Aaj Ki Taja Khabar: प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग का ‘पाप’ न करें : शरद पवार

By अमित कुमार | Published: January 26, 2021 07:52 AM2021-01-26T07:52:35+5:302021-01-26T20:16:29+5:30

aaj ka taja samachar aaj ki taja khabar 26 january 2021 live update latest news in hindi | Aaj Ki Taja Khabar: प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग का ‘पाप’ न करें : शरद पवार

26 जनवरी: लाइव अपडेट, लाइव ब्लॉग

नमस्कार! आज मंगलवार है। देश और दुनिया की तमाम खबरों के ताजा अपडेट के लिए 26 जनवरी, 2021 के इस Live Blog के साथ आप बने रह सकते हैं। भारत आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस भी मना रहा है। इस मौके पर सभी की नजरें देश की राजधानी दिल्ली और यहां राजपथ पर होने वाले भव्य परेड पर रहती हैं।

इसके अलावा देश के अलग-अलग राज्यों, शहरों, जिलों, कस्बों और गांव में भी इस खास मौके का जश्न दिखाई देता है। दिल्ली में होने वाली परेड को कोविड-19 के कारण इस बार छोटा किया गया है। दूसरी ओर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठन ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे हैं। यहां जानें हर अपडेट...

LIVE

Get Latest Updates

08:16 PM

प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग का ‘पाप’ न करें : शरद पवार

दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा के मद्देनजर राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में जो कुछ हुआ, उसका समर्थन नहीं किया जा सकता लेकिन उन कारणों को भी नरअंदाज नहीं किया जा सकता जिनकी वजह से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई। उन्होंने किसानों पर बल प्रयोग को लेकर सरकार को आगाह भी किया। पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने केंद्र सरकार से कहा कि वह नए कृषि कानूनों को रद्द करने के मुद्दे पर किसानों से वार्ता करे और मुद्दे पर अपना ‘‘अड़ियल रवैया’’ छोड़े।

07:38 PM

किसानों की ट्रैक्टर परेड की वजह से दिल्ली में कई स्थानों पर यातायात बाधित

किसानों की ट्रैक्टर परेड के राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में फैल जाने के कारण मंगलवार को उन इलाकों में यातायात बाधित हुआ। पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधकों और नाकाओं के बावजूद ट्रैक्टर परेड मध्य दिल्ली के आईटीओ और लाल किला इलाकों में पहुंच गयी। ट्रैक्टरों पर सवार हजारों किसान विभिन्न प्रवेश स्थानों से दिल्ली में प्रवेश कर गए। तिरंगा और अपने संगठनों के झंडे लिए किसानों की कई स्थानों पर पुलिस से भिड़ंत भी हुयी। लाठियों से लैस किसानों ने लाल किले को घेरने का प्रयास किया।

किसान अपनी ट्रैक्टर परेड के निर्धारित मार्ग से हटकर इस ऐतिहासिक स्मारक तक पहुंच गए थे जहां उन्होंने अपने झंडे लगा दिए। गणतंत्र दिवस की छुट्टी के कारण सड़कों पर यातायात हालांकि कम था। आंदोलनकारी किसानों के लेकिन पूर्व-र्निधारित रैली मार्गों से हट जाने तथा सिंघू, टीकरी, गाजीपुर और अन्य सीमाओं से दिल्ली की ओर बढ़ने के कारण कई इलाकों में यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। कई स्थानों पर पुलिस और किसानों के बीच झड़पें हुयीं और नगर के कई हिस्सों का संपर्क शेष हिस्सों से कट गया। आईटीओ, लाल किला, नांगलोई, आनंद विहार, मुकरबा चौक और अक्षरधाम जैसे स्थानों पर किसानों के मौजूद होने के कारण यातायात पुलिस ने वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया।

06:36 PM

कोहरे के बीच कंटेनर से टकराई एंबुलेंस : पांच लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

दोही जिले के गोपीगंज क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक शव ले जा रही एंबुलेंस के घने कोहरे के बीच सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर (मालवाहक वाहन) से जा टकराने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने यहां बताया कि पश्चिम बंगाल के आसनसोल इलाके में नौकरी करने वाले विनीत सिंह नामक व्यक्ति की मौत हो जाने पर उसके घर के सदस्य शव को लेकर एंबुलेंस से चित्तौड़गढ़ जा रहे थे। तड़के लगभग पांच बजे गोपीगंज थाना क्षेत्र के अमवा गांव के पास एंबुलेंस घने कोहरे के बीच सड़क के किनारे खड़े एक कंटेनर से जा टकराई।

05:33 PM

महाराष्ट्र को और पद्म पुरस्कार मिलने चाहिए थे : संजय राउत

शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र विभिन्न क्षेत्रों में देश और दुनिया में योगदान देता है लेकिन इस साल राज्य को महज छह पद्म पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। पत्रकारों से बातचीत में राउत ने कहा कि इस साल ‘‘महाराष्ट्र से कम से कम 10-12 लोगों को’’ सम्मान मिलना चाहिए था। देश के नागरिक सम्मान तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री में दिए जाते हैं। ये सम्मान कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान, इंजीनियरिंग, जन मामलों, लोक सेवा, व्यापार और उद्यम के क्षेत्र में योगदान के लिए दिए जाते हैं। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 119 पद्म पुरस्कारों.... सात पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्मश्री पुरस्कारों को मंजूरी दी है।

04:23 PM

किसानों की ट्रैक्टर परेड देखने घर की छतों और रास्तों पर एकत्र हुए लोग

नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा मंगलवार को निकाली गई ट्रैक्टर परेड देखने के लिए हजार लोग जहां सड़कों के किनारे एकत्र हुए, वहीं घरों की छतों और बॉलकनी में भी लोगों का जमावड़ा रहा। राष्ट्रीय राजधानी के टिकरी, सिंघू, गाजीपुर और अन्य सीमा बिंदुओं से निकाली गई परेड का स्थानीय लोगों ने फूल बरसा कर स्वागत भी किया। साथ ही लोंगो ने प्रदर्शनकारियों को पेयजल और खाद्य पदार्थ वितरित किए और नारेबाजी में उनका साथ देखकर हौंसला बढ़ाया। स्कूल की सेवानिवृत्त शिक्षिका 62 वर्षीय अनीता बटवाल ने कहा, “मैंने ऐसी ट्रैक्टर परेड पहले कभी नहीं देखी थी। यह मेरे लिए नया भारत है। मैं इसे अपने नाती पोतों के लिए रिकॉर्ड कर रही हूं, क्योंकि वह इसकी अहमियत समझने के लिए अभी बहुत छोटे हैं।”

03:28 PM

किसान ट्रैक्टर रैली में बवाल पर राहुल गांधी का ट्वीट

ट्रैक्टर रैली में बवाल के बीच राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है। चोट किसी को भी लगे, नुक़सान हमारे देश का ही होगा। देशहित के लिए कृषि-विरोधी क़ानून वापस लो!'

02:11 PM

लाल किले में झंडा फहराया

आईटीओ पर भारी विवाद के बीच बड़ी संख्या में किसान प्रदर्शनकारी लाल किले पर पहुंच गए हैं। करीब दो दर्जन ट्रैक्टर में सवार सैकड़ों किसान लाल किला परिसर में पहुंच गए हैं। वहां कुछ संगठनों ने अपना झंडा फहराया है।



 

01:37 PM

दिल्ली: लाल किला पहुंचे किसान प्रदर्शनकारी

ट्रैक्टर रैली में पुलिस और किसानों के बीच टकराव कई जगहों पर जारी है। आईटीओ पर भारी बवाल हुआ जिसमें कई प्रदर्शनकारी और किसान घायल हुए हैं। इस बीच कई प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर के साथ लाल किला तक पहुंच गए हैं। 

01:08 PM

दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन बंद किए गए

ट्रैक्टर रैली में बवाल को देखते हुए दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद कर दिए गए हैं। समयपुर बादली, रोहिणी सेक्टर- 18/19, हैदरपुर बादली मोड़, जहांगीरपुरी, आदर्शनगर, अजादपुर, मॉडल टाउन, जीटीबी नगर, विश्विद्यालय, विधान सभा सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं।  
 

01:03 PM

किसान ट्रैक्टर रैली: दिल्ली के आईटीओ में भिड़ंत

दिल्ली के आईटीओ पर पुलिसकर्मियों और किसान प्रदर्शनकारियों में भिड़ंत, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। कई पुलिसकर्मियों सहित कुछ किसानों के भी घायल होने की खबर है।



 

11:51 AM

राजपथ पर उड़ा राफेल

राजपथ पर राफेल विमान के फ्लाईपास्ट ने लोगों को दर्शकों का दिल जीता। राफेल के साथ दो जगुआर, दो मिग-29 लड़ाकू विमान का फॉरमेशन रहा। इसके अलावा तीन सुखोई विमानों ने भी उड़ान भरी। साथ ही दर्शकों को रूद्र फॉरमेशन  और सुदर्शन फॉरमेशन का नजारा भी आसमान में देखने को मिला।



 

10:52 AM

राजपथ पर पहली बार लद्दाख की झांकी

राजपथ पर पहली बार संघ शासित प्रदेश लद्दाख की झांकी निकाली गई। लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद पहली बार गणतंत्र दिवस परेड झांकी का हिस्सा बना है।



 

10:50 AM

राजपथ पर नौ सेना की झांकी। इसमें भारतीय नौसेना द्वारा 1971 की रात को मिसाइल बोट्स द्वारा कराची बंदरगाह पर हमले को दर्शाया गया है।



 

10:31 AM

विभिन्न रेजिमेंट की झांकी

जाट रेजिमेंट ने मार्च किया। इसके बाद गढ़वाल रेजिमेंट के जवानों ने सलामी दी।  जम्मू एवं कश्मीर राइफल्स रेजिमेंट के जवानों ने भी राजपथ पर अपना जज्बा दिखाया।



 

10:22 AM

राजपथ पर ब्रह्मोस मिसाइल के ऑटोनोमस लॉन्चर का प्रदर्शन। इसका नेतृत्व कैप्टन कामरुल जमान कर रहे थे। ये भारत और रूस के संयुक्त कोशिश के तहत तैयार किया गया है। इसकी रेंज 400 किमी है।

10:19 AM

बांग्लादेश की सशस्त्र सेनाओं का मार्च

राजपथ पर पहली बार बांग्लादेश की सशस्त्र सेनाओं का 122 सैनिकों का मार्चिंग दस्ता गुजरा। इस दस्ते का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल अबु मोहम्मद शाहनूर शावोन और उनके डिप्टी लेफ्टिनेंट फरहान इशराक और फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिबत रहमान ने किया।



 

10:05 AM

राजपथ पर फहराया तिरंगा

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पहुंचने के बाद राजपथ पर तिरंगा फहराया गया। राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित कई और गणमान्य मौजूद रहे। 



 

10:03 AM


राजपथ पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। देखें तस्वीरें



 

09:44 AM

नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेना प्रमुखों ने उनकी आगवानी की है। यहां पहुंचकर पीएम मोदी ने वीर शहीद जवानों को सलामी दी। अब पीएम मोदी परेड स्थल की ओर बढ़ रहे है। 



 

08:54 AM

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के मुख्यालय में गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा झंडा फहराया।

08:40 AM

इस बार गणतंत्र दिवस पर कोई चीफ गेस्ट नहीं

गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार कोई चीफ गेस्ट मौजूद नहीं होगा। इसके लिए अक्सर किसी देश के राष्ट्रप्रमुख को आमंत्रित किया जाता है। हालांकि, कोविड के कारण इस बार ऐसा नहीं हो सका है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को इस न्योता भेजा गया था हालांकि वहां कोरोना के कारण बिगड़ती स्थिति के कारण उन्होंने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया।

08:03 AM

इस बार गणतंत्र दिवस पर कोई चीफ गेस्ट नहीं

गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार कोई चीफ गेस्ट मौजूद नहीं होगा। इसके लिए अक्सर किसी देश के राष्ट्रप्रमुख को आमंत्रित किया जाता है। हालांकि, कोविड के कारण इस बार ऐसा नहीं हो सका है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को इस न्योता भेजा गया था हालांकि वहां कोरोना के कारण बिगड़ती स्थिति के कारण उन्होंने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया।

07:58 AM

दिल्ली में राजपथ पर आज ये है परेड कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

सुबह 9.30 बजे- नेशनल वॉर मेमोरियल पर पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे
इसके बाद 9.52 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परेड स्थल पर पहुंचेंगे
- 9.55 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का परेड स्थल पर आगमन
- 10.00 बजे ध्वजारोहण
- 10.00 बजे ध्वजारोहण के ठीक बाद परेड की शुरुआत होगी।
- 11.25 बजे फ्लाइ पास्ट
 

07:54 AM

पीएम मोदी ने दी रिपब्लिक डे की शुभकामना

पीएम नरेंद्र मोदी ने 72वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ट्वीट करके सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है।​

Web Title: aaj ka taja samachar aaj ki taja khabar 26 january 2021 live update latest news in hindi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे