Aaj ki Taja Khabar: संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार के प्रस्ताव को खारिज किया, कानून वापस लेने पर अड़े
By विनीत कुमार | Updated: January 21, 2021 20:34 IST2021-01-21T08:18:17+5:302021-01-21T20:34:29+5:30

21 जनवरी, 2021: लाइव अपडेट, लाइव ब्लॉग
नमस्कार! आज गुरुवार है। देश और दुनिया की तमाम खबरों के ताजा अपडेट के लिए 21 नवंबर, 2021 के इस Live Blog के साथ आप बने रह सकते हैं। इस लाइव ब्लॉग के जरिए आप कोरोना वायरस महामारी और देश में जारी टीकाकरण से जुड़ी हर जानकारी से भी अपडेट करेंगे।
दूसरी ओर अमेरिका की ओर से भी नजरें रहेंगी जहां जो बाइडन ने 46वें राष्ट्रपति पद की शपथ ले चुके हैं। कमला हैरिस ने भी अमेरिका की पहली महिला उप-राष्ट्रपति के तौ पर शपथ ली। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस छोड़ दिया और शपथग्रहण समारोह में उन्होंने हिस्सा नहीं लिया। पढ़ें आज दिन भर की हर अपडेट...
21 Jan, 21 : 07:20 PM
सोने में 575 रुपये और चांदी में 1,227 रुपये की तेजी
वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना बृहस्पतिवार को 575 रुपये की तेजी के साथ 49,125 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज ने यह जानकारी दी है।

इससे पहले के कारोबारी सत्र में सोने का भाव 48,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी लिवाली के समर्थन से 1,227 रुपये चढ़ कर 66,699 रुपये प्रति किलोग्राम पर बोली गयी।
21 Jan, 21 : 05:40 PM
गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या करने के बाद की आत्महत्या
गाजियाबाद जिले के निवारी पुलिस थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मनोज अपनी पत्नी कोमल को डॉक्टर के पास ले गया था, क्योंकि उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। वहां से आने के बाद वह कोमल को खेत में ले गया और वहां उसकी हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने बताया कि पत्नी की हत्या करने के बाद उसने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। उसका शव बृहस्पतिवार सुबह बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि कोमल के भाई हरीश की शिकायत के बाद निवारी पुलिस थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई। हरीश ने आरोप लगाया है कि मनोज ‘‘कोमल के चरित्र पर शक’’ करता था और उसे प्रताड़ित भी किया करता था।
21 Jan, 21 : 05:29 PM
‘किंगमेकर’ बनने की इच्छा है, नया राजनीतिक संगठन इंडियन सेक्युलर फ्रंट पश्चिम बंगाल विधानसभा की सभी 294 सीटों पर चुनाव लड़ सकता है: फुरफुरा शरीफ के मौलाना अब्बास सिद्दीकी ने कहा।
21 Jan, 21 : 05:23 PM
गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या करने के बाद की आत्महत्या
गाजियाबाद जिले के निवारी पुलिस थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मनोज अपनी पत्नी कोमल को डॉक्टर के पास ले गया था, क्योंकि उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। वहां से आने के बाद वह कोमल को खेत में ले गया और वहां उसकी हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने बताया कि पत्नी की हत्या करने के बाद उसने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। उसका शव बृहस्पतिवार सुबह बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि कोमल के भाई हरीश की शिकायत के बाद निवारी पुलिस थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई। हरीश ने आरोप लगाया है कि मनोज ‘‘कोमल के चरित्र पर शक’’ करता था और उसे प्रताड़ित भी किया करता था।
21 Jan, 21 : 05:01 PM

21 Jan, 21 : 04:18 PM
पुणे: ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ में लगी आग
‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ के मंजरी परिसर में बृहस्पतिवार दोपहर को आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ आग परिसर में एक इमारत में लगी। हमने मौके पर दमकल वाहन भेजे हैं।’’ कोविड-19 के राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम के लिए ‘कोविशील्ड’ टीके का निर्माण सीरम इंस्टीट्यूट के मंजरी केन्द्र में ही किया जा रहा है।
21 Jan, 21 : 04:03 PM
राजस्थान का तीसरा सैनिक स्कूल अलवर में स्थापित होगा
राजस्थान में चित्तौड़गढ़ और झुन्झुनूं के बाद तीसरा सैनिक स्कूल अलवर जिले में जल्द ही स्थापित होगा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस स्कूल की स्थापना के लिए जिले की मालाखेड़ा तहसील के हल्दीना गांव में निःशुल्क भूमि आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एक सरकारी बयान के अनुसार प्रस्तावित भूमि की कीमत लगभग 8.41 करोड़ रूपये है। राज्य सरकार के इस निर्णय से अलवर तथा आस-पास के जिलों के स्थानीय बच्चों को अच्छी शिक्षा और उसके बाद सेना में भर्ती होकर देश सेवा के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।
21 Jan, 21 : 02:11 PM
दिल्ली: ट्रैक्टर रैली पर किसान अड़े
ट्रैक्टर रैली को लेकर दिल्ली पुलिस और किसान संगठनों के बीच आज हुई बैठक भी बेनतीजा रही है। आज की बैठक खत्म हो गई है और रिपोर्ट्स के अनुसार कल एक बार फिर ये मीटिंग होगी। किसान दिल्ली के रिंग रोड पर 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकालना चाहते हैं जबकि पुलिस की ओर से दिल्ली के बाहर केएमपी एक्सप्रेस वे का विकल्प दिया गया है। किसानों ने अभी इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

21 Jan, 21 : 12:29 PM
ट्रैक्टर रैली पर किसानों और दिल्ली पुलिस के बीच बैठक
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर आंदोलन कर रहे किसान संगठन गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर ट्रैक्टर रैली निकालने पर अड़े हुए हैं। इस बीच आज एक बार फिर दिल्ली पुलिस और किसान नेताओं के बीच इस मसले पर मीटिंग हो रही है। किसान कहते रहे हैं कि वे ट्रैक्टर रैली दिल्ली में आउटर रिंग रोड पर निकालेंगे। वहीं पुलिस इसे रोकने या फिर एनसीआर के इलाकों में ट्रैक्टर मार्च निकालने की गुजारिश कर रही है। इससे पहले बुधवार को भी दिल्ली पुलिस और किसानों के बीच बैठक हुई थी जो बेनतीजा रही। दिल्ली पुलिस ने किसानों को दिल्ली के बाहर कुंडली-मानेसर-पलवल) और कुंडली-गाजियाबाद-पलवल राजमार्ग पर ट्रैक्टर परेड निकालने का सुझाव दिया, जिसे किसानों ने फिर खारिज कर दिया।
21 Jan, 21 : 10:41 AM
Corona update: भारत में कोरोना के 15 हजार से अधिक नए मामले
भारत में कोरोना संक्रमण के 15223 नए मामले सामने आए हैं जबकि 151 लोगों की और मौत हो गई है। पिछले दो दिनों से कोरोना के मामलों में उछाल है। वहीं, 24 घंटे में 19,965 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। भारत में अब कोरोना के कुल केस 1,06,10,883 हो गए हैं। इसमें एक्टिव केस 1,92,308 रह गए हैं। कुल 1,02,65,706 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वहीं, भारत में कोरोना से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,52,869 हो गई है। अभी तक 8,06,484 लोगों को कोरोना का वैक्सीन दिया जा चुका है। ये आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए हैं।

21 Jan, 21 : 10:00 AM
शेयर बाजार अपडेट: सेंसेक्स 50 हजार के पार पहुंचा
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को आज सेंसेक्स ने रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल की है। सेंसेक्स 223 अंक की बढ़त के साथ 50 हजार के पार के स्तर पर खुला। निफ्टी भी 14,707.70 के स्तर पर खुला है। यह पहली बार है जब सेंसेक्स ने 50 हजार का आंकड़ा पार किया है। 20 जनवरी को अमेरिका में नए राष्ट्रपति जो बाइडेन की जीत का सकारात्मक असर अमेरिकी शेयर बाजार पर भी दिखा था। जानकारों के अनुसार वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी आई और इसी का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिख रहा है।

21 Jan, 21 : 09:49 AM
ऑस्ट्रेलिया में फतह के बाद भारत पहुंचे टीम इंडिया के क्रिकेटर्स
अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ और टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री मुंबई पहुंच चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीतने के बाद तीनों भारच पहुंचे हैं। इस समय उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में एयरपोर्ट पर प्रशंसक मौजूद दिखे। रोहित शर्मा भी अब से कुछ देर पहले मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे हैं। भारत ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया। इसमें सबसे ऐतिहासिक जीत आखिरी टेस्ट की रही। ब्रिसबेन के गाबा में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराया और सीरीज पर कब्जा बरकरार रखा।
Indian cricketers Ajinkya Rahane, Prithvi Shaw and Team India's coach Ravi Shastri arrive in Mumbai from Australia after winning the Border–Gavaskar Trophy. pic.twitter.com/TrMzrRdg4F
— ANI (@ANI) January 21, 2021
21 Jan, 21 : 08:23 AM
पेरिस जलवायु समझौते में अमेरिका दोबारा शामिल
अमेरिकी राष्ट्रपति पद को सभालते ही जो बाइडन ने पेरिस जलवायु समझौते में अमेरिका के दोबारा शामिल होने की घोषणा की है। उन्होंने इस संबंध में एक एग्जेक्यूटिव आदेश में हस्ताक्षर किए। बाइडन इस समय डोनाल्ड ट्रंप की कई नीतियों को वापस लेने के मिशन में जुटे हैं। बीबीसी के अनुसार बाइडन ने अब तक 17 एग्जेक्यूटिव ऑर्डर्स पर हस्ताक्षर किए हैं। ये ऑर्डर्स वह आदेश होते हैं जिसमें राष्ट्रपति को संसद की अनुमति नहीं लेनी होती है। पूर्व में भी कई अमेरिकी राष्ट्रपति इस अधिकार का इस्तेमाल करते रहे हैं।
US President Joe Biden has signed an executive order to rejoin the Paris Agreement on climate change: White House
— ANI (@ANI) January 21, 2021
(file photo) pic.twitter.com/R4NTqm1WB7