पाकिस्तान के बाद भारत की ओर से भी रद्द की गई समझौता एक्सप्रेस
By विनीत कुमार | Updated: February 28, 2019 23:19 IST2019-02-28T09:14:45+5:302019-02-28T23:19:13+5:30

पाकिस्तानी विमान का मलबा (फोटो- एएनआई, ट्विटर)
पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच भारत को कूटनीतिक स्तर पर बड़ी सफलता मिली है। फ्रांस सहित अमेरिका और ब्रिटेन ने संयुक्त राष्ट्र के सुरक्षा परिषद में मौलाना मसूद अजहर को ब्लैकलिस्ट करने के लिए बुधवार को प्रस्ताव पेश कर दिया। इधर भारत में ताजा हालात को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। साथ ही पाकिस्तान के कब्जे में मौजूद भारतीय पायलट को वापस लाने की मांग भी जोर पकड़ने लगी है।
इस बीच गुरुवार को पाकिस्तान का एक और झूठ सामने आया। भारत के मिग-21 से बुधवार को मार गिराये गये पाकिस्तानी फाइटर प्लेन F-16 की तस्वीरें दुनिया के सामने आ गईं। पाकिस्तान पहले अपने किसी विमान के नुकसान होने की बात से इंकार कर रहा था। माना जा रहा है कि इस विमान को पाकिस्तान के कब्जे में मौजूद विंग कमांडर अभिनंदन ने ही मार गिराया था। इसी जवाबी कार्यवाई के क्रम में उनका विमान क्रैश हो गया।
सूत्रों के अनुसार भारत सरकार ने पाकिस्तान में मौजूद भारतीय राजदूत ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई के लिए डेमार्श सौंपा है और सख्ती से अपनी बात रखी है। भारत में भी मौजूद पाकिस्तान राजदूत के सामने नई दिल्ली में यह बात कही गई। दूसरे बड़े खबरों की बात करें तो दुनिया की नजर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच आज लगातार दूसरे दिन की मुलाकात पर भी हैं।
28 Feb, 19 : 09:40 PM
भारत ने भी की समझौता एक्सप्रेस रद्द
पाकिस्तान गुरुवार को समझौता एक्सप्रेस को रद्द कर दिया। इसके बाद देर शाम भारत ने भी 3 मार्च को अगली अधिसूचना तक रद्द कर दिया है।
CPRO Northern railways: Samjhauta Express has been cancelled from India with effect from 3rd March, 2019 till further notification. pic.twitter.com/vpGVNthuqr
— ANI (@ANI) February 28, 2019
28 Feb, 19 : 08:44 PM
पीएम मोदी देश की सुरक्षा हालातों पर उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं।
दिल्ली के 7 लोक कल्याण मार्ग में सिक्यॉरिटी को लेकर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक चल रही है।
Delhi: Visuals from the high level meeting on security chaired by Prime Minister Narendra Modi at 7 Lok Kalyan Marg pic.twitter.com/y9DDv8UA04
— ANI (@ANI) February 28, 2019
28 Feb, 19 : 07:44 PM
तीनों सेनाओं की प्रेस वार्ता: भारत ने पाकिस्तान के झूठ के लिए पेश किए सबूत
भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर तीनों सेनाओं ने प्रेसवार्ता की है। प्रेसवार्ता की शुरुआत में कहा गया, हम देरी के माफी चाहते हैं। आर्मी से मेजर जनरल सुरेंद्र सिंह बहल, एयरफोर्स से एजीएम आरजीके कपूर, नेवी से रियर एडमिरल दलबीर सिंह गुजराल प्रेस ब्रीफ किया। सेना की ओर से कहा गया है कि पाकिस्तान जब-तक आतंकवाद का साथ देगा हमने जवाब देते रहेंगे। पाकिस्तान के झूठे वादे के खिलाफ सबूत भी पेश किए गए हैं।
सेना ने प्रेसवार्ता में कहा, हमारे पास बालाकोट को लेकर सबूत है। जो हमारे टारगेट में था, जो हम हासिल करना चाहते थे, हमने किया। सेना ने पाकिस्तानी एफ 16 विमान से दागी गई मिसाइल के टुकड़े भी सबूत के तौर पर पेश किए हैं।
Visuals of cover of AARAM missile fired from Pakistani F-16 aircraft found near the LoC in India pic.twitter.com/qHdOm5cDqN
— ANI (@ANI) February 28, 2019
सेना की ओर से यह भी कहा गया है कि 14 फरवरी के बाद से सीजफायर का उल्लंघन बढ़ा है। दो दिनों में 35 बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ है। 14 फरवरी को जैश की ओर से पुलवामा में आतंकी हमला करवाया था। जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।
WATCH: Joint press briefing by the Army, Navy and the Air Force in New Delhi https://t.co/SooRKNi5T1
— ANI (@ANI) February 28, 2019
28 Feb, 19 : 06:41 PM
अरविंद केजरीवाल ने विंग कमांडर के रिहा होने की खबर पर कहा- देश को उनके साहस पर गर्व है।
अरविंद केजरीवाल ने विंग कमांडर के रिहा होने की खबर पर कहा- ''मैं प्रार्थना करता हूं और आशा करता हूं कि देश के बहादुर बेटे भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन कल अपने परिवार से मिलेंगे। देश को उनके साहस पर गर्व है।''
I pray and hope brave son of India Wing Commander Abhinandan will be reunited with his family tomorrow.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 28, 2019
The country is proud of his courage.
28 Feb, 19 : 06:22 PM
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा- हर नागरिक के लिए खुशी की बात है।
रॉबर्ट वाड्रा ने भारतीय पायलट के रिहा होने पर कहा, यह उनके (इंडियन एयरफोर्स विंग कमांडर) परिवार के लिए सबसे खुशी वाली खबर है। साथ ही यह भारत के हर नागरिक के लिए खुशी की बात है।
#WATCH: Robert Vadra reacts on the release of Wing Commander #AbhinandanVarthaman by Pakistan, says, "It is the best news for his family and every citizen of India..." pic.twitter.com/Q4ZNj4osWj
— ANI (@ANI) February 28, 2019
28 Feb, 19 : 06:16 PM
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा- भारतीय पायलट के वापस आने पर बहुत खुश हूं।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भारतीय पायलट के वापस आने की खबर सुनकर कहा, ''मैं बहुत खुश हूं। मैंने पहले भी उनकी(इंडियन एयरफोर्स विंग कमांडर) रिहाई की मांग की थी। यह सद्भावना की दिशा में एक कदम होने जा रहा है और मुझे उम्मीद है कि यह स्थाई होगा''
Punjab Chief Minister Captain Amarinder Singh on Wing Commander #AbhinandanVarthaman to be released by Pakistan: I'm very happy, I had demanded his release earlier too. This is going to be a step towards goodwill and I hope this will be lasting. pic.twitter.com/s1wWOI5hZu
— ANI (@ANI) February 28, 2019
28 Feb, 19 : 05:22 PM
शाम सात बजे तीनों भारतीय सेनाओं की शुरू होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
तीनों भारतीय सेनाओं (एयरफोर्स, नेवी और आर्मी) की एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का वक्त टाल दिया गया है। शाम पांच बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस शाम सात बजे होगी।
Joint press briefing by Army, Navy and Air Force in New Delhi that was scheduled for 5 pm today has been postponed to 7 pm. pic.twitter.com/BFdtdWeikU
— ANI (@ANI) February 28, 2019
28 Feb, 19 : 05:12 PM
थोड़ी ही देर में तीनों भारतीय सेनाओं की शुरू होने वाली है प्रेस कॉन्फ्रेंस
थोड़ी ही देर में तीनों भारतीय सेनाओं (एयरफोर्स, नेवी और आर्मी) की एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है।
28 Feb, 19 : 04:37 PM
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने यूट्यूब को दिए निर्देश, अभिनंदन के हटाए सारे 11 वीडियो
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने यूट्यूब को विंग कमांडर अभिनंदन के 11 वीडियो हटाने के निर्देश दिए। एक हवाई हमले के दौरान पाकिस्तान ने अभिनंदन को गिरफ्त में लिया है।
28 Feb, 19 : 04:37 PM
कल भारतीय पायलट अभिनंदन वापस आएगा भारत: पाकिस्तान
इमरान खान ने पाकिस्तान के संसद में ये कहा है कि वह भारतीय पायलट को शुक्रवार को रिहा करेंगे। इस खबर की पुष्टि पाकिस्तान मीडिया ने की है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा, शांति संदेश के रूप में हम भारतीय पायलट को कल रिहा करेंगे।
Pakistan Prime Minister Imran Khan: As a peace gesture we are releasing Wing Commander Abhinandan tomorrow. pic.twitter.com/J0Attb6KDC
— ANI (@ANI) February 28, 2019
28 Feb, 19 : 04:33 PM
पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के चार सैक्टर में फिर किया सीजफायर का उल्लंघन
पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के सुंदरबनी, मनकोट, खारी करमारा और दिगवार में किया सीजफायर का उल्लंघन।
Jammu & Kashmir: Pakistan violates ceasefire by shelling with mortars and firing of small arms in Sunderbani, Mankote, Khari Karmara and Degwar sectors today. Shelling and firing which started at 6 am paused, and resumed at 3 pm. pic.twitter.com/R5t2ksruER
— ANI (@ANI) February 28, 2019
28 Feb, 19 : 04:14 PM
समझौता एक्सप्रेस पर अभी भारत का निर्णय लेना बाकी, पाकिस्तान ने रोकी ट्रेन
पुलवामा आतंकवादी हमले और बाद के घटनाक्रम के बीच भारतीय रेलवे ने अभी तक समझौता एक्सप्रेस के मामले में कोई फैसला नहीं किया है। हालांकि पाकिस्तान ने अपनी तरफ समझौता एक्सप्रेस के परिचालन को रोक दिया है।
यह ट्रेन बृहस्पतिवार को अटारी से दिल्ली पहुंचती है। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय पक्ष ने इस ट्रेन को अटारी से दिल्ली तक चलाये जाने या नहीं चलाए जाने के संबंध में अब तक कोई फैसला नहीं किया है।
28 Feb, 19 : 04:13 PM
भारतीय पायलट को सौंपने पर विचार करने के लिए तैयार है पाकिस्तान : कुरैशी
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि भारतीय वायुसेना के पायलट की वापसी से भारत के साथ तनाव ‘‘कम’’ होता है तो पाकिस्तान इस पर विचार करने को तैयार है।
28 Feb, 19 : 04:10 PM
पीएम मोदी ऐसे वक्त भी राजनीति कर रहे हैं: कांग्रेस मनीष तिवारी
कांग्रेस के मनीष तिवारी ने कहा, यह समय राजनीति करने और राजनीतिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का नहीं है। एक तरफ कांग्रेस अध्यक्ष ने मौके को देखते हुए रैली टाल दी। लेकिन देश के प्रधानमंत्री चुनाव के मद्देनजर बूथ की मजबूती की बात कर रहे है, और बीजेपी अध्यक्ष गाजीपुर में पीएम के लिए वोट मांग रहे थे।
Manish Tewari, Congress: At this point in time when the nation is looking towards its leadership, when the nation wants its leadership to speak to it, the Prime Minister chose to address the booth workers of the BJP rather than address the nation. pic.twitter.com/BNJrKVU0jC
— ANI (@ANI) February 28, 2019
28 Feb, 19 : 04:06 PM
10 देशों के राजनयिकों को भारत ने दी मौजूदा स्थिति की जानकारी
10 देशों के राजनयिकों के साथ जिसमें जर्मनी, डोमिनिकन रिपब्लिक, नाइजीरिया, साउथ अफ्रीका और बेल्जियम शामिल है, फॉरेन सेक्रटरी की मीटिंग खत्म हुई। सेक्रटरी ने भारत और पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति के बारे में उन्हें जानकारी दी।
Delhi: Visuals from outside Ministry of External Affairs. Meeting of Foreign Secy with diplomats from 10 countries, including Germany, Dominican Republic, Nigeria, South Africa & Belgium, has concluded. The Foreign Secy briefed them on updates in situation b/w India & Pakistan. pic.twitter.com/vGD1Z7hVpY
— ANI (@ANI) February 28, 2019
28 Feb, 19 : 03:06 PM
पाकिस्तान की ओप से राजौरी के नौशेरा सेक्टर में 2.15 बजे फिर हुआ सीजफायर का उल्लंघन। अभी और जानकारी का इंतजार है।
28 Feb, 19 : 01:58 PM
अपडेट: भारत की तीनों सेनाएं संयुक्त रूप से करेंगी दिल्ली में शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस...
Sources: The Navy will also be a part of the joint press conference. https://t.co/tK6P6saWbL
— ANI (@ANI) February 28, 2019
28 Feb, 19 : 01:27 PM
शाम पांच बजे सेना और वायुसेना की ओर से नई दिल्ली में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी: सूत्र
28 Feb, 19 : 01:22 PM
पाकिस्तान ने दोपहर 1 बजे फिर किया पूंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सीजफायर का उल्लंघन। भारत ने भी दिया जवाब।
28 Feb, 19 : 01:17 PM
अमेरिका राष्ट्रपति डेनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जल्द भारत और पाकिस्तान के लिहाज से अच्छी खबर मिलने वाली है। ट्रंप ने कहा, 'वे इसके साथ आगे बढ़ते जा रहे थे हमने शामिल होकर उन्हें रोक। हमारे पास कुछ अच्छी खबर है और उम्मीद है कि यह खत्म होगा जो लंबे समय से और दशकों से चल रहा है।'
US Pres Donald Trump: I think reasonably attractive news from Pakistan and India, they have been going at it and we have been involved and have them stop, we have some reasonably decent news,hopefully its going to be coming to an end, going on for a long time,decades and decades pic.twitter.com/7q5CrMWLsj
— ANI (@ANI) February 28, 2019
28 Feb, 19 : 12:23 PM
सिंगापुर स्ट्रेट टाइम्स के हवाले से खबर- वाइट हाउस ने पुष्टि की है कि अमेरिका और उत्तर कोरिया हनोई में बैठक के दौरान किसी समझौते पर पहुंचने में नाकाम रहे।
Singapore’s Strait Times: White House confirms US, North Korea have failed to reach a deal during Hanoi Summit pic.twitter.com/W5wP1IfUUv
— ANI (@ANI) February 28, 2019
28 Feb, 19 : 11:35 AM
रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने सेना के तीनों प्रमुखों की बैठक बुलाई। भारत-पाकिस्तान के ताजा हालात पर हो सकती है चर्चा।
Sources: The three service chiefs to meet Defence Minister Nirmala Sitharaman shortly pic.twitter.com/2DJAKRqEs4
— ANI (@ANI) February 28, 2019
28 Feb, 19 : 11:25 AM
पहले सोशल मीडिया पर ये कहा जा रहा था कि यह भारतीय मीग विमान है। हालांकि, भारतीय वायुसेना ने साफ किया है कि यह पाकिस्तान के F-16 का ही मलबा है।
Same picture circulating on social media claim this is an Indian MiG fighter, however multiple IAF sources confirm this is the wreckage of Pakistani F16 downed yesterday https://t.co/C7t5lYtP51
— ANI (@ANI) February 28, 2019
28 Feb, 19 : 11:00 AM
भारत की ओर से मार गिराये गये पाकिस्तानी लड़ाकू विमान के मलबों की तस्वीर आई सामने, इस तस्वीर में पाकिस्तानी सेना के जवान भी दिख रहे हैं। भारत ने पाकिस्तानी विमान के मार गिराने का दावा किया था। यह विमान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में गिरा था।
Sources: Picture of portion of downed Pakistani Air Force jet, wreckage was in Pakistan Occupied Kashmir. Also seen in pic, Commanding Officer of Pakistan’s 7 Northern Light Infantry pic.twitter.com/sCbzmtqjgB
— ANI (@ANI) February 28, 2019
28 Feb, 19 : 09:47 AM
दिल्ली: आज शाम 7 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की लोक कल्याण मार्ग पर होगी बैठक
28 Feb, 19 : 09:39 AM
भारतीय वायुसेना की पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई का अमेरिका ने किया समर्थन। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अमेरिकी सचिव के बीच हुई बातचीत..
Sources: NSA Ajit Doval and US Secretary of State Mike Pompeo had a telephonic conversation late last night. Pompeo said that the US supported India’s decision to take action against JeM terror camp on Pakistani soil pic.twitter.com/9u5jx8GE9X
— ANI (@ANI) February 28, 2019
28 Feb, 19 : 09:16 AM
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने कृष्णा घाटी में आज सुबह 6 बजे किया सीजफायर का उल्लंघन। भारतीय सेना ने भी दिया जवाब, सुबह 7 बजे बंद हुई फायरिंग।
#JammuAndKashmir: Pakistan violated ceasefire at 6 am today in Krishna Ghati sector along the Line of Control in Poonch district. Indian Army retaliated effectively. Firing stopped around 7 am https://t.co/3VGaDZxHP5
— ANI (@ANI) February 28, 2019