लाइव न्यूज़ :

बसपा प्रमुख मायावती के पिता प्रभुदयाल नहीं रहे, 95 वर्ष की उम्र में निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 19, 2020 21:05 IST

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पिता प्रभु दयाल का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देवह अपने परिवार के साथ दिल्ली के रकाबगंज इलाके में रहते थे।दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतृप्त परिवार को इस क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।जानकारी के अनुसार, मायावती मूलरूप से गौतमबुद्ध नगर जिले के बादलपुर गांव की निवासी हैं।

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती को बड़ा झटका लगा है। मायावती के पिता प्रभुदयाल का निधन हो गया है। वह 95 साल के थे। वह अपने परिवार के साथ दिल्ली के रकाबगंज इलाके में रहते थे।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती के पिता प्रभु दयाल का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। उन्होंने नोएडा के मेट्रो अस्पताल में बृहस्पतिवार की शाम चार बजे अंतिम सांस ली। इससे पूर्व वह नोएडा के ही इंडो गोल्ड अस्पताल में भर्ती थे तथा वेंटिलेटर पर थे।

उनका स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें मेट्रो अस्पताल में बुधवार को भर्ती कराया गया था। उनके पार्थिव शरीर को उनके दिल्ली स्थित आवास पर ले जाया गया और अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री तथा बसपा के वरिष्ठ नेता करतार सिंह नागर ने बताया कि प्रभु दयाल जी की नौ संतानें हैं जिनमें छह बेटे तथा तीन बेटियां है। उनके अनुसार उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली के इंद्रपुरी स्थित श्मशान घाट पर होगा।

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पिता प्रभु दयाल का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा। बसपा के समस्त कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की ओर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतृप्त परिवार को इस क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।

जानकारी के अनुसार, मायावती मूलरूप से गौतमबुद्ध नगर जिले के बादलपुर गांव की निवासी हैं। मायावती के पिता सरकारी नौकरी में थे, इसलिए बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए दिल्ली में शिफ्ट हो गए थे। मायावती और उनके भाई-बहनों ने दिल्ली में रहकर ही पढ़ाई-लिखाई की थी।

मायावती के पिता प्रभु दयाल उन्हें आईएएस अधिकारी बनाना चाहते थे, लेकिन बसपा संस्थापक कांशीराम के संपर्क में आने के बाद मायावती ने राजनीति की राह चलकर मुख्यमंत्री पद तक पहुंच गई थीं। दलित समुदाय से ताल्लुक रखने के बावजूद प्रभु दयाल एक दूरदर्शी सोच वाले व्यक्ति थे। वह शिक्षा और समाज सेवा को लेकर सदैव लोगों को प्रेरित करते रहते थे।

टॅग्स :बीएसपीमायावतीउत्तर प्रदेशदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए