत्री के अलावा विदेश मंत्री एवं रक्षा मंत्री हैं। तुर्की ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा संदेश जारी कर घोषणा की है कि उसके अनुसंधान जहाज ओरूक रीस और दो सहायक पोत जहां सोमवार से 23 अगस्त तक अन्वेषण संबंधी ड्रिलिंग करेंगे। तुर्की के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री फातिह डोनमेज ने सोमवार को कहा कि ओरूक रीस तुर्की के दक्षिण तट से अपने अभियान संबंधी क्षेत्र में पहुंच चुका है। इस क्षेत्र में ड्रिलिंग अधिकारों और समुद्री सीमा को लेकर हाल के महीने में तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है।
10 Aug, 20 : 08:20 PM
कर्नाटक के उडुपी के जिला अस्पताल के निकट एक कूड़ेदान से एक नवजात बच्ची मिली है । पुलिस सूत्रों ने बताया कि यहां से 55 किलोमीटर दूर सोमवार की सुबह यह बच्ची मिली है । पुलिस ने बताया कि स्थानीय निकाय के कर्मचारियों ने इस बच्ची को देखा । इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है । सूत्रों ने बताया कि बच्ची की स्थिति स्थिर है । इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और उस व्यक्ति की तलाश की जा रही है जिसने बच्ची को यहां छोड़ा है । पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ।
10 Aug, 20 : 07:27 PM
मध्य कोलकाता के पोलोक स्ट्रीट इलाके में सोमवार शाम करीब 5 बजकर 25 मिनट पर बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जी+5 भवन में लगी आग को बुझाने के लिये दमकल की 10 गाड़ियां भेजी गई हैं। इस भवन में कई कार्यालय हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भवन खाली था। उन्होंने कहा, ''हमारे अधिकारी आग बुझाने के लिये एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं ताकि आग आसपास की इमारतों में न फैले।''
10 Aug, 20 : 07:16 PM
महाराष्ट्र में राज्य सरकार ने सोमवार को कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए, जिनमें महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं उपाध्यक्ष मिलिंद म्हैसकर भी शामिल हैं। एक सरकारी आदेश के मुताबिक, म्हैसकर वन विभाग के प्रधान सचिव का पदभार ग्रहण करेंगे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव संजय खंदारे को महाराष्ट्र स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड का नया अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। औरंगाबाद के जिलाधिकारी उदय चौधरी को मंत्रालय में बतौर उप सचिव (मुख्य सचिव कार्यालय) तैनात किया गया है। इसी तरह, जलस्वराज परियोजना प्रबंधक (नवी मुंबई) एए गुलहाने का तबादला चंद्रपुर जिलाधिकारी के पद पर किया गया है।
10 Aug, 20 : 04:32 PM
उत्तरी दिल्ली में एक तेज रफ्तार कार ने पुलिस के गश्त वाले वाहन को टक्कर मार दी। घटना में एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई तथा दूसरा जख्मी हो गया। कार का चालक शराब के नशे में था। एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि गश्त वाला वाहन पलट गया और हेड कांस्टेबल वजीर सिंह (50) उसमें फंस गए। अधिकारी ने बताया कि तुषार गुप्ता (19) अपने दोस्त से मिलकर घर लौट रहा था,तभी रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे खालसा कॉलेज के पास उसकी होंडा सिटी की गश्ती वाहन से टक्कर हो गई। उत्तर दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मोनिका भारद्वाज ने बताया कि वाहन चला रहे कांस्टेबल अमित ने लोगों की मदद से वजीर सिंह को गाड़ी से बाहर निकाला तथा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में सिंह ने दम तोड़ दिया। भारद्वाज ने बताया कि अमित को भी चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे गई है। डीसीपी ने बताया कि गुप्ता कॉलेज छात्र है और मॉडल टाउन इलाके में रहता है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टरों ने गुप्ता के घटना के समय शराब के नशे में होने की पुष्टि की है। डीसीपी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या), 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना) और 337 (जीवन को खतरे में डालने वाले कार्य से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया है।
10 Aug, 20 : 04:20 PM
उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह कोविड-19 से मुक्त होने और पृथक-वास में समय बिताने के बाद सोमवार को काम पर वापस आ गए। सिंह ने आज पीटीआई-भाषा से कहा, ''मैं अब ठीक हूं, बृहस्पतिवार को मुझे कोविड-19 मुक्त बताया गया। उसके बाद मैं पांच दिन पृथक-वास में रहा। आज मैं अपने कार्यालय आ गया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक में शामिल हुआ।'' स्वास्थ्य मंत्री गत 24 जुलाई को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। सिंह के स्वस्थ होने के बाद प्रदेश सरकार को कुछ राहत मिली है क्योंकि पिछले सप्ताह दो अगस्त को राज्य की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण (62) का कोविड-19 से निधन हो गया था । राज्य के एक अन्य मंत्री ब्रजेश पाठक भी कोविड-19 से पीड़ित हैं और नौ अगस्त को उन्हें संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था।
10 Aug, 20 : 04:15 PM
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि कोझिकोड विमान हादसे के बाद मिले संवेदना संदेश बहुत सराहनीय हैं और ये मुश्किल के इस समय में ताकत के स्रोत हैं। उल्लेखनीय है कि श्रीलंका, पाकिस्तान, भूटान, नेपाल, मलेशिया, मालदीव और अन्य देशों के नेताओं ने एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर शोक व्यक्त किया था और इस हादसे में मारे गए 18 लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई थी। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के राजदूतों ने भी कहा था कि वे इस हादसे की खबर सुनकर दुखी हैं। जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘कोझिकोड विमान हादसे को लेकर भेजे गए संवेदना संदेशों की बहुत ही सराहना करता हूं। इस तरह का समर्थन मुश्किल समय में ताकत का स्रोत है।’’ इसके साथ ही उन्होंने भूटान, श्रीलंका आदि देशों के विदेश मंत्रियों को टैग किया है। गौरतलब है कि दुबई से आ रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान शुक्रवार रात कोझिकोड हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान रनवे से फिसलकर 35 फुट खाई में गिर गया था जिससे विमान के दो टुकड़े हो गए और पायलट सहित 18 लोगों की मौत हो गई। विमान में चालक दल के छह सदस्यों सहित 190 लोग सवार थे।
10 Aug, 20 : 04:14 PM
अफगानिस्तान की सीमा से लगे एक पाकिस्तानी नगर के बाजार में सोमवार को हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के अनुसार यह विस्फोट बलूचिस्तान प्रांत के चमन नगर में हाजी निदा बाजार में हुआ। पुलिस ने कहा, ‘‘पांच लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।’’ हाल के सप्ताहों में प्रतिबंधित संगठनों के आतंकवादियों एवं अलगाववादियों ने आतंकवादी हमले बढ़ा दिये हैं। गत 21 जुलाई को तुरबत बाजार में हुए बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और छह अन्य घायल हो गए थे।
10 Aug, 20 : 04:13 PM
महाराष्ट्र में एक अस्पताल ने अपंग गाय को कृत्रिम पैर लगाकर नया जीवन प्रदान किया है। अब वह न सिर्फ सही तरह से खड़ी हो पा रही है, बल्कि आसानी से चल भी रही है। संचेती अस्पताल के प्रोस्थेटिक्स और ऑर्थोटिक्स विभाग के प्रमुख डॉक्टर सलिल जैन के नेतृत्व में एक टीम ने यह कृत्रिम पैर तैयार किया और इसे पुणे- सोलापुर राजमार्ग पर स्थित एक गोशाला की गाय को लगाया। फार्मासिस्ट अमर जगताप ने बताया कि वह कुछ महीने पहले कुछ काम से वह इस गोशाला में गए थे जहां उन्होंने इस अपंग गाय को देखा। इसके बाद उन्होंने अस्पताल से संपर्क किया जिसने यह कृत्रिम पैर तैयार करके गाय को लगाया। डॉक्टर जैन ने कहा, ‘‘ गाय अब खड़ी हो सकती है और धीरे-धीरे चल भी लेती है लेकिन कृत्रिम पैर का आदी होने में कम से कम एक महीना लगेगा।’’
10 Aug, 20 : 03:09 PM
तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,256 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 80,751 हो गई। राज्य सरकार ने नौ अगस्त रात आठ बजे तक के आंकड़ों के आधार पर सोमवार को जारी एक बुलेटिन में बताया कि 10 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 637 हो गई। राज्य में वायरस से बेहद प्रभावित ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) क्षेत्र में संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है और यहां संक्रमण के सिर्फ 389 नए मरीज मिले हैं। रंगारेड्डी जिले में संक्रमण के 86, संगारेड्डी में 74, करीमनगर में 73 नए मामले सामने आए हैं। बुलेटिन के अनुसार राज्य में मृत्य दर 0.78 फीसदी है। संक्रमण से अब तक 57,586 लोग मुक्त हो चुके हैं और 22,528 लोगों का इलाज चल रहा है। राज्य में स्वस्थ होने की दर 71.31 फीसदी है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 68.78 फीसदी है। राज्य में अब तक 6,24,840 नमूनों की जांच हुई। यह बताया गया है कि मृतकों में 53.87 फीसदी लोग दूसरी बीमारी से भी ग्रसित थे।
10 Aug, 20 : 02:51 PM
अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 38 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से 20 सुरक्षाकर्मी हैं। इसके साथ ही इस पूर्वोत्तर राज्य में सोमवार को कुल संक्रमितों की संख्या 2,155 हो गई। राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने कहा कि पूर्वी कामेंग जिले में 11 नए मामले सामने आए हैं जबकि पांच मामले पूर्वी सियांग में, चार मामले निचले सियांग में सामने आए हैं। तीन-तीन मामले राजधानी परिसर क्षेत्र, पश्चिमी सियांग और तिरप जिले तथा दो-दो मामले अंजॉ, पापुमपारे, तवांग और नामसाई में सामने आए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अर्ध सैनिक बल के 20 जवान नए मरीजों में शामिल हैं। इनमें से नौ पूर्वी कामेंग, तीन-तीन पश्चिमी सियांग, पूर्वी सियांग और तिरप में हैं। एक-एक मामला अंजॉ और पापुमपारे जिले का है।’’
10 Aug, 20 : 02:08 PM
पूर्व रक्षा मंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की सेहत में सुधार हो रहा है । अस्पताल में सोमवार को यह जानकारी दी। मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने सोमवार को बताया कि मुलायम सिंह की तबियत अब पहले से बेहतर है। यादव (80) को शुक्रवार को मूत्र नली में संक्रमण की शिकायत के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी थी। कपूर ने रविवार को बताया था कि चूंकि मूत्र नली में संक्रमण का असर मुलायम के गुर्दों तक पहुंचा है लिहाजा स्थिति बेहतर होने के बाद ही उन्हें छुट्टी दी जाएगी। फिलहाल उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है।
10 Aug, 20 : 01:56 PM
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को बताया कि जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने ट्वीट किया,‘‘ अन्य कारणों से अस्पताल गया था जहां पर आज कोविड-19 जांच में संक्रमित होने की पुष्टि हुई।’’ मुखर्जी ने ट्वीट में कहा, ‘‘मैं अनुरोध करता हूं कि जो लोग भी गत एक हफ्ते में मेरे संपर्क में आए हैं, वे खुद पृथक-वास में चले जाएं और अपनी कोविड-19 जांच कराएं।’’
10 Aug, 20 : 01:33 PM
नोएडा के थाना सूरजपुर में तिलपता गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने सोमवार सुबह एक व्यक्ति को कुचल दिया। सहायक पुलिस आयुक्त प्रीतम पाल सिंह ने बताया कि आज सुबह तिलपता गोल चक्कर के पास एक अज्ञात कंटेनर चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए इरफान नाम के एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य हादसे में थाना सूरजपुर क्षेत्र के ही सेक्टर 144 के पास देर रात 53 वर्षीय व्यक्ति विनोद कुमार ने एक बस को रुकने का इशारा किया लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण बस चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। सिंह ने बताया कि व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है
10 Aug, 20 : 01:33 PM
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सप्ताहांत में लॉकडाउन के दौरान एक पुलिस उपनिरीक्षक द्वारा मदरसे के एक शिक्षक की कथित पिटाई को लेकर मौलाना समेत कई लोगों ने प्रदर्शन किया। एक शिकायत के मुताबिक, मदरसा प्रधानाचार्य ककरौली क्षेत्र में रविवार को अपनी बाइक में पेट्रोल भरवा कर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान पुलिस उपनिरीक्षक ने उन्हें लाठी से पीटा और अपशब्द कहे। प्रधानाचार्य ने मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया है। कई मौलाना ने थाने में शिकायत देकर उप निरीक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ककरौली थाने के प्रभारी मुकेश सोलंकी ने उन्हें आश्वस्त किया कि कार्रवाई की जाएगी।
10 Aug, 20 : 01:31 PM
बांदा जिले में कोविड-19 के संक्रमण से एक पत्रकार की मृत्यु हो गयी। बांदा मंडल के आयुक्त गौरव दयाल ने बताया कि अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्र 'द पॉयनियर' के 52 वर्षीय मान्यता प्राप्त पत्रकार अंजनी निगम को संक्रमण की पुष्टि के बाद चार अगस्त को बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। हालत खराब होने पर शनिवार को निगम को लखनऊ रेफर किया गया। यहां एसजीपीजीआई में रविवार को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। उन्होंने निगम के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें यह दुःख सहन करने का संबल प्रदान करे। पत्रकारों ने शनिवार की शाम यहां मीडिया सेंटर में दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी।
10 Aug, 20 : 12:26 PM
नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा की अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तान के सैनिकों ने गोलीबारी करके संघर्षविराम समझौते का सोमवार को उल्लंघन किया। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि बालाकोट सेक्टर में सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर बिना उकसावे के गोलीबारी हुई। नियंत्रण रेखा की रक्षा में तैनात भारतीय सैनिकों ने इस गोलीबारी का माकूल जवाब दिया। उन्होंने बताया कि अंतिम खबर मिलने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी। प्रवक्ता ने कहा कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना के जवानों ने तारकुंडी गांव को निशाना बनाकर मोर्टार के गोले दागे जिससे गांव के लोगों में दहशत फैल गई। रविवार को भी पाकिस्तान के सैनिकों ने मानकोट, शाहपुर, किरणी और कृष्णा घाटी सेक्टरों में भारी गोलाबारी की थी।
10 Aug, 20 : 10:47 AM
अंडमान-निकोबार सबमरीन केबल कनेक्टिविटी का उद्घाटन
पीएम नरेंद्र मोदी ने अंडमान-निकोबार सबमरीन केबल कनेक्टिविटी का उद्घाटन किया। पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसका उद्घाटन किया है। समुद्र के भीतर बिछा यह केबल पोर्ट ब्लेयर, स्वराज दीप (हैवलॉक), लिटिल अंडमान, कार निकोबार, कामोरता, ग्रेट निकोबार, लांग आईलैंड और रंगट को भी जोड़ेगा।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi inaugurates the submarine Optical Fibre Cable (OFC) connecting Chennai and Port Blair, via video conferencing.
— ANI (@ANI) August 10, 2020
The foundation stone for this project was laid by PM Modi on 30th December 2018 at Port Blair. pic.twitter.com/lLYKL5Nyss
10 Aug, 20 : 10:30 AM
असम में आग से दो की मौत
असमः बीती रात जोरहाट के एक ऑटोमोबाइल रिपेयर शॉप में आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 घायल हो गए। आग पर अब काबू पा लिया गया है।
Assam: Two persons dead & three injured after a fire broke out at an automobile repair shop in Jorhat last night. The fire has been doused. (09.08.2020) pic.twitter.com/ZZIKWnZALC
— ANI (@ANI) August 10, 2020
10 Aug, 20 : 10:24 AM
मणिपुर विधानसभा में आज फ्लोर टेस्ट होना है। इसके लिए बीजेपी और कांग्रेस ने अपने-अपने विधायकों को विप जारी किया है। मणिपुर में अभी बीजेपी गठबंधन की सरकार है।
Floor test to be held in Manipur Assembly today. Both BJP and Congress have issued whips to their MLAs.
— ANI (@ANI) August 10, 2020
10 Aug, 20 : 09:39 AM
भारत में कोरोना टेस्ट
भारत में 9 अगस्त तक कुल 2,45,83,558 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए जिनमें 4,77,023 सैंपल के टेस्ट कल (रविवार) किए गए: ICMR
The total number of #COVID19 samples tested up to 9th August is 2,45,83,558 including 4,77,023 samples tested yesterday: Indian Council of Medical Research (ICMR) pic.twitter.com/GrQ6CNtYXn
— ANI (@ANI) August 10, 2020
10 Aug, 20 : 08:57 AM
कोरोना से 15 लाख से ज्याद हुए ठीक
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 15 लाख के पार हो गई है। मंत्रालय के अनुसार कोरोना अब भी देश के 10 राज्यों में ज्यादा है। यहां से 80 प्रतिशत से ज्यादा मामले आए हैं।
India's #COVID19 recoveries cross the 15 lakh mark. Infection still remains concentrated in 10 states that contribute more than 80% of the new cases: Ministry of Health & Family Welfare pic.twitter.com/0sYYaolYoC
— ANI (@ANI) August 10, 2020
10 Aug, 20 : 08:48 AM
जब्त हो सकता कांग्रेस का 'पंजा' निशान
कांग्रेस के लिए स्थायी अध्यक्ष को नियुक्त न कर पाना पार्टी के अस्तित्व के लिए खतरा बन सकता है. एक रिपोर्ट के अनुसार अगर कांग्रेस चुनाव आयोग को संतोषजनक स्पष्टीकरण देने में विफल रहती है कि वह पिछले साल राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद से अब तक स्थायी अध्यक्ष का चुनाव क्यों नहीं कर पाई है, तो पार्टी को निलंबन या अयोग्यता का सामना करना पड़ सकता है. पूरी खबर पढ़ें
10 Aug, 20 : 08:31 AM
जम्मू-कश्मीर: बीजेपी नेता की मौत
जम्मू-कश्मीर: बडगाम बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अब्दुल हामिद नजर की इलाज की दौरान मौत हो गई है। आतंकियों ने रविवार को उन पर गोलियों से हमला किया था।
Jammu & Kashmir: Abdul Hamid Najar, district president of Budgam BJP Other Backward Class (OBC) Morcha, was shot at by terrorists yesterday, has succumbed to his injuries.
— ANI (@ANI) August 10, 2020