Aaj Ki Taja Khabar: कांग्रेस सहित 16 पार्टियों का बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार का ऐलान
By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 28, 2021 21:20 IST2021-01-28T07:53:52+5:302021-01-28T21:20:22+5:30

28 जनवरी: लाइव ब्लॉग, लाइव अपडेट
नमस्कार! आज गुरुवार है। देश और दुनिया की तमाम खबरों के ताजा अपडेट के लिए 28 जनवरी, 2021 के इस Live Blog के साथ आप बने रह सकते हैं। देश की राजधानी दिल्ली में ठंड और बढ़ने की आशंका है। अगले दो दिनों तक ठंडी हवाओं के चलने से तापमान गिरकर तीन से चार डिग्री के आसपास रहने की आशंका है।
वहीं, दूसरी ओर किसानों का आंदोलन जारी है। हालाकि, दो गुट इससे अलग जरूर हो गए हैं। इस बीच बुधवार रात गाजीपुर बॉर्डर पर देर रात बिजली कटने से हंगामे की स्थिति बन गई। राकेश टिकैत ने आरोप लगाया कि डर का माहौल बनाया जा रहा है। यहां जानें हर अपडेट...
28 Jan, 21 : 08:33 PM
कपिल शर्मा दोबारा बनेंगे पिता, शो बंद होने की खुद बताई असल वजह
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बृहस्पतिवार को अपने ‘द कपिल शर्मा शो’ के कुछ समय तक बंद किए जाने की खबरों की पुष्टि की। शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चत्रथ दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं और शर्मा अब अपने परिवार को समय देना चाहते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
28 Jan, 21 : 08:01 PM
नाबालिग लड़की का हाथ पकड़ना, पैंट की जिप खोलना, पॉक्सो के तहत यौन हमला नहीं: बॉम्बे हाईकोर्ट
उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने अपने एक फैसले में कहा है कि किसी नाबालिग लड़की का हाथ पकड़ना और पैंट की जिप खोलना बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत ‘‘यौन हमले’’ अथवा ‘‘ गंभीर यौन हमले’’ के दायरे में नहीं आता।
न्यायमूर्ति पुष्पा गनेदीवाला की एकल पीठ ने यह बात 15 जनवरी को एक याचिका पर सुनवाई के बाद अपने फैसले में कही। याचिका 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने दाखिल की थी और पांच साल की एक बच्ची के यौन शोषण करने के दोषी ठहराए जाने संबंधी सत्र अदालत के फैसले को चुनौती दी थी।
28 Jan, 21 : 08:00 PM
भारत-नेपाल सीमा के पास तस्कर गिरफ्तार, एक करोड़ सात लाख रुपये मूल्य का स्मैक बरामद
भारत- नेपाल की रूपईडीहा सीमा पर उत्तरप्रदेश पुलिस व एसएसबी के गश्ती दल ने बुधवार शाम को एक तस्कर से एक करोड़ सात लाख रुपये मूल्य की 107 ग्राम स्मैक बरामद की। नेपाल निवासी तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार रात पुलिस व सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के संयुक्त गश्ती दल ने रूपईडीहा स्थित सीमांत कॉलेज के पास से पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के शहर नेपालगंज निवासी युवक हिमाल कुमार हमाल को 107 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नेपाली तस्कर के खिलाफ रूपईडीहा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेजा गया है। एसपी के अनुसार बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ सात लाख रूपए आंकी गई है।
28 Jan, 21 : 07:28 PM
भारत जल्द कोविड-19 के कई और टीके विश्व को उपलबध कराएगा: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि विश्व को भारत में बने कोविड-19 के दो टीके उपलब्ध कराने के बाद देश जल्द ही कई और टीके दुनिया को उपलब्ध कराएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोरोना महामारी संकट के दौरान भारत ने न सिर्फ अपने लोगों की जान बचाई बल्कि अपनी वैश्विक जिम्मेदारी भी निभाई। विश्व आर्थिक मंच के ‘‘दावोस संवाद’’ को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह वैश्विक उद्योग जगत को आश्वस्त करना चाहते हैं कि आर्थिक मोर्चे पर भी अब भारत की तस्वीर बदलेगी।
28 Jan, 21 : 06:41 PM
गणतंत्र दिवस परेडः उत्तर प्रदेश ने जीता सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार
इस साल गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाली उत्तर प्रदेश की झांकी ने सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार जीता है। केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने बृहस्पतिवार को उसे पुरस्कार दिया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस साल की परेड में कुल 32 झांकियों ने हिस्सा लिया था जिनमें 17 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की थी जबकि नौ केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और अर्द्धसैनिक बलों एवं छह रक्षा मंत्रालय की थीं। उत्तर प्रदेश की झांकी का विषय ' अयोध्याः उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत' पर थी। इसमें प्राचीन पवित्र नगर अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत, राम मंदिर का प्रतिचित्र और रामायण की विभिन्न कहानियों का प्रदर्शन किया गया।
28 Jan, 21 : 05:09 PM
नाबालिग लड़की का हाथ पकड़ना, पैंट की जिप खोलना, पॉक्सो के तहत यौन हमला नहीं: बॉम्बे हाईकोर्ट
उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने अपने एक फैसले में कहा है कि किसी नाबालिग लड़की का हाथ पकड़ना और पैंट की जिप खोलना बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत ‘‘यौन हमले’’ अथवा ‘‘ गंभीर यौन हमले’’ के दायरे में नहीं आता।
न्यायमूर्ति पुष्पा गनेदीवाला की एकल पीठ ने यह बात 15 जनवरी को एक याचिका पर सुनवाई के बाद अपने फैसले में कही। याचिका 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने दाखिल की थी और पांच साल की एक बच्ची के यौन शोषण करने के दोषी ठहराए जाने संबंधी सत्र अदालत के फैसले को चुनौती दी थी।
28 Jan, 21 : 02:35 PM
बजट सत्र: 16 पार्टियों का राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार का ऐलान
संसद का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है। सत्र के पहले दिन परंपरा के मुताबिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। हालांकि, कांग्रेस सहित 16 विपक्षी पार्टियों ने उनके अभिभाषण का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। इसमें कांग्रेस सहित टीएमसी, शिवसेना, अकाली दल, आम आदमी पार्टी, एनसीपी, समाजवादी पार्टी, आरजेडी, आरसीपी, पीडीपी, एमडीएमके, एआईयूडीएफ, केरल कांग्रेस, आईजेएमएल, डीएमके, नेशनल कांफ्रेंस जैसी पार्टियां शामिल हैं।
28 Jan, 21 : 01:35 PM
ट्रैक्टर परेड: घायल पुलिसवालों से मिले अमित शाह
26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड हिंसा में घायल हुए पुलिसवालों से आज गृह मंत्री अमित शाह मिले। ये पुलिसवाले तीर्थ राम शाह अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा में करीब 300 से ज्यादा पुलिसवालों को चोटें आई थी।

28 Jan, 21 : 11:49 AM
किसान नेताओं के खिलाफ लुक आउट नोटिस
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार दिल्ली पुलिस ने किसान नेताओं के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। ट्रैक्टर परेड में हुए हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस लगातार किसान नेताओं पर शिकंजा कसने के लिए कई कदम उठा रही है। दिल्ली पुलिस ने कम से कम 20 किसान नेताओं को नोटिस भी जारी किया है। इसमें योगेंद्र यादव सहित बलदेव सिंह सिरसा, बलबीर एस राजेवाल और अन्य नाम शामिल हैं। समझौता तोड़ने को लेकर इनसे जवाब मांगा गया है। इन्हें दिल्ली पुलिस ने तीन दिन में जवाब देने को कहा है।
28 Jan, 21 : 09:57 AM
भारत में कोरोना के 11, 666 नए मामले
भारत में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 11,666 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 123 लोगों की मौत भी हो गई है। साथ ही 14,301 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1,07,01,193 हो गई है।
वहीं, एक्टिव केस 1,73,740 है। कुल 1,03,73,606 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं, अब तक 1,53,847 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक देश में 23,55,979 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है।
28 Jan, 21 : 09:46 AM
दिल्ली में भूकंप के झटके
राजधानी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिसमोलॉजी के अनुसार ये भूकंप के झटके पश्चिमी दिल्ली में सुबह 9.17 बजे महसूस किए गए हैं

28 Jan, 21 : 09:18 AM
गाजियाबाद को दिल्ली से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 24 खुला
दिल्ली ट्रेफिक पुलिस ने ये जानकारी दी है कि गाजियाबाद को दिल्ली से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 24 अब पूरी तरह से खोल दिया गया है। बता दें कि कल दो किसान संगठनों ने आंदोलन खत्म करने का एलान किया था। इसके बाद करीब 57 दिन बाद चिल्ला बॉर्डर के माध्यम से दिल्ली-नोएडा मार्ग यातायात के लिए फिर से खुल गया था।|

28 Jan, 21 : 08:22 AM
दिल्ली में कड़ाके की ठंड
दिल्ली में आज सुबह से घना कोहरा है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान जताया है। गाजीपुर बॉर्डर (दिल्ली-गाजियाबाद) पर भी सुबह-सुबह घने कोहरे की चादर छाई हुई। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी कम है।।
Delhi: A blanket of fog shrouds the national capital; visuals from Ghazipur.
— ANI (@ANI) January 28, 2021
India Meteorological Department (IMD) has predicted a minimum temperature of 4°C and a maximum temperature of 21°C for today. pic.twitter.com/xSjUqVhSdD
28 Jan, 21 : 08:07 AM
लाल किला और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के गेट बंद
दिल्ली में लाल किला और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के एंट्री-एग्जिट गेट बंद कर दिए गए हैं। डीएमआरसी के अनुसार दिल्ली के अन्य मेट्रो स्टेशनों पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
Entry gates of Jama Masjid metro station are closed: Delhi Metro Rail Corporation https://t.co/wwRcmxUxSo
— ANI (@ANI) January 28, 2021
28 Jan, 21 : 07:59 AM
गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के कैंप में बिजली गुल!
नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन जारी है। इस बीच दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर बुधवार रात हंगामे की स्थिति बन गई। किसान नेता राकेश टिकैत ने आरोप लगाया कि देर रात किसानों के कैंप में पुलिस ने बिजली काट दी। इसके बाद पुलिस बल की कार्रवाई की आशंका को देखते हुए किसान रात भर जागते रहे। राकेश टिकैत के अनुसार डर का माहौल बनाया जा रहा है।