लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः पालतू कुत्ते की मौत, लगा सदमा, दुखी युवती ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा-शव को कुत्ते के साथ दफनाया जाए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2020 19:43 IST

रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोरखा गांव में पालतू कुत्ते की मौत से दुखी प्रियांशु सिंह (21) ने फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देयुवती की आत्महत्या की जानकारी मिली तब गोरखा गांव के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शव बरामद किया गया।पुलिस को जानकारी मिली है कि गोरखा गांव निवासी दिलीप सिंह ने लगभग चार वर्ष पहले घर में एक कुत्ता पाला था। दिलीप सिंह की बेटी प्रियांशु कुत्ते की देखभाल करती थी तथा कुत्ता अक्सर प्रियांशु के साथ ही रहता था।

रायगढ़ः छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पालतू कुत्ते की मौत से दुखी युवती ने फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोरखा गांव में पालतू कुत्ते की मौत से दुखी प्रियांशु सिंह (21) ने फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

प्रियांशु स्थानीय महाविद्यालय में एम कॉम की छात्रा थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को बुधवार को युवती की आत्महत्या की जानकारी मिली तब गोरखा गांव के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि गोरखा गांव निवासी दिलीप सिंह ने लगभग चार वर्ष पहले घर में एक कुत्ता पाला था। इस दौरान घर के सदस्यों का कुत्ते से लगाव हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिलीप सिंह की बेटी प्रियांशु कुत्ते की देखभाल करती थी तथा कुत्ता अक्सर प्रियांशु के साथ ही रहता था।

उन्होंने बताया कि लगभग 12 दिनों तक बीमार रहने के बाद मंगलवार देर रात कुत्ते की मृत्यु हो गई थी। उन्होंने बताया कि अपने पालतू कुत्ते की मौत से प्रियांशु दुखी थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार की सुबह जब घर के सदस्य कुत्ते के शव को दफनाने की तैयारी कर रहे थे तब उन्होंने प्रियांशु को वहां नहीं देखा।

बाद में जब परिजन प्रियांशु के कमरे में पहुंचे तब उन्होंने उसके शव को फांसी पर लटकते हुए पाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक पत्र बरामद किया है जिसमें प्रियांशु ने कहा है कि वह कुत्ते की मौत से दुखी है तथा उसने उसके (प्रियांशु) शव को कुत्ते के साथ दफनाने का अनुरोध किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है तथा मामला दर्ज कर लिया गया है। इधर प्रियांशु के परिजनों ने बताया कि कुत्ते के शव को घर के करीब दफनाया गया है तथा प्रियांशु का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार किया गया है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़आत्महत्या प्रयासक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए