पंजाब के मोगा में राहुल गांधी की रैली, कहा- 'हम हिंदुस्तान से गरीबी मिटा देंगे'

LIVE

By विनीत कुमार | Updated: March 7, 2019 14:04 IST2019-03-07T09:36:58+5:302019-03-07T14:04:15+5:30

Aaj ki khabrein: Today's breaking hindi news, live updates India and around the world | पंजाब के मोगा में राहुल गांधी की रैली, कहा- 'हम हिंदुस्तान से गरीबी मिटा देंगे'

पंजाब के मोगा में राहुल गांधी की रैली, कहा- 'हम हिंदुस्तान से गरीबी मिटा देंगे'

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार सुबह प्रेस क़न्फ्रेस करते हुए राफेल डील पर एक बार फिर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की। राहुल ने कहा कि अगर फाइल गायब हुए हैं ये तय है कि कागजात सही हैं। राहुल ने कहा कि कागजात में साफ लिखा है कि पूरे डील में पीएमओ समानांतर रूप से काम कर रही थी। राहुल ने पीएम मोदी पर सीधे हमला बोलते हुए कहा कि उनके खिलाफ भी जांच होनी चाहिए। राहुल ने कहा, 'अगर पीएम सच्चे हैं तो जांच से क्यों डर रहे हैं।'

इस बड़ी खबर के अलावा भारत-पाकिस्तान LoC पर जारी तनाव पर भी नजर रहेगी। वहीं, खेलों की बात करें तो महिला क्रिकेट में भारत और इंग्लैंड के बीच आज के दूसरे टी20 पर भी नजर होगी। यहां जानिए, आज के दिन भर की घटनाक्रमों का पल-पल का अपडेट...

LIVE

Get Latest Updates

07 Mar, 19 : 01:53 PM

पंजाब के मोगा में राहुल गांधी की रैली, कहा- 'हिंदुस्तान में जो नरेंद्र जी ने गरीबी बढ़ाई है, जिन लोगों को बेरोजगार किया, हम हिंदुस्तान से गरीबी को मिटा देंगे।' 


07 Mar, 19 : 12:51 PM

जम्मू के बस स्टैंड में धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 18 लोगों के घायल होने की खबर है।  मिली जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के भीड़ वाले इलाके में यह ब्लास्ट हुआ। फिलहाल जांच जारी है और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

07 Mar, 19 : 12:20 PM

जम्मू में बस स्टैंड में ग्रेनेड धमाका



 

07 Mar, 19 : 11:38 AM

PTI के हवाले से खबर-  सुप्रीम कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल से लोकपाल की नियुक्ति के लिए चयन समिति की बैठक की संभावित तारीख 10 दिन के अंदर बताने को कहा। खोज समिति ने लोकपाल के अध्यक्ष, न्यायिक तथा गैर-न्यायिक सदस्यों की नियुक्तियों के लिए तीन नामों का पैनल सुझाया।
 

07 Mar, 19 : 10:37 AM

माओवादी नेता सीपी जलील एक मुठभेड़ में मारा गया। केरल पुलिस ने विथिरी में पिछली रात किया एनकाउंटर। 



 

07 Mar, 19 : 10:05 AM

राहुल ने किया मोदी सरकार पर तंज- इस सरकार में 2 करोड़ युवाओं का रोजगार गायब हो गया, किसानों का पैसा गायब हो गया, डोकलाम गायब हो गया। राफेल की फाइलें गायब हो गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 हजार करोड़ पैसा अनिल अंबानी की जेब में डाला। फाइल में सब था और फाइल गायब हो गई।'

07 Mar, 19 : 09:51 AM

लोकसभा चुनाव में गठबंधन पर राहुल गांधी ने कहा- हमारे सभी गठबंधन दिल्ली में ट्रैक पर हैं। पार्टी से सर्वसम्मित से कहा कि कोई गठबंधन नहीं होना चाहिए। 



 

07 Mar, 19 : 09:49 AM

राफेल के फाइल गायब हुए, यह कहा गया कि एक जांच आपके (मीडिया) खिलाफ होना चाहिए क्योंकि फाइल गायब हुए। लेकिन जो व्यक्ति 30,000 करोड़ रुपये के स्कैम में शामिल है, उसके खिलाफ जांच क्यों नहीं: राहुल गांधी 


07 Mar, 19 : 09:47 AM

पीएम राफेल डील की जांच क्यों नहीं करा रहे। अगर पीएम मोदी सच्चे हैं तो जांच से क्यों डर रहे हैं। सरकार जांच के लिए जेपीसी बनाने से पीछे क्यों हट गई: राहुल गांधी

07 Mar, 19 : 09:43 AM

राहुल गांधी ने कहा- 'आप बिल्कुल सभी पर एक्शन लीजिए जो इसमें शामिल हैं लेकिन इसकी भी जांच करिये कि पीएमओ इसमें समानांतर रूप से सौदा कर रही थी। सबके साथ प्रधानमंत्री की भी जांच होनी चाहिए। '

07 Mar, 19 : 09:40 AM

राहुल गांधी ने कहा- 'एक ओर आप कह रहे हैं कि कागजात गायब हैं, इसका मतलब कि कागजात सही हैं और इसमें साफ लिखा है कि पीएमओ समानांतर रूप से इसमें काम कर रही थी।' 



 

07 Mar, 19 : 09:38 AM

राहुल गांधी राफेल डील विवाद पर प्रेस कॉफ्रेंस कर रहे हैं। राहुल ने कहा- 'पूरी सरकार चौकीदार को बचा रही है। कागज गायब हुए तो इसका मतलब कि आरोप सच्चे हैं।'

English summary :
Today Live News Updates on 7th March'2019: From Rahul Gandhi attacking Modi government over Rafale Deal Controversy and stolen Rafale Aircrafts Purchase Documents, Increasing Tention between India-Pakistan on LOC, Terrorist Encounter in Handwara, Kupwara District of Jammu and Kashmir by Security Forces to India vs England Women's team T20 Match updates, Get all the top headlines and news on 7th March'2019.


Web Title: Aaj ki khabrein: Today's breaking hindi news, live updates India and around the world