लाइव न्यूज़ :

बिहार में मेवालाल चौधरी के इस्तीफे के बाद सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव से मांगा इस्तीफा, आईआरसीटीसी पर कुछ बोलिए महराज 

By एस पी सिन्हा | Updated: November 19, 2020 19:56 IST

सुशील मोदी ने ट्वीट में लिखा है कि तेजस्वी यादव को भी इस्तीफा देना चाहिये क्योंकि वो भ्रष्टाचार से जुडे़ आईआरसीटीसी घोटाले में न केवल चार्जशीटेड बल्कि जमानत पर हैं. कोविड के कारण ट्रायल रुका हुआ था. किसी भी दिन ट्रायल शुरू हो सकता है. 

Open in App
ठळक मुद्देकोविड के कारण ट्रायल रुका हुआ था. किसी भी दिन ट्रायल शुरू हो सकता है. हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ले प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और लालू के छोटे लाल तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग की है.एक बार फिर यह स्पष्ट हो गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भ्रष्टाचार से किसी तरीके का समझौता नहीं कर सकते.

पटनाः बिहार में मेवालाल चौधरी के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद एनडीए खेमे के नेताओं का तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर निशाना साधने का सिलसिला जारी है.

पहले जदयू नेताओं ने तेजस्वी से ट्वीट कर इस्तीफे की मांग की और अब बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी ट्वीट कर तेजस्वी यादव से इस्तीफा मांगा है. सुशील मोदी ने ट्वीट में लिखा है कि तेजस्वी यादव को भी इस्तीफा देना चाहिये क्योंकि वो भ्रष्टाचार से जुडे़ आईआरसीटीसी घोटाले में न केवल चार्जशीटेड बल्कि जमानत पर हैं. कोविड के कारण ट्रायल रुका हुआ था. किसी भी दिन ट्रायल शुरू हो सकता है. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ले प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और लालू के छोटे लाल तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग की है.

उन्होंने मेवालाल चौधरी के इस्तीफ़े का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद अब एक बार फिर यह स्पष्ट हो गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भ्रष्टाचार से किसी तरीके का समझौता नहीं कर सकते. हम प्रवक्ता ने राजद और कांग्रेस नेताओं के लगातार मेवालाल के इस्तीफे की मांग पर सवाल उठाने की बात पर कहा कि मेवालाल चौधरी ने तो इस्तीफा दे दिया, अब कांग्रेस नेता और राजद नेता यह स्पष्ट करें कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव कब इस्तीफा देंगे?

 

टॅग्स :बिहारसुशील कुमार मोदीनीतीश कुमारतेजस्वी यादवराष्ट्रीय रक्षा अकादमीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों