लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में गहराया कोरोना संकट, छठ पर रोक लगाकर कोर्ट ने कहा- पर्व मनाने के लिए जिंदा रहना जरूरी है

By अनुराग आनंद | Updated: November 18, 2020 15:34 IST

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएम) के अध्यक्ष द्वारा जारी प्रतिबंध के आदेश को चुनौती देने वाली एक याचिका को उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपीठ ने कहा कि मौजूदा समय में इस तरह की याचिका जमीनी सच्चाई से परे है।कोर्ट ने कहा है कि पर्व-त्योहार मनाने के लिए जिंदा रहना बेहद जरूरी है। 

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। छठ से ठीक पहले दिल्ली में कोरोना की वजह से स्थिति गंभीर हो गई है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल सरकार के प्रस्ताव का एलजी की मंजूरी मिल गई है। अब दिल्ली में आयोजित होने वाले शादी समारोह में 50 से अधिक लोग अभी फिलहाल शामिल नहीं हो पाएंगे। 

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया कह रहे हैं कि दिल्ली में 90 फीसदी आईसीयू बेड भरे हुए हैं। सिसोदिया ने कहा कि केंद्र से 250 आईसीयू बेड की पहली खेप जल्द मिलेगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली को केंद्र से 750 आईसीयू बेड मिलेंगे।

खबरों की मानें तो दिल्ली में 26 हजार कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में कोरोना के 16 हजार बेड हैं। ऐसे में कोरोना वायरस मामले में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से राजधानी दिल्ली में चिंताजनक स्थिति हो गई है। हालांकि, अभी दिल्ली में 50% बेड खाली है। 

इसके साथ ही बता दें कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने कोविड-19 के मद्देनजर तालाबों और नदी के किनारों जैस सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा मनाने की अनुमति देने से इनकार किया है। कोर्ट ने कहा है कि पर्व-त्योहार मनाने के लिए जिंदा रहना बेहद जरूरी है। 

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएम) के अध्यक्ष द्वारा जारी प्रतिबंध के आदेश को चुनौती देने वाली एक याचिका को उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया। डीडीएमए ने अपने आदेश में कहा था कि 20 नवंबर को छठ पूजा के लिए सार्वजनिक स्थलों पर कोई भीड़ जुटने की अनुमति नहीं होगी।

न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रह्मण्यम प्रसाद वाली एक पीठ ने कहा कि पूजा के लिए लोगों को जमा होने की अनुमति देने से संक्रमण का प्रसार हो सकता है। यह कहते हुए पीठ ने याचिका खारिज कर दी। पीठ ने कहा कि मौजूदा समय में इस तरह की याचिका जमीनी सच्चाई से परे है।

टॅग्स :दिल्लीकोरोना वायरसमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल