Aaj Ki Taja Khabar: आतंकी हाफिज सईद को कोट लखपत जेल शिफ्ट किया गया

By अनुराग आनंद | Updated: November 20, 2020 21:11 IST2020-11-20T07:16:34+5:302020-11-20T21:11:05+5:30

aaj ka taja samachar aaj ki taja khabar 20 november 2020 latest news in hindi | Aaj Ki Taja Khabar: आतंकी हाफिज सईद को कोट लखपत जेल शिफ्ट किया गया

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

देश और दुनिया की तमाम खबरों के अपडेट समेत कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी हर जानकारी के लिए 20 नवंबर के इस Live Blog के साथ बने रह सकते हैं। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले शुक्रवार सुबह तक 89 लाख के पार हो गए हैं।

साथ ही भारत में अब तक करीब एक लाख 31 हजार से ज्यादा लोगों की मौत भी कोरोना से चुकी है। वहीं, अच्छी बात ये है रि इस महामारी से उबरने वालों की संख्या भी अब 83 लाख के पार पहुंच गई है।

दूसरी और आज कई अन्य बड़ी खबरों पर भी नजर रहेगी। इसके साथ ही बता दें कि प्रतापगढ़ सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हुई है। 

हरियाणा में भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल आज से शुरू होगा। इस बीच अमेरिकी फार्मा कंपनी फाइजर और जर्मन कंपनी बायोएनटेक की जॉइंट कोरोना वैक्सीन फेज-3 ट्रायल में 95% असरदार रही है। कंपनी ने बताया है कि ये वैक्सीन उम्रदराज लोगों पर भी कारगर रही और इसके कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं दिखे हैं।

सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा का आज तीसरा दिन (पहला अर्ध्य का दिन) है। परसों इसकी शुरुआत नहाय-खाय के साथ हुई है। मुख्य तौर पर छठ पूजा को बिहार और पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में किया जाता है। कोरोना संकट के कारण देश के कई राज्यों में सरकारों ने लोगों से सार्वजनिक तौर पर नदियों, तालाबों के पास नहीं जुटने की अपील की है।

पढ़ें आज दिन भर की हर अपडेट...

20 Nov, 20 : 09:10 PM

20 Nov, 20 : 08:07 PM

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। परीक्षा जुलाई माह में आयोजित करवाई जानी थी, लेकिन कोविड-19 कोरोना महामारी के चलते यह 26 अक्टूबर एवं 27 अक्टूबर को कराई गई थी। परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद ने आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सेकंडरी की पूरक परीक्षा का परिणाम 32.97 प्रतिशत रहा है, वहीं सीनियर सेकंडरी की पूरक परीक्षा का परिणाम 47.89 फीसदी रहा है। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की पुन: जांच/पुनर्मूल्यांकन के लिए निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

20 Nov, 20 : 08:03 PM

मेदांता अस्‍पताल में भर्ती राम जन्‍म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्‍ट के अध्‍यक्ष महंत नृत्‍य गोपाल दास की हालत में संतोषजनक सुधार हो रहा है। अस्‍पताल द्वारा शुक्रवार को जारी एक स्‍वास्‍थ्‍य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि महंत की स्थिति में आज संतोषजनक सुधार दिखाई दिया। आज उन्‍होंने चिकित्‍सा निदेशक डॉक्‍टर राकेश कपूर को आशीर्वाद दिया और उनसे जल्‍द छुट्टी देने का अनुरोध किया। उनकी देखभाल विशेषज्ञों की खास निगरानी में की जा रही है। महंत को सांस लेने में तकलीफ के कारण अयोध्‍या के एक अस्‍पताल में नौ नवंबर को भर्ती कराया गया था जहां से उन्‍हें गंभीर स्थिति में मेदांता में रेफर किया गया था।

20 Nov, 20 : 07:55 PM

20 Nov, 20 : 07:10 PM

20 Nov, 20 : 06:51 PM

20 Nov, 20 : 06:47 PM

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बसपा प्रमुख मायावती को फोन कर उनके पिता के निधन पर दुख जताया और संवेदना प्रकट की। सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री से बृहस्पतिवार रात फोन पर बात की। कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर मायावती के पिता के निधन पर दुख प्रकट किया था। मायावती के पिता प्रभु दयाल का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। उन्होंने नोएडा के मेट्रो अस्पताल में बृहस्पतिवार की शाम चार बजे अंतिम सांस ली। इससे पूर्व वह नोएडा के ही इंडो गोल्ड अस्पताल में भर्ती थे तथा वेंटिलेटर पर थे। उनका स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें मेट्रो अस्पताल में बुधवार को भर्ती कराया गया था।

20 Nov, 20 : 06:26 PM

20 Nov, 20 : 06:06 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को छठ पूजा के अवसर पर लोगों को बधाई दी और सभी के लिए सुख और समृद्धि की कामना की। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सूर्य की आराधना के महापर्व छठ की सभी देशवासियों को मंगलकामनाएं। छठी मइया सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करें।’’ चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत बुधवार को हुयी थी। छठ पूजा विशेष रूप से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनायी जाती है।

20 Nov, 20 : 06:04 PM

20 Nov, 20 : 05:52 PM

20 Nov, 20 : 05:27 PM

20 Nov, 20 : 04:44 PM

20 Nov, 20 : 04:36 PM

20 Nov, 20 : 03:42 PM

कांग्रेस ने आर्थिक मामले, विदेश मामले और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर पार्टी की नीतियों पर विचार के लिये तीन समितियों का गठन किया है, जिनकी अगुवाई पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह करेंगे। पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन समितियों का गठन किया है, जो विदेश, राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक मामलों को लेकर नीतियों और मुद्दों पर विचार कर उन्हें सूचित करेंगे। इन समितियों में पी चिदंबरम, गुलाम नबी आजाद, दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

20 Nov, 20 : 03:31 PM

20 Nov, 20 : 03:14 PM

20 Nov, 20 : 01:36 PM

Lockdown In India: भारत के इन शहरों में एक बार फिर से लगा लॉकडाउन, जानें पूरा मामला

Lockdown In India: भारत के इन शहरों में एक बार फिर से लगा लॉकडाउन, यहां क्लिक कर जानें पूरा मामला

Lockdown In India: Lockdown in Ahamdabad and other these cities of India once again, know the whole matter | Lockdown In India: भारत के इन शहरों में एक बार फिर से लगा लॉकडाउन, जानें पूरा मामला

20 Nov, 20 : 12:54 PM

हरियाणा में कोवैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू, अनिल विज ने लगवाया पहला टीका

हरियाणा में कोवैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू, अनिल विज ने लगवाया पहला टीका

20 Nov, 20 : 11:36 AM

Sushant Sing Rajput मामले में नाम जोड़ने पर अक्षय कुमार ने यूट्यूबर पर ठोका 500 करोड़ रुपए का मानहानि का केस, जानें पूरा मामला

Sushant Sing Rajput मामले में नाम जोड़ने पर अक्षय कुमार ने यूट्यूबर पर ठोका 500 करोड़ रुपए का मानहानि का केस, यहां क्लिक कर जानें पूरा मामला

20 Nov, 20 : 10:46 AM

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 90 लाख के पार

देश में कोविड-19 के एक दिन के भीतर 45,882 नए मामले सामने आने के साथ शुक्रवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 90 लाख से अधिक हो गई। वहीं इस रोग से उबरने वाले लोगों की संख्या भी बढ़कर 84.28 लाख हो गई है। स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 93.6 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 90,04,365 मामले हो गए हैं। 24 घंटे के भीतर संक्रमण के कारण और 584 लोगों की मौत हुई जिसके कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,32,162 हो गई।

20 Nov, 20 : 09:16 AM

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने छठ पूजा के मौके पर देशवासियों को इस पर्व की शुभकामनाएं दी ..उन्होंने कहा कि इस शुभ अवसर पर, आइए प्रकृति और पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लें और कोरोना वायरस महामारी के दौरान इसके प्रसार को ध्यान में रखते हुए त्योहार मनाएं। 

Image

20 Nov, 20 : 09:11 AM

चीन ने भारत के खिलाफ बॉर्डर पर तैयार किया मिसाइल साइट, सिक्किम और पूर्वी राज्यों से लगे सीमा पर बनाया एयरबेस

चीन ने भारत के खिलाफ बॉर्डर पर तैयार किया मिसाइल साइट, सिक्किम और पूर्वी राज्यों से लगे सीमा पर बनाया एयरबेस    

यहां पढ़ें खबर

India, China working upon to resolve standoff in Ladakh region | english. lokmat.com

20 Nov, 20 : 09:09 AM

दिल्ली: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार आरके पुरम में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 302 (बहुत खराब) है।

दिल्ली: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार आरके पुरम में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 302 (बहुत खराब) है।

20 Nov, 20 : 07:25 AM

अहमदाबाद के निगम सीमा अंतर्गत 57 घंटे का सप्ताहांत कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है

अहमदाबाद के निगम सीमा अंतर्गत 57 घंटे का सप्ताहांत कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है

गुजरात के अहमदाबाद शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए शुक्रवार से निगम सीमा अंतर्गत 57 घंटे का सप्ताहांत कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है। इस बीच, एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मौजूदा हालात के मद्देनजर गुजरात सरकार ने राज्य में 23 नवंबर से माध्यमिक स्कूल और कॉलेज खोलने के अपने फैसले पर रोक लगा दी है। अधिकारियों ने कहा कि अहमदाबाद शहर में शुक्रवार (20 नवंबर) रात नौ बजे से कर्फ्यू शुरू होगा, जो सोमवार (23) सुबह छह बजे तक जारी रहेगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि इस ''पूर्ण कर्फ्यू'' के दौरान केवल दूध और दवा की दुकानें ही खुली रहेंगी।

20 Nov, 20 : 07:20 AM

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत

Web Title: aaj ka taja samachar aaj ki taja khabar 20 november 2020 latest news in hindi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे