लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः बुलंदशहर में युवती ने की आत्महत्या, किशोरी ने एक सुसाइड नोट छोड़ा, तीन लोगों का नाम लिया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 18, 2020 12:37 IST

किशोरी ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उसने तीन लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। तीनो आरोपी फरार हैं। किशोरी के पिता की ओर से की गई लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देगांव में 19 वर्षीय एक युवती ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।गांव के कमरुद्दीन के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी।पुलिस के मुताबिक सीआरपीसी की धारा-164 के तहत दर्ज बयान में युवती ने घटना से पूरी तरह से इनकार किया।

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के अनूपशहर क्षेत्र में स्थित एक गांव में 19 वर्षीय एक युवती ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि किशोरी ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उसने तीन लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। तीनो आरोपी फरार हैं। किशोरी के पिता की ओर से की गई लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह बताया कि युवती ने तीन अक्टूबर को गांव के कमरुद्दीन के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद युवती ने कहा कि उसने परिवार के दबाव में शिकायत दर्ज कराई और संकेत दिया कि ‘ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी। पुलिस के मुताबिक सीआरपीसी की धारा-164 के तहत दर्ज बयान में युवती ने घटना से पूरी तरह से इनकार किया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट लगा दी। पुलिस ने बताया कि 24 अक्टूबर को युवती ने दूसरी शिकायत कमरुद्दीन, उसके मामा मुबीन और दोस्त अबरार के खिलाफ दर्ज कराई। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 16 अक्टूबर को तीनों आरोपी अलीगढ़ जिला स्थिति मुबीन के घर ने गए और उससे दुष्कर्म किया।

सिंह ने बताया कि मामले की जांच में प्रथमदृष्टया आरोपों की पुष्टि नहीं हुई लेकिन जांच अधिकारी को मामला सुलझाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिसकी वजह से उसे निलंबित कर दिया गया। मामले में लापरवाही के चलते अनूपशहर के क्षेत्राधिकारी और अनूपशहर थाने के प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है और पुलिस अधीक्षक (अपराध्) को मामले की जांच कर 24 घंटे में रिपोर्ट देने को कहा गया है।

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशहत्याकांडmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां