लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः पुत्र और पिता में झगड़ा, दुपट्टे से गला दबाकर मार डाला, अवैध संबंधों का मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 17, 2020 18:56 IST

पुलिस के मुताबिक दिलीप के 24 वर्षीय बेटे अवधेश ने दोनों के बीच झगड़े के बाद एक दुपट्टे से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने बताया कि दिलीप ओम विहार में रहता था और सब्जी बेचता था। बताया जा रहा है कि अवधेश को अपने पिता पर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंधों का शक था।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध के पीछे की मंशा का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

नई दिल्लीः दिल्ली में एक युवक ने अपने पिता से झगड़े के बाद उनकी कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में दिवाली के दिन शनिवार दोपहर में घटी।

पुलिस के मुताबिक दिलीप के 24 वर्षीय बेटे अवधेश ने दोनों के बीच झगड़े के बाद एक दुपट्टे से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि दिलीप ओम विहार में रहता था और सब्जी बेचता था। बताया जा रहा है कि अवधेश को अपने पिता पर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंधों का शक था। हालांकि पुलिस ने कहा कि मामले में अभी जांच चल रही है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अवधेश पिता की हत्या के बाद घर से भाग गया लेकिन उसे जल्द ही पकड़ लिया गया। अधिकारी ने बताया कि दिलीप के छोटे बेटे अंकित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी जो वारदात के समय घर पर नहीं था और बाद में लौटा। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने कहा, ‘‘हमने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध के पीछे की मंशा का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

गुमला में वृद्ध दंपति की पीट-पीट कर नृशंस हत्या

झारखंड के गुमला जिले के नगर थाना क्षेत्र के सतपारा घट्ठा गांव के समीप रविवार देर शाम कथित शराबियों ने एक वृद्ध दंपति सैनी गोप 70 वर्ष व फुलो देवी 65 वर्ष की पीट-पीट कर नृशंस हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दनन ने बताया,‘‘गांव के समीप ही लोग शराब पी रहे थे,इसी दौरान किसी बात को लेकर उनकी कुछ लोगों से कहा सुनी हो गई।

इसी विवाद के चलते नशे में धुत लोगों ने वृद्ध दंपति की पीट-पीट कर हत्या कर दी।’’ उन्होंने बताया कि इस संबंध में पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन